logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प! मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प!

14 hrs ago
user_राजेश शर्मा
राजेश शर्मा
Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प! मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और विधायक डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद
    1
    मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और विधायक डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद
मीरगंज डिग्री कॉलेज: NSS शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित, पूरनलाल लोधी और डॉ. डीसी वर्मा रहे मौजूद
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बरेली। बेटी दिवस के अवसर पर सुभाष नगर रामलीला ग्राउंड, बरेली में पी.डी.ए. महापंचायत एवं बेटियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र की बेटियों को सम्मानित किया जाएगा तथा समाज में बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर बेटियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन राजेश अग्रवाल, पार्षद एवं पूर्व बरेली शहर विधानसभा प्रत्याशी (समाजवादी पार्टी) द्वारा किया जा रहा है। बरेली आयोजक: राजेश अग्रवाल (पार्षद) विधानसभा: 125 कैंट विधानसभा, बरेली “आपकी सेवा में सदैव तत्पर” बरेली। बेटी दिवस के अवसर पर सुभाष नगर रामलीला ग्राउंड, बरेली में पी.डी.ए. महापंचायत एवं बेटियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र की बेटियों को सम्मानित किया जाएगा तथा समाज में बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर बेटियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन राजेश अग्रवाल, पार्षद एवं पूर्व बरेली शहर विधानसभा प्रत्याशी (समाजवादी पार्टी) द्वारा किया जा रहा है। बरेली आयोजक: राजेश अग्रवाल (पार्षद) विधानसभा: 125 कैंट विधानसभा, बरेली “आपकी सेवा में सदैव तत्पर”
    1
    बरेली। बेटी दिवस के अवसर पर सुभाष नगर रामलीला ग्राउंड, बरेली में पी.डी.ए. महापंचायत एवं बेटियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना है।
कार्यक्रम में क्षेत्र की बेटियों को सम्मानित किया जाएगा तथा समाज में बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर बेटियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन राजेश अग्रवाल, पार्षद एवं पूर्व बरेली शहर विधानसभा प्रत्याशी (समाजवादी पार्टी) द्वारा किया जा रहा है।
 बरेली
आयोजक: राजेश अग्रवाल (पार्षद)
विधानसभा: 125 कैंट विधानसभा, बरेली
“आपकी सेवा में सदैव तत्पर”
बरेली। बेटी दिवस के अवसर पर सुभाष नगर रामलीला ग्राउंड, बरेली में पी.डी.ए. महापंचायत एवं बेटियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना है।
कार्यक्रम में क्षेत्र की बेटियों को सम्मानित किया जाएगा तथा समाज में बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर बेटियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन राजेश अग्रवाल, पार्षद एवं पूर्व बरेली शहर विधानसभा प्रत्याशी (समाजवादी पार्टी) द्वारा किया जा रहा है।
बरेली
आयोजक: राजेश अग्रवाल (पार्षद)
विधानसभा: 125 कैंट विधानसभा, बरेली
“आपकी सेवा में सदैव तत्पर”
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अग्निवीर भर्ती में ‘फिट कराने’ का खेल! 5 ठग गिरफ्तार, 6 मोबाइल और कैश बरामद बरेली में अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को माप-तौल और मेडिकल में पास कराने का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का बरेली पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने खुलासा किया है। कैंट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जाट रेजीमेंट सेंटर में चल रही अग्निवीर भर्ती के दौरान आरोपी अभ्यर्थियों से संपर्क कर उन्हें मेडिकल और माप-तौल में पास कराने का भरोसा दिला रहे थे। आरोपी खुद को आर्मी अधिकारियों और मिलिट्री अस्पताल से जुड़ा बताकर अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाते थे। हरभजन गेट के पास घेराबंदी कर प्रदीप कुमार शर्मा, विशाल यादव, राजवीर उर्फ कैलाश, धर्मेंद्र सिंह और नूर अहमद को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 9,100 रुपये नकद, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई। मोबाइल की जांच में व्हाट्सऐप चैट, ऑनलाइन लेन-देन के स्क्रीनशॉट, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और मेडिकल दस्तावेजों से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिलने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ऐसे युवाओं को निशाना बनाते थे जिन्हें फिजिकल, माप-तौल या मेडिकल में अनफिट होने का डर रहता था। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूरे मामले में क्षेत्र अधिकारी नगर प्रथम आशुतोष एवं ने जानकारी देते हुए बताया
    1
    अग्निवीर भर्ती में ‘फिट कराने’ का खेल! 5 ठग गिरफ्तार, 6 मोबाइल और कैश बरामद
बरेली में अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को माप-तौल और मेडिकल में पास कराने का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का बरेली पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने खुलासा किया है। कैंट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, जाट रेजीमेंट सेंटर में चल रही अग्निवीर भर्ती के दौरान आरोपी अभ्यर्थियों से संपर्क कर उन्हें मेडिकल और माप-तौल में पास कराने का भरोसा दिला रहे थे। आरोपी खुद को आर्मी अधिकारियों और मिलिट्री अस्पताल से जुड़ा बताकर अभ्यर्थियों को अपने जाल में फंसाते थे।
हरभजन गेट के पास घेराबंदी कर प्रदीप कुमार शर्मा, विशाल यादव, राजवीर उर्फ कैलाश, धर्मेंद्र सिंह और नूर अहमद को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 9,100 रुपये नकद, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई।
मोबाइल की जांच में व्हाट्सऐप चैट, ऑनलाइन लेन-देन के स्क्रीनशॉट, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और मेडिकल दस्तावेजों से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिलने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ऐसे युवाओं को निशाना बनाते थे जिन्हें फिजिकल, माप-तौल या मेडिकल में अनफिट होने का डर रहता था।
कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूरे मामले में क्षेत्र अधिकारी नगर प्रथम आशुतोष एवं ने जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नमामि भारतम् कार्यक्रम में जिले के 270 स्थानों पर सवा लाख लोग करेंगे सहभागिता नमामि भारतम् कार्यक्रम में जिले के 270 स्थानों पर 1,25000 लोग करेंगे सहभागिता मनोज कुमार शर्मा बरेली। विद्या भारती द्वारा आयोजित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बाल कल्याण समिति बरेली द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की तैयारियों, सहभागिता एवं आयोजन की रूपरेखा के संबंध में पत्रकार बंधुओं को जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति के मंत्री दिनेश मलिक ने बताया कि ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत बरेली जिले में व्यापक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। जिले के 270 स्थानों पर लगभग 1,25,000 लोग सामूहिक रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ते हुए राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अनिल गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों तथा समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क कर सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ‘एक साथ, एक स्वर, एक लय’ की भावना के साथ लोगों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रेस वार्ता में पत्रकार बंधुओं ने कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। समिति पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर, प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, विवेक मिश्रा,आदि उपस्थित रहे।
    2
    नमामि भारतम् कार्यक्रम में जिले के 270 स्थानों पर सवा लाख लोग करेंगे सहभागिता

नमामि भारतम् कार्यक्रम में जिले के 270 स्थानों पर 1,25000  लोग करेंगे सहभागिता
मनोज कुमार शर्मा
बरेली। विद्या भारती द्वारा आयोजित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बाल कल्याण समिति बरेली द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की तैयारियों, सहभागिता एवं आयोजन की रूपरेखा के संबंध में पत्रकार बंधुओं को जानकारी दी गई।
बाल कल्याण समिति के मंत्री दिनेश मलिक ने बताया कि ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत बरेली जिले में व्यापक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। जिले के 270 स्थानों पर लगभग 1,25,000 लोग सामूहिक रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ते हुए राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है।
भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अनिल गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों तथा समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क कर सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ‘एक साथ, एक स्वर, एक लय’ की भावना के साथ लोगों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रेस वार्ता में पत्रकार बंधुओं ने कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। समिति पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर, प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, विवेक मिश्रा,आदि उपस्थित रहे।
    user_मनोज कुमार पत्रकार
    मनोज कुमार पत्रकार
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली जुलूस-ए-गौसिया में या गौस की हुई सदाए बुलंद रंग-बिरंगी पोशाक में अंजुमनों ने की शिरकत ग्यारहवी शरीफ के मौके पर बड़े पीर शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी गौस-ए-पाक की याद में आज सैलानी रज़ा चौक से जुलूस-ए-गौसिया पूरी शान-ओ- शौकत के साथ दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन व बानी-ए-जुलूस मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की क़यादत में निकाला गया।अंजुमन गौसो रज़ा (टीटीएस) के तत्वाधान में अंजुमने ने रंग-बिरंगे पोशाक में शिरकत की। अंजुमन में शामिल लोग या गौस की सदाए बुलंद करते हुए चले। जुलूस आयोजक हाजी शारिक नूरी,अफजलुद्दीन,वामिक रज़ा आदि ने कायदे जुलूस मुफ़्ती अहसन मियां व अल्हाज मोहसिन हसन खान की दस्तारबंदी कर जोरदार इस्तक़बाल किया। मुफ़्ती अहसन मियां ने मुजाहिद राजको गौसिया परचम सौपकर जुलूस को रवाना किया। महफ़िल का आगाज़ मुफ्ती फुरकान रज़ा ने और दुआ हाफिज अज़हर रज़ा ने की। इस मौके पर *दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां* ने गौस-ए-पाक की करामत बयान करते हुए कहा कि शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी ने हमें सीख दी कि मुसलमान हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए हक्कानियत पर कायम रहे। हम पर कितनी ही मुश्किल और दुश्वारी पेश आए लेकिन कभी सच और सब्र का दामन न छोड़ें। अपने मज़हब पर सख्ती से कायम रहते हुए अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चले। मौजूदा दौर का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमेशा हालात एक जैसे नहीं रहते हालात और दौर बदलते रहते हैं। हर अंधेरी रात के बाद सूरज की किरणें दिन का उजाला लेकर आती है। अल्लाह जल्द ही अंधेरा दूर कर रौशनी देगा। इस्लाम किसी पर न जुल्म करने की इजाज़त देता है और न जुल्म सहने की। जुलूस का संचालन हाजी शरिक नूरी ने किया। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने आला हज़रत ये शेर पढ़ा "ये दिल ये जिगर ये आँखे ये सिर जहाँ चाहो रखों कदम गौसे आज़म। मौलाना अख़्तर हुसैन ने भी खिराज पेश किया। सबसे आगे अंजुमन गुलामने ताजुशरिया चली। जुलूस अपने कदीमी रास्तों सैलानी रज़ा चौक,मुन्ना खान का नीम,साजन पैलेस,जगतपुर के रास्ते वापिस काकर टोला से होता हुआ दरगाह शाहदाना वली हाज़िरी देते हुए देर रात सैलानी रज़ा चौक पर खत्म हुआ। रास्तों में जगह जगह फूलों से जुलूस का इस्तक़बाल किया गया। सबील व लंगर भी तक़सीम किया गया। नासिर कुरैशी ने बताया कि सुबह में जुलूस आयोजक हाजी शारिक नूरी के आवास पर महफ़िल सजाई गई। कुरानख्वानी के बाद नात-ओ-मनकबत का नज़राना पेश किया। इसके बाद तोशा शरीफ की फातिहा हुई। जुलूस की व्यवस्था राशिद अली खान,अजमल नूरी,आज़म तहसीनी,परवेज़ नूरी,नासिर कुरैशी, तनवीर तहसीनी,शाहिद नूरी,शोएब रज़ा,औरंगजेब नूरी,ताहिर अल्वी,हाजी जावेद खान,अब्दुल माजिद अली,फिरोज खान,मंजूर रज़ा,इरशाद रज़ा,सय्यद माजिद,शान रज़ा,सय्यद एजाज़,युनुस गद्दी,नईम नूरी,साकिब रज़ा,साजिद रज़ा,नोमान खान, हस्सान रज़ा खान,शारिक बरकाती,इमरान खान,तारिक सईद, आलेनबी,इशरत नूरी,सैफ खान,अशमीर रज़ा,सबलू अल्वी,आरिफ नूरी,काशिफ रज़ा,मुस्तकीम नूरी,हाजी अज़हर बेग,जीशान चिश्ती,तनवीर रज़ा,शमी खान,अजमल खान,शाहनवाज रज़ा,अबु बकर,हाजी शकील रज़ा,नाज़िम रज़ा,इमरान साबरी,सुहैल रज़ा,शाद रज़ा,अरवाज़ रज़ा आदि ने व्यवस्था संभाली।
    1
    बरेली जुलूस-ए-गौसिया में या गौस की हुई सदाए बुलंद रंग-बिरंगी पोशाक में अंजुमनों ने की शिरकत
ग्यारहवी शरीफ के मौके पर बड़े पीर शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी गौस-ए-पाक की याद में आज सैलानी रज़ा चौक से  जुलूस-ए-गौसिया पूरी शान-ओ- शौकत के साथ दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन व बानी-ए-जुलूस मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की क़यादत में निकाला गया।अंजुमन गौसो रज़ा (टीटीएस) के तत्वाधान में अंजुमने ने रंग-बिरंगे पोशाक में शिरकत की। अंजुमन में शामिल लोग या गौस की सदाए बुलंद करते हुए चले। जुलूस आयोजक हाजी शारिक नूरी,अफजलुद्दीन,वामिक रज़ा आदि ने कायदे जुलूस मुफ़्ती अहसन मियां व अल्हाज मोहसिन हसन खान की दस्तारबंदी कर जोरदार इस्तक़बाल किया। मुफ़्ती अहसन मियां ने मुजाहिद राजको गौसिया परचम सौपकर जुलूस को रवाना किया। महफ़िल का आगाज़ मुफ्ती फुरकान रज़ा ने और दुआ हाफिज अज़हर रज़ा ने की। 
इस मौके पर *दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां* ने गौस-ए-पाक की करामत बयान करते हुए कहा कि शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी ने हमें सीख दी कि मुसलमान हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए हक्कानियत पर कायम रहे। हम पर कितनी ही मुश्किल और दुश्वारी पेश आए लेकिन कभी सच और सब्र का दामन न छोड़ें। अपने मज़हब पर सख्ती से कायम रहते हुए अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चले। मौजूदा दौर का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमेशा हालात एक जैसे नहीं रहते हालात और दौर बदलते रहते हैं। हर अंधेरी रात के बाद सूरज की किरणें दिन का उजाला लेकर आती है। अल्लाह जल्द ही अंधेरा दूर कर रौशनी देगा। इस्लाम किसी पर न जुल्म करने की इजाज़त देता है और न जुल्म सहने की। जुलूस का संचालन हाजी शरिक नूरी ने किया। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने आला हज़रत ये शेर पढ़ा "ये दिल ये जिगर ये आँखे ये सिर जहाँ चाहो रखों कदम गौसे आज़म। मौलाना अख़्तर हुसैन ने भी खिराज पेश किया। 
सबसे आगे अंजुमन गुलामने ताजुशरिया चली। जुलूस अपने कदीमी रास्तों सैलानी रज़ा चौक,मुन्ना खान का नीम,साजन पैलेस,जगतपुर के रास्ते वापिस काकर टोला से होता हुआ दरगाह शाहदाना वली हाज़िरी देते हुए देर रात सैलानी रज़ा चौक पर खत्म हुआ। रास्तों में जगह जगह फूलों से जुलूस का इस्तक़बाल किया गया। सबील व लंगर भी तक़सीम किया गया। नासिर कुरैशी ने बताया कि सुबह में जुलूस आयोजक हाजी शारिक नूरी के आवास पर महफ़िल सजाई गई। कुरानख्वानी के बाद नात-ओ-मनकबत का नज़राना पेश किया। इसके बाद तोशा शरीफ की फातिहा हुई। 
जुलूस की व्यवस्था राशिद अली खान,अजमल नूरी,आज़म तहसीनी,परवेज़ नूरी,नासिर कुरैशी, तनवीर तहसीनी,शाहिद नूरी,शोएब रज़ा,औरंगजेब नूरी,ताहिर अल्वी,हाजी जावेद खान,अब्दुल माजिद अली,फिरोज खान,मंजूर रज़ा,इरशाद रज़ा,सय्यद माजिद,शान रज़ा,सय्यद एजाज़,युनुस गद्दी,नईम नूरी,साकिब रज़ा,साजिद रज़ा,नोमान खान, हस्सान रज़ा खान,शारिक बरकाती,इमरान खान,तारिक सईद, आलेनबी,इशरत नूरी,सैफ खान,अशमीर रज़ा,सबलू अल्वी,आरिफ नूरी,काशिफ रज़ा,मुस्तकीम नूरी,हाजी अज़हर बेग,जीशान चिश्ती,तनवीर रज़ा,शमी खान,अजमल खान,शाहनवाज रज़ा,अबु बकर,हाजी शकील रज़ा,नाज़िम रज़ा,इमरान साबरी,सुहैल रज़ा,शाद रज़ा,अरवाज़ रज़ा आदि ने व्यवस्था संभाली।
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • इंस्टाग्राम पर मृत दारोगा की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार इंस्टाग्राम पर मृत दारोगा की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार बरेली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मृत उपनिरीक्षक की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाने और महिला के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में 14 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली में अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी धारक के खिलाफ धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में जांच साइबर क्राइम थाने को स्थानांतरित की गई। जांच के दौरान पता चला कि फर्जी आईडी में मृत उपनिरीक्षक आकाश यादव की फोटो का इस्तेमाल किया गया था। आरोपी ने आईडी का नाम “दीपक जाट बरेली” रखते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक कौशिक पुत्र जितेंद्र कौशिक, निवासी रतुपुरा, पोस्ट हैजलपुर, थाना रायपुर देहात, जनपद बिजनौर, हाल निवासी डीबीओएल शुगर मिल, मीरगंज, जनपद बरेली के रूप में की। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने 24 सितंबर को उसे झुमका चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से Samsung Galaxy F15 मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया से मृत उपनिरीक्षक की फोटो लेकर फर्जी आईडी बनाई और उसके जरिए टिप्पणी पोस्ट की। बाद में गलती का एहसास होने पर उसने इंस्टाग्राम आईडी डिलीट कर दी। पुलिस ने मुकदमे में धारा 67 आईटी एक्ट के साथ धारा 66सी आईटी एक्ट और धारा 319(2)/356 बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक गुरमीत तोमर, उपनिरीक्षक सौरव तोमर, हेड कांस्टेबल नवलीश कुमार और कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।
    1
    इंस्टाग्राम पर मृत दारोगा की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर मृत दारोगा की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
बरेली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मृत उपनिरीक्षक की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाने और महिला के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। 
पुलिस के अनुसार, मामले में 14 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली में अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी धारक के खिलाफ धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में जांच साइबर क्राइम थाने को स्थानांतरित की गई। जांच के दौरान पता चला कि फर्जी आईडी में मृत उपनिरीक्षक आकाश यादव की फोटो का इस्तेमाल किया गया था। आरोपी ने आईडी का नाम “दीपक जाट बरेली” रखते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। 
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक कौशिक पुत्र जितेंद्र कौशिक, निवासी रतुपुरा, पोस्ट हैजलपुर, थाना रायपुर देहात, जनपद बिजनौर, हाल निवासी डीबीओएल शुगर मिल, मीरगंज, जनपद बरेली के रूप में की। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने 24 सितंबर को उसे झुमका चौराहे से गिरफ्तार किया। 
आरोपी के पास से Samsung Galaxy F15 मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया से मृत उपनिरीक्षक की फोटो लेकर फर्जी आईडी बनाई और उसके जरिए टिप्पणी पोस्ट की। बाद में गलती का एहसास होने पर उसने इंस्टाग्राम आईडी डिलीट कर दी। 
पुलिस ने मुकदमे में धारा 67 आईटी एक्ट के साथ धारा 66सी आईटी एक्ट और धारा 319(2)/356 बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक गुरमीत तोमर, उपनिरीक्षक सौरव तोमर, हेड कांस्टेबल नवलीश कुमार और कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *बरेली: डीएम अविनाश सिंह कि मानवीय पहल, गरीब छात्र को तुरंत दिलाई नई साइकिल, बोले- संसाधनों की कमी से नहीं रुकने देंगे शिक्षा।* *बरेली: DM अविनाश सिंह की मानवीय पहल, गरीब छात्रा को तुरंत दिलाई नई साइकिल, बोले- संसाधनों की कमी से नहीं रुकने देंगे शिक्षा* *बरेली।* जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली से मिसाल पेश की है। एक गरीब छात्रा के प्रार्थना पत्र पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने न सिर्फ उसकी समस्या का समाधान किया, बल्कि उसकी शिक्षा में आ रही बाधा को भी दूर कर दिया। मामला राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रही छात्रा नीतू से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व छात्रावास परिसर से अज्ञात चोरों द्वारा उसकी साइकिल चोरी कर ली गई थी। निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाली नीतू के लिए वही साइकिल उसके स्कूल, आईटीआई संस्थान और लाइब्रेरी तक आने-जाने का एकमात्र सहारा थी। साइकिल चोरी होने के बाद उसे रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ रहा था, जिससे उसकी पढ़ाई और समय दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। अपनी इस परेशानी को लेकर छात्रा नीतू ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे मानवीय आधार पर तत्काल निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा नीतू को तुरंत नई साइकिल उपलब्ध करा दी। नई साइकिल पाते ही छात्रा के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उसने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि किसी भी गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्रा की शिक्षा में संसाधनों की कमी बाधक नहीं बननी चाहिए। प्रशासन का प्रयास है कि पात्र और जरूरतमंद विद्यार्थियों को हर संभव मदद दी जाए ताकि वे बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। जिलाधिकारी की इस त्वरित और संवेदनशील पहल की छात्रा, उसके परिजनों और छात्रावास के अन्य विद्यार्थियों ने सराहना करते हुए हृदय से आभार जताया है।
    1
    *बरेली: डीएम अविनाश सिंह कि मानवीय पहल, गरीब छात्र को तुरंत दिलाई नई साइकिल, बोले- संसाधनों की कमी से नहीं रुकने देंगे शिक्षा।*
*बरेली: DM अविनाश सिंह की मानवीय पहल, गरीब छात्रा को तुरंत दिलाई नई साइकिल, बोले- संसाधनों की कमी से नहीं रुकने देंगे शिक्षा*
*बरेली।* जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली से मिसाल पेश की है। एक गरीब छात्रा के प्रार्थना पत्र पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने न सिर्फ उसकी समस्या का समाधान किया, बल्कि उसकी शिक्षा में आ रही बाधा को भी दूर कर दिया।
मामला राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रही छात्रा नीतू से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व छात्रावास परिसर से अज्ञात चोरों द्वारा उसकी साइकिल चोरी कर ली गई थी। निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाली नीतू के लिए वही साइकिल उसके स्कूल, आईटीआई संस्थान और लाइब्रेरी तक आने-जाने का एकमात्र सहारा थी। साइकिल चोरी होने के बाद उसे रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ रहा था, जिससे उसकी पढ़ाई और समय दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे।
अपनी इस परेशानी को लेकर छात्रा नीतू ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे मानवीय आधार पर तत्काल निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा नीतू को तुरंत नई साइकिल उपलब्ध करा दी। नई साइकिल पाते ही छात्रा के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उसने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि किसी भी गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्रा की शिक्षा में संसाधनों की कमी बाधक नहीं बननी चाहिए। प्रशासन का प्रयास है कि पात्र और जरूरतमंद विद्यार्थियों को हर संभव मदद दी जाए ताकि वे बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
जिलाधिकारी की इस त्वरित और संवेदनशील पहल की छात्रा, उसके परिजनों और छात्रावास के अन्य विद्यार्थियों ने सराहना करते हुए हृदय से आभार जताया है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प! मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प!
    1
    मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प!
मीरगंज विधायक और एसडीएम ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम': सेवा ज्वालापुर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प!
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.