logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वतंत्र भारद्वाज के हालिया वायरल पॉडकास्ट में उन्होंने खुद घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने संजय का सिर फोड़ा था और उन्हें कई टांके लगे थे। #SwatantraBhardwaj #NishuAzad #JantarMantar #DelhiNews #CJP

13 hrs ago
user_Awaaz -e-Bharat
Awaaz -e-Bharat
चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
13 hrs ago

स्वतंत्र भारद्वाज के हालिया वायरल पॉडकास्ट में उन्होंने खुद घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने संजय का सिर फोड़ा था और उन्हें कई टांके लगे थे। #SwatantraBhardwaj #NishuAzad #JantarMantar #DelhiNews #CJP

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्कार्पियो चालक की दबंगई आई सामने। डीजल के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंपकर्मी को घसीटा। हापुड़ ब्रेकिंग स्कार्पियो चालक की दबंगई आई सामने। डीजल के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंपकर्मी को घसीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। पुलिस मुकदमा दर्ज कर स्कार्पियो चालक की तलाश में जुटी। पिलखुवा कोतवाली के छिजारसी कट की घटना
    1
    स्कार्पियो चालक की दबंगई आई सामने। 

डीजल के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंपकर्मी को घसीटा।

हापुड़ ब्रेकिंग
स्कार्पियो चालक की दबंगई आई सामने। 
डीजल के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंपकर्मी को घसीटा।
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।
पुलिस मुकदमा दर्ज कर स्कार्पियो चालक की तलाश में जुटी। 
पिलखुवा कोतवाली के छिजारसी कट की घटना
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सकलडीहा लहेरा गांव मे चंदौली पूर्व सांसद रामकिशन ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, सिंचाई विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
    1
    सकलडीहा लहेरा गांव मे चंदौली पूर्व सांसद रामकिशन ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, सिंचाई विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रामनगर में पशु अस्पताल के पास सीवर का पानी जमा, राहगीर परेशान Ramnagar Veterinary Hospital के पास सीवर का गंदा पानी जमा होने से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी और कीचड़ के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सीवर की सफाई कराकर जलनिकासी की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। रामनगर के पशु चिकित्सालय के आसपास सीवर जलभराव की समस्या पहले भी सामने आ चुकी है।
    1
    रामनगर में पशु अस्पताल के पास सीवर का पानी जमा, राहगीर परेशान
Ramnagar Veterinary Hospital के पास सीवर का गंदा पानी जमा होने से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी और कीचड़ के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सीवर की सफाई कराकर जलनिकासी की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
रामनगर के पशु चिकित्सालय के आसपास सीवर जलभराव की समस्या पहले भी सामने आ चुकी है।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चौबेपुर थाना प्रांगण में जन्माष्टमी पर ग्राम प्रधानों और पत्रकारों का सम्मान भजन-संगीत का आयोजन थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने किया सम्मानित न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के थाना चौबेपुर प्रांगण में जन्माष्टमी के दिन क्षेत्र के सम्मानित सभी ग्राम प्रधान सम्मानित हुए इस दौरान क्षेत्रवासी मौजूद रहे वहीं क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी भी मौजूद रहे भजन-संगीत का आयोजन जन्माष्टमी के दिन चौबेपुर थाने के प्रांगण में भजन संगीत का आयोजन किया गया सम्मान समारोह कार्यक्रम में सभी थाने के स्टाफ मौजूद रहे। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा मौजूद रहे उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया और थानाध्यक्ष की ओर से ग्राम प्रधानों व पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया
    1
    चौबेपुर थाना प्रांगण में जन्माष्टमी पर ग्राम प्रधानों और पत्रकारों का सम्मान भजन-संगीत का आयोजन थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने किया सम्मानित
न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के थाना चौबेपुर प्रांगण में जन्माष्टमी के दिन क्षेत्र के सम्मानित सभी ग्राम प्रधान सम्मानित हुए इस दौरान क्षेत्रवासी मौजूद रहे वहीं क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी भी मौजूद रहे भजन-संगीत का आयोजन जन्माष्टमी के दिन चौबेपुर थाने के प्रांगण में भजन संगीत का आयोजन किया गया सम्मान समारोह कार्यक्रम में सभी थाने के स्टाफ मौजूद रहे। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा मौजूद रहे उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया और थानाध्यक्ष की ओर से ग्राम प्रधानों व पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • बड़ी खबर: अयोध्या के कंदैला पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, राम लगन मौर्य हत्याकांड में 7 दिन का अल्टीमेटम कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में होगा अपनी जनता पार्टी का बड़ा आंदोलन अयोध्या। जनपद अयोध्या के ग्राम कंदैला में हुए राम लगन मौर्य हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने कंदैला पहुंचे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवंगत राम लगन मौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर परिवार की पीड़ा सुनी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष करने का आश्वासन दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने घटना को बेहद संगीन और गंभीर बताते हुए सरकार, शासन और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना में बम, गोली और बारूद से हमले जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं, इसलिए मामले में शामिल अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एनएसए सहित कानून के तहत सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। “कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में होगा बड़ा आंदोलन” अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो अपनी जनता पार्टी लखनऊ में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए और आंदोलन की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देनी चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने दिवंगत राम लगन मौर्य की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय होना चाहिए और अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने का दुस्साहस न कर सके। कंदैला की धरती से न्याय की लड़ाई का संकल्प पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी न्याय की इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। मुख्य मांगें - राम लगन मौर्य हत्याकांड के दोषियों पर कठोर कार्रवाई। - मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून के तहत सख्त कार्रवाई। - पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता। - दिवंगत की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने पर विचार। - 7 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी। अब सभी की निगाहें सरकार और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या 7 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा, या फिर अपनी जनता पार्टी लखनऊ में बड़े आंदोलन का बिगुल फूंकेगी?
    2
    बड़ी खबर: अयोध्या के कंदैला पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, राम लगन मौर्य हत्याकांड में 7 दिन का अल्टीमेटम

कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में होगा अपनी जनता पार्टी का बड़ा आंदोलन
अयोध्या। जनपद अयोध्या के ग्राम कंदैला में हुए राम लगन मौर्य हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने कंदैला पहुंचे।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवंगत राम लगन मौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर परिवार की पीड़ा सुनी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष करने का आश्वासन दिया।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने घटना को बेहद संगीन और गंभीर बताते हुए सरकार, शासन और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना में बम, गोली और बारूद से हमले जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं, इसलिए मामले में शामिल अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने सरकार और प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एनएसए सहित कानून के तहत सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
“कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में होगा बड़ा आंदोलन”
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो अपनी जनता पार्टी लखनऊ में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए और आंदोलन की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देनी चाहिए।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने दिवंगत राम लगन मौर्य की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय होना चाहिए और अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने का दुस्साहस न कर सके।
कंदैला की धरती से न्याय की लड़ाई का संकल्प
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी न्याय की इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
मुख्य मांगें
- राम लगन मौर्य हत्याकांड के दोषियों पर कठोर कार्रवाई।
- मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून के तहत सख्त कार्रवाई।
- पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता।
- दिवंगत की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने पर विचार।
- 7 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी।
अब सभी की निगाहें सरकार और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या 7 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा, या फिर अपनी जनता पार्टी लखनऊ में बड़े आंदोलन का बिगुल फूंकेगी?
    user_Jitendra
    Jitendra
    Local Politician गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णानंद पांडे हैप्पी ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल चैलेंज्ड एंड डिसेबल के नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी संपूर्णानंद पांडे (हैप्पी) ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा - बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्यामा। अरुण अधर जनु बिम्बफल, नयनकमल अभिराम॥ उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। उनके उपदेश आज भी मानवता को सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस पावन पर्व पर हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
    1
    वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णानंद पांडे हैप्पी ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल चैलेंज्ड एंड डिसेबल के नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी संपूर्णानंद पांडे (हैप्पी) ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा -
बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्यामा।
अरुण अधर जनु बिम्बफल, नयनकमल अभिराम॥
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। उनके उपदेश आज भी मानवता को सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस पावन पर्व पर हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्वतंत्र भारद्वाज के हालिया वायरल पॉडकास्ट में उन्होंने खुद घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने संजय का सिर फोड़ा था और उन्हें कई टांके लगे थे। #SwatantraBhardwaj #NishuAzad #JantarMantar #DelhiNews #CJP
    1
    स्वतंत्र भारद्वाज के हालिया वायरल पॉडकास्ट में उन्होंने खुद घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने संजय का सिर फोड़ा था और उन्हें कई टांके लगे थे।
#SwatantraBhardwaj
#NishuAzad
#JantarMantar
#DelhiNews
#CJP
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    13 hrs ago
  • रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ (भीटी बाईपास) सैफ चिकन कॉर्नर दुकान के सटे सीढ़ी उतरकर खुलेआम बिक रहा है गांजा, SOG-2 सहित वाराणसी कमिश्नरेट की रामनगर पुलिस क्यों है मौन??? रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ (भीटी बाईपास) सैफ चिकन कॉर्नर दुकान के सटे सीढ़ी उतरकर खुलेआम बिक रहा है गांजा, SOG-2 सहित वाराणसी कमिश्नरेट की रामनगर पुलिस क्यों है मौन??? सूत्रों एवं उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर रामनगर कारखास रविन्द्र सिंह नामक सिपाही के इशारे पर खुलेआम हो रहा अवैध गांजा बिक्री का गोरख धंधा रामनगर/वाराणसी: वाराणसी शहर के रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी बाईपास के समीप सैफ चिकन कॉर्नर की दुकान के सटे सीढ़ी उतरकर बेसमेंट में जाली की आड़ में प्रतिबंधित नशा (गांजा) खुलेआम बिक रहा है, वाराणसी कमिश्नरेट के काशी जोन में रामनगर एक ऐसा थाना है जहां कारखास रविंद्र सिंह के सह पर सारे अवैध काम होते है, भीटी बाईपास क्षेत्र में नशे की लगातार बढ़ती मांग भी इस अवैध कारोबार को मजबूती देती है, वाराणसी पुलिस के लिए नशा- अपराध नहीं, रामनगर कारखास सहित थाना के बड़े स्तर के लोग इस काले कारोबार से अपनी तिजोरी भर रहे है अपरंपार, भांग की दुकान की आड़ में गांजा बेचा जाता है ताकि किसी को संदेह न हो, स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीटी बाईपास से 200 मीटर पहले एक स्कूल भी है जिस रास्ते से स्कूल के बच्चों का आवागमन भी जारी रहता है, युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में लगे है रामनगर कारखास रविंद्र सिंह, सूत्रों की माने तो इस पूरे नेटवर्क का संचालन रामनगर थाना के कारखास रविंद्र सिंह करते है, और उसके एवज में मोटी सुविधा शुल्क ले लेते है, जिसके कारण इस कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाती है, जांच में अगर कारख़ास के मोबाइल की सारी डिटेल (व्हाट्सएप कॉल, चैटिंग) निकाली जाय तो सारे अवैध कामों का चिट्ठा खुल जायेगा, आरोप है कि आपसी लाभ के चलते कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति की जाती है, कई बार पुलिस द्वारा औपचारिक कार्यवाही दिखाई जाती है लेकिन कुछ समय बाद गतिविधि दोबारा फिर से शुरू हो जाती है, वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अवैध व्यापार पर लगाम लगाने के लगातार प्रयास किये जा रहे है, लेकिन इस अवैध व्यापार पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है, आने वाली पीढ़ी भी नशे की गिरफ्त में फंसती चली आ रही है, जिसका सामाजिक और पारिवारिक प्रभाव भी बेहद होता चला आ रहा है। फिलहाल रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी बाईपास सैफ चिकन कॉर्नर दुकान के सटे सीढ़ी उतरकर बेसमेंट से गांजा बिक्री के आरोपों ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, अब देखना यह होगा कि कमिश्नरेट की रामनगर थाना की पुलिस इस वायरल वीडियो को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या ठोस कार्यवाही करता है ये तो अब देखना होगा, युवाओ को नशे की दलदल से बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाये जाते है। अब सवाल पुलिस से - क्या वाराणसी की रामनगर पुलिस इस नेटवर्क को अपराध मानेगी या फिर से कारखास रविंद्र सिंह को नजर अंदाज़ कर छोड़ देगी या फिर पुलिस आयुक्त द्वारा कारखास पर कोई ठोस कार्यवाही की जाएगी, कुल मिलाकर साफ है कि केवल गिरफ्तारियों से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है, इसके लिए पूरे नेटवर्क पर सख्त निगरानी, आर्थिक स्रोतों पर सीधी चोट और तेज व प्रभावी न्यायिक प्रक्रिया की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है।।।
    1
    रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ (भीटी बाईपास) सैफ चिकन कॉर्नर दुकान के सटे सीढ़ी उतरकर खुलेआम बिक रहा है गांजा, SOG-2 सहित वाराणसी कमिश्नरेट की रामनगर पुलिस क्यों है मौन???

रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ (भीटी बाईपास) सैफ चिकन कॉर्नर दुकान के सटे सीढ़ी उतरकर खुलेआम बिक रहा है गांजा, SOG-2 सहित वाराणसी कमिश्नरेट की रामनगर पुलिस क्यों है मौन???
सूत्रों एवं उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों के आधार पर रामनगर कारखास रविन्द्र सिंह नामक सिपाही के इशारे पर खुलेआम हो रहा अवैध गांजा बिक्री का गोरख धंधा
रामनगर/वाराणसी: वाराणसी शहर के रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी बाईपास के समीप सैफ चिकन कॉर्नर की दुकान के सटे सीढ़ी उतरकर बेसमेंट में जाली की आड़ में प्रतिबंधित नशा (गांजा) खुलेआम बिक रहा है, वाराणसी कमिश्नरेट के काशी जोन में रामनगर एक ऐसा थाना है जहां कारखास रविंद्र सिंह के सह पर सारे अवैध काम होते है, भीटी बाईपास क्षेत्र में नशे की लगातार बढ़ती मांग भी इस अवैध कारोबार को मजबूती देती है, वाराणसी पुलिस के लिए नशा- अपराध नहीं, रामनगर कारखास सहित थाना के बड़े स्तर के लोग इस काले कारोबार से अपनी तिजोरी भर रहे है अपरंपार, भांग की दुकान की आड़ में गांजा बेचा जाता है ताकि किसी को संदेह न हो, स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीटी बाईपास से 200 मीटर पहले एक स्कूल भी है जिस रास्ते से स्कूल के बच्चों का आवागमन भी जारी रहता है, युवा पीढ़ी को बर्बाद करने में लगे है रामनगर कारखास रविंद्र सिंह, सूत्रों की माने तो इस पूरे नेटवर्क का संचालन रामनगर थाना के कारखास रविंद्र सिंह करते है, और उसके एवज में मोटी सुविधा शुल्क ले लेते है, जिसके कारण इस कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाती है, जांच में अगर कारख़ास के मोबाइल की सारी डिटेल (व्हाट्सएप कॉल, चैटिंग) निकाली जाय तो सारे अवैध कामों का चिट्ठा खुल जायेगा, आरोप है कि आपसी लाभ के चलते कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति की जाती है, कई बार पुलिस द्वारा औपचारिक कार्यवाही दिखाई जाती है लेकिन कुछ समय बाद गतिविधि दोबारा फिर से शुरू हो जाती है, वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अवैध व्यापार पर लगाम लगाने के लगातार प्रयास किये जा रहे है, लेकिन इस अवैध व्यापार पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है, आने वाली पीढ़ी भी नशे की गिरफ्त में फंसती चली आ रही है, जिसका सामाजिक और पारिवारिक प्रभाव भी बेहद होता चला आ रहा है।
फिलहाल रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी बाईपास सैफ चिकन कॉर्नर दुकान के सटे सीढ़ी उतरकर बेसमेंट से गांजा बिक्री के आरोपों ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, अब देखना यह होगा कि कमिश्नरेट की रामनगर थाना की पुलिस इस वायरल वीडियो को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या ठोस कार्यवाही करता है ये तो अब देखना होगा, युवाओ को नशे की दलदल से बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाये जाते है।
अब सवाल पुलिस से - क्या वाराणसी की रामनगर पुलिस इस नेटवर्क को अपराध मानेगी या फिर से कारखास रविंद्र सिंह को नजर अंदाज़ कर छोड़ देगी या फिर पुलिस आयुक्त द्वारा कारखास पर कोई ठोस कार्यवाही की जाएगी, कुल मिलाकर साफ है कि केवल गिरफ्तारियों से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है, इसके लिए पूरे नेटवर्क पर सख्त निगरानी, आर्थिक स्रोतों पर सीधी चोट और तेज व प्रभावी न्यायिक प्रक्रिया की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है।।।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सकलडीहा में जिले के ड्रेनो की सफाई न होने से किसान नेता न होने पर पारस विश्वकर्मा ने दिया बड़ा बयान
    1
    सकलडीहा में जिले के ड्रेनो की सफाई न होने से किसान नेता न होने पर पारस विश्वकर्मा ने दिया बड़ा बयान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.