Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णानंद पांडे हैप्पी ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल चैलेंज्ड एंड डिसेबल के नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी संपूर्णानंद पांडे (हैप्पी) ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा - बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्यामा। अरुण अधर जनु बिम्बफल, नयनकमल अभिराम॥ उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। उनके उपदेश आज भी मानवता को सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस पावन पर्व पर हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
NEWS 2 INDIA (NTI)
वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णानंद पांडे हैप्पी ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल चैलेंज्ड एंड डिसेबल के नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी संपूर्णानंद पांडे (हैप्पी) ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा - बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्यामा। अरुण अधर जनु बिम्बफल, नयनकमल अभिराम॥ उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। उनके उपदेश आज भी मानवता को सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस पावन पर्व पर हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चौबेपुर थाना प्रांगण में जन्माष्टमी पर ग्राम प्रधानों और पत्रकारों का सम्मान भजन-संगीत का आयोजन थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने किया सम्मानित न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के थाना चौबेपुर प्रांगण में जन्माष्टमी के दिन क्षेत्र के सम्मानित सभी ग्राम प्रधान सम्मानित हुए इस दौरान क्षेत्रवासी मौजूद रहे वहीं क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी भी मौजूद रहे भजन-संगीत का आयोजन जन्माष्टमी के दिन चौबेपुर थाने के प्रांगण में भजन संगीत का आयोजन किया गया सम्मान समारोह कार्यक्रम में सभी थाने के स्टाफ मौजूद रहे। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा मौजूद रहे उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया और थानाध्यक्ष की ओर से ग्राम प्रधानों व पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया1
- वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णानंद पांडे हैप्पी ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकल चैलेंज्ड एंड डिसेबल के नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी संपूर्णानंद पांडे (हैप्पी) ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा - बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्यामा। अरुण अधर जनु बिम्बफल, नयनकमल अभिराम॥ उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। उनके उपदेश आज भी मानवता को सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस पावन पर्व पर हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।1
- रामनगर के भीटी में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी इलाके में कथित रूप से गांजा बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मादक पदार्थों की बिक्री केवल भीटी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वाराणसी कमिश्नरेट के अलग-अलग इलाकों में भी इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो को लेकर जब स्थानीय पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो मामले की जानकारी होने से इनकार किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस की सूचना तंत्र और क्षेत्र में गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि क्षेत्र में खुले तौर पर इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी? हालांकि, जनता न्यूज़ टीवी वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही गतिविधियों की जांच संबंधित पुलिस एवं जांच एजेंसियों द्वारा किया जाना आवश्यक है। मामले में पुलिस द्वारा जांच कर वायरल वीडियो की वास्तविकता, गांजा बिक्री में शामिल लोगों तथा पूरे नेटवर्क के संबंध में कार्रवाई की जाती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। वहीं स्थानीय लोगों ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1
- बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, विधायक त्रिभुवन राम ने सर्वे के दिए निर्देश1
- रौनक खुर्द कला रौनक खुर्द में एक शेर आया है वहां चौबेपुर खुर्द है और बेला बीच में कुल पड़ता है बनारस के बीच में और सभी भाई लोग ध्यान से देखना चाहिए आप सब कोई अपना अपना घर पर ध्यान रखना चाहिए बनारस से 20 किलोमीटर से दूरी में एक गांव पड़ता है रौनक खुर्द और यहां पर एक शेर आया है और भाई लोग के ध्यान करना चाहिए बाढ़ में वजह से या पर शेर है यहां से 5 किलोमीटर पड़ता है चोलापुर ब्लाक पूर्णिया के बीच में है1
- वाराणसी वन तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर से टकराया, चालक-खलासी बाल-बाल बचे तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर से टकराया, चालक-खलासी बाल-बाल बचे वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। डंपर वाराणसी की ओर से आ रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा घूमकर वापस वाराणसी की दिशा में मुड़ गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।1
- रामनगर में पशु अस्पताल के पास सीवर का पानी जमा, राहगीर परेशान Ramnagar Veterinary Hospital के पास सीवर का गंदा पानी जमा होने से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी और कीचड़ के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सीवर की सफाई कराकर जलनिकासी की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। रामनगर के पशु चिकित्सालय के आसपास सीवर जलभराव की समस्या पहले भी सामने आ चुकी है।1
- 78 साल बाद भी सड़क का इंतजार, मड़ईपर के 100 परिवार कीचड़ भरी पगडंडी के सहारे जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। देश में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच टांडाकला ग्राम सभा का मड़ईपर टोला आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। करीब 100 परिवारों की आबादी वाली बस्ती में आजादी के 78 साल बाद भी पक्की सड़क नहीं बन सकी है। सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द सड़क निर्माण की मांग की। मड़ईपर बस्ती तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को खेतों के बीच से गुजरने वाली संकरी और कीचड़भरी पगडंडियों का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग रास्ते में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। खाट पर मरीजों को ले जाने की मजबूरी सड़क नहीं होने का सबसे ज्यादा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बस्ती तक एंबुलेंस पहुंचने में परेशानी होती है। गंभीर मरीजों और प्रसूताओं को कई बार चारपाई पर लादकर कीचड़ भरे रास्ते से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में बच्चों को स्कूल भेजना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती तक रास्ता नहीं होने के कारण बाइक, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को भी गांव के बाहर दूसरे लोगों के दरवाजे या अहाते में खड़ा करना पड़ता है। प्रधान से अधिकारियों तक लगा चुके हैं गुहार प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुरेश प्रजापति ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक कई बार शिकायत की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार किसी न किसी तकनीकी समस्या का हवाला देकर मामले को टाल दिया जाता है। वर्षों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क नहीं बनी तो आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान सुरेश प्रजापति, बेचू प्रजापति, दुलारे यादव, रामा यादव, सूरज प्रजापति, जवाहीर गिरी, सूरज गिरी, फूलचंद, सुदर्शन, गोपाल, मनोज गिरी, संतोष गिरी, करिया गोसाई समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1