Breaking News - पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन, बीजेपी ने बनाई सरकार पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहाँ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सरकार बना ली है। लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक संघर्ष के बाद यह परिणाम राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। चुनाव परिणामों में बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। राज्यभर में जश्न का माहौल है, जगह-जगह मिठाइयाँ बांटी जा रही हैं और समर्थक सड़कों पर उतरकर जीत का उत्सव मना रहे हैं। बीजेपी नेतृत्व ने इस जीत को “जनता के विश्वास और विकास की जीत” बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि नई सरकार राज्य में विकास, रोजगार और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देगी। वहीं, विपक्षी दलों ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे जनता के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन आगे भी जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा प्रभाव डाल सकती है। आने वाले दिनों में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है।

- जनपद जालौन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। यह हादसा झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर कालपी के पास 84 गुंबद के नजदीक हुआ है। जब तेज रफ्तार टवेरा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग अयोध्या से दर्शन कर वापस ललितपुर लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 6 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही प्रशासन के अलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि जाँच में जुटी।1
- पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहाँ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सरकार बना ली है। लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक संघर्ष के बाद यह परिणाम राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। चुनाव परिणामों में बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। राज्यभर में जश्न का माहौल है, जगह-जगह मिठाइयाँ बांटी जा रही हैं और समर्थक सड़कों पर उतरकर जीत का उत्सव मना रहे हैं। बीजेपी नेतृत्व ने इस जीत को “जनता के विश्वास और विकास की जीत” बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि नई सरकार राज्य में विकास, रोजगार और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देगी। वहीं, विपक्षी दलों ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे जनता के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन आगे भी जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा प्रभाव डाल सकती है। आने वाले दिनों में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है।1
- जालौन के उरई शहर में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इंद्रा नगर इलाके में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर हमला बोल दिया। दबंगों ने जमकर पत्थरबाजी की और घर के बाहर महिलाओं के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। यहां तक कि एक महिला को थप्पड़ मारने और उसका मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- अयोध्या दर्शन से लौटते वक्त कालपी में हुआ हादसा : ट्रक में घुसी टवेरा कार, 8 लोगों ने तोड़ादम, NH-27 पर मचा हड़कंप!!....1
- संजू दुबे हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शिक्षक संगठन आंदोलन की तैयारी में1
- #बंगाल भगवा रंग में रंगा हुआ है। भाजपा की बड़ी जीत का जश्न सड़कों पर #bangal #bangaal #bangalchunav1
- Post by UttarPradeski takat newspaper1
- जनपद जालौन के विकास खण्ड रामपुरा में तैनात एक सफाई कर्मी ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं एक अन्य सफाई कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायतकर्ता रमेश चन्द्र, जो ग्राम पंचायत धूता में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे, ने आरोप लगाया है कि वह नियमित रूप से अपने जॉब चार्ट के अनुसार सफाई कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई 2025 को भी वह अपने कार्य में लगे हुए थे, लेकिन उसी दिन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा कथित रूप से “झूठा निरीक्षण” दिखाकर उन पर आरोप लगाए गए और बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के निलंबित कर दिया गया।1