Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा का बाहरी घेरा हटा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटा दिए हैं, जो पहले दूतावास परिसर को घेरे हुए थे। यह जवाबी कदम पाकिस्तानी अफसरों द्वारा इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर पार्किंग पोल हटाए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। यह घटनाक्रम वैसे समय भी हुआ है, जब जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत को अहम हिस्सा बताया है। #India #Pakistan #PakistanHighCommission #NewDelhi
Shrikrishn
दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा का बाहरी घेरा हटा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटा दिए हैं, जो पहले दूतावास परिसर को घेरे हुए थे। यह जवाबी कदम पाकिस्तानी अफसरों द्वारा इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर पार्किंग पोल हटाए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। यह घटनाक्रम वैसे समय भी हुआ है, जब जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत को अहम हिस्सा बताया है। #India #Pakistan #PakistanHighCommission #NewDelhi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- starpublicnews पुलिस पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप। निचलौल पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन निचलौल थाना पुलिस पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगया है। वही मामले कों लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देखने कों मिला। गुरुवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निचलौल थाना पुलिस द्वारा पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ कथित तौर पर अत्यंत अभद्र एवं अपमानजनक व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पुलिस का इस तरह का व्यवहार गंभीर चिंता का विषय है। घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जांच के दौरान यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर लोगों का विश्वास कायम रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम नागरिक पुलिस से सुरक्षा, सम्मान और न्याय की अपेक्षा करता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आगे की कार्रवाई करेगी।पइस दौरान विनोद कुमार सिंह, गोपाल शाही, नूर आलम, चंद्रजीत भारती, रिंकू गुप्ता, सैयद जावेद, यूसुफ, राम प्यारे, राजेश, राजू गुप्ता, राम अवध मौर्या, सुशील कुमार और आनंद कन्नौजिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! 10 लाख Views पर ₹1 लाख | Social Media Creators के लिए बड़ी खबर 📝 डिस्क्रिप्शन: बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर! सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े कंटेंट बनाने वाले पात्र और एम्पैनल्ड क्रिएटर्स के लिए Views के आधार पर भुगतान का प्रावधान बताया गया है। क्या 10 लाख Views पर ₹1 लाख तक मिल सकते हैं? पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। ⚠️ ध्यान दें: भुगतान पात्रता, एम्पैनलमेंट, कंटेंट और Views के आधिकारिक सत्यापन जैसी शर्तों पर निर्भर करेगा। 🏷️ बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! 10 लाख Views पर ₹1 लाख | Social Media Creators के लिए बड़ी खबर 📝 डिस्क्रिप्शन: बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर! सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े कंटेंट बनाने वाले पात्र और एम्पैनल्ड क्रिएटर्स के लिए Views के आधार पर भुगतान का प्रावधान बताया गया है। क्या 10 लाख Views पर ₹1 लाख तक मिल सकते हैं? पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। ⚠️ ध्यान दें: भुगतान पात्रता, एम्पैनलमेंट, कंटेंट और Views के आधिकारिक सत्यापन जैसी शर्तों पर निर्भर करेगा। 🏷️1
- निर्माण कार्यों में तेजी नहीं आई तो होगी कठोर कार्रवाई - डीएम एनएच, पीडब्ल्यूडी, आरईडी और सेतु निगम की परियोजनाओं की समीक्षा; 80 प्रतिशत पूर्ण कार्य अगली बैठक से पहले पूरा कराने के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एनएच, पीडब्ल्यूडी, आरईडी तथा सेतु निगम के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अगली बैठक से पहले अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने देवरिया बाईपास और सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेतु निगम की परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने को कहा। बैठक में राम-जानकी मार्ग, देवरिया बाईपास, तमकुहीराज–मझौलीराज–नवलपुर–सिकंदरपुर मार्ग तथा सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां पेड़ कटान, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान अथवा अन्य किसी कारण से कार्य प्रभावित हो रहा है, वहां संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर बाधाओं को तत्काल दूर कराया जाए। जिन परियोजनाओं में करीब 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें हर हाल में अगली बैठक से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के साथ आरईडी एवं सेतु निगम के कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी हों और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मानकविहीन अथवा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी बीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, आरएलडीए सहित संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।1
- गन्ने के खेत में गैंडा घुस आने से इलाके में दहशत , किसान मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के इनरवा थाना अंतर्गत इनरवा गांव स्थित रामजानकी मंदिर देवीगंज के समीप गुरुवार को गन्ने के खेत में गैंडा घुस आने से इलाके में दहशत फैल गई। गुरूवार के सुबह करीब 8 बजे अपने गन्ने के खेत में काम करने गए एक किसान पर गैंडे ने हमला कर दिया। हालांकि आसपास मौजूद किसानों के शोर मचाने पर गैंडा खेत के अंदर चला गया, जिससे किसान बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि इनरवा गांव निवासी फेकू यादव के 45 वर्षीय पुत्र रामबहादुर यादव अपने गन्ने के खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान अचानक गैंडा सामने आ गया और उनकी ओर दौड़ा और हमला कर दिया। गैंडे को अपनी ओर आता देख किसान घबरा गए, और चिल्लाने लगे।आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने भी जब शोर मचाया। हो हल्ला सुन गैंडा गन्ने के खेत के अंदर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद मंगुराहा के फौरेस्टर विद्यासागर, वनरक्षी मनीष कुमार समेत अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने गैंडे के मूवमेंट पर नजर रखते हुए उसके लोकेशन को ट्रैक करने का प्रयास शुरू किया। नगरदेही एसएसबी जवानों ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी गैंडे की लोकेशन का पता लगाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और लोगों को गन्ने के खेत की ओर जाने से रोकते रहे। वहीं एसएसबी 44वीं बटालियन के नगरदेही कैंप के हवलदार नंदकिशोर कुशवाहा, एसओजी टीम के दीपक कुमार समेत अन्य जवान भी मौके पर मौजूद रहे। फौरेस्टर विद्यासागर ने बताया कि गैंडे की लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा है। गैंडे गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। प्रयास है कि उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेज दिया जाए। इधर, गैंडे के खेत में छिपे होने की सूचना से आसपास के किसानों में भय का माहौल बना रहा। कई किसानों ने एहतियात के तौर पर खेतों की ओर जाने से परहेज किया।1
- मत्स्य जीवित सहयोग समिति के आवेदन जमा नहीं होने पर आवेदकों ने किया हंगामा। मत्स्य जीवित सहयोग समिति के आवेदन जमा नहीं होने पर आवेदकों ने किया हंगामा। नौतन।प्रखंड में गुरुवार को मत्स्य जीवित सहयोग समिति के चुनाव को लेकर आपत्ति संबंधी आवेदन जमा नहीं किए जाने से नाराज आवेदकों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। आवेदकों ने प्रखंड बीसीओ पर आवेदन लेने में आनाकानी करने तथा उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। इस दौरान काफी देर तक प्रखंड परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।हंगामा कर रहे आवेदकों का आरोप था कि बीसीओ द्वारा आपत्ति संबंधी आवेदन जमा नहीं लिया जा रहा था। आवेदन जमा करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को अलग-अलग कारण बताकर परेशान किया जा रहा था।आवेदकों ने बीसीओ पर गलत तरीके से आवेदन की प्रक्रिया प्रस्तुत करने का भी गंभीर आरोप लगाया।आवेदक नारायण सहनी, सुभाष सहनी, रामप्रवेश सहनी, अरुण कुमार, अनिता देवी, आदित्य कुमार और रीता देवी सहित अन्य ने बताया कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति संबंधी आवेदन जमा करने पहुंचे थे। लेकिन आवेदन लेने में आनाकानी की गई। इससे नाराज होकर आवेदकों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया।वहीं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कार्तिक चौधरी ने आवेदकों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि आवेदन की जांच के बाद ही उसे जमा किया जा रहा है। नियम के अनुसार सभी आवेदनों की जांच की जा रही है और पात्र पाए जाने वाले आवेदनों को स्वीकार किया जा रहा है।4
- India ke kaptan Suman Gil ka gol hai 2027 ka WTC ka final khelna1
- स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, अनुपस्थित शिक्षक व चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती में कम मिली छात्रों की उपस्थिति, सीएचसी सलेमपुर में बिना एप्रन ड्यूटी करते मिले चिकित्सक देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सलेमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर व्यवस्थाओं में मिली कमियों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई और सतत निगरानी के निर्देश दिए। अनुपस्थित शिक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली, जबकि एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देश दिया कि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के माध्यम से अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाए। उन्होंने विद्यालय में डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की भी जांच की। कक्षा पांच के विद्यार्थियों से हिंदी और अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों के उत्तर देने और पाठ को पढ़कर समझने की क्षमता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी पेडागॉजी तकनीकों का निरंतर प्रयोग किया जाए। शिक्षण कार्य इस तरह कराया जाए कि प्रत्येक बच्चा निपुण बने और विद्यालय व विकासखंड भी निपुणता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को नियमित रूप से समय से विद्यालय भेजने की अपील की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और सतत मॉनिटरिंग करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। सीएचसी सलेमपुर में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी सीएचसी सलेमपुर के औचक निरीक्षण के दौरान सुबह करीब 8:15 बजे कुछ चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ चिकित्सक बिना एप्रन के ड्यूटी करते पाए गए। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएचसी के एमसीएच विंग का निरीक्षण कर भर्ती गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने हाल में हुए प्रसव की प्रक्रिया तथा नवजात बच्चों और माताओं के टीकाकरण कार्ड भी जांचे। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम को वीएचएसएनडी सत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की नियमित जांच और टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकाकरण कार्ड में जांच और टीकाकरण से संबंधित सभी विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सेवाओं को बेहतर बनाकर शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) और मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) को कम करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।1
- starpublicnews आज दिनांक 20-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- “एक तरफ शराब के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं, दूसरी तरफ खाद के लिए आधार-बायोमेट्रिक अनिवार्य—क्या यही है व्यवस्था?” 📌 Description: बिना आधार कार्ड के शराब आसानी से मिलने और खाद खरीदने के लिए आधार व बायोमेट्रिक जैसी अनिवार्यताओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर आम लोगों के लिए नियम अलग-अलग क्यों? 🤔 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और वीडियो पसंद आए तो शेयर करें। 🏷️ “एक तरफ शराब के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं, दूसरी तरफ खाद के लिए आधार-बायोमेट्रिक अनिवार्य—क्या यही है व्यवस्था?” 📌 Description: बिना आधार कार्ड के शराब आसानी से मिलने और खाद खरीदने के लिए आधार व बायोमेट्रिक जैसी अनिवार्यताओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर आम लोगों के लिए नियम अलग-अलग क्यों? 🤔 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और वीडियो पसंद आए तो शेयर करें। 🏷️1