*तेज रफ्तार का कहर* *चाचा के अंतिम संस्कार में जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर,* *दोनों घायल गया रेफर,चालक कार छोड़कर फरार* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा): जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हंटरगंज-औरुगेरुआ मुख्य पथ पर गुरुवार को ढेबो-सतघरवा गांव के समीप मारुति सुजुकी अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। दोनों अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गेरुआ जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मंझगवां निवासी अनिल सिंह (40) और उनकी पत्नी दीपा देवी (35) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनिल सिंह की जांघ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, गेरुआ निवासी कैलाश सिंह का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आकस्मिक निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर दंपति बाइक से उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गेरुआ जा रहे थे। इसी दौरान ढेबो-सतघरवा गांव के समीप औरु की ओर से आ रही मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR02CC2985) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। वहीं, कार चालक हंटरगंज-औरुगेरुआ टेंपो स्टैंड के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। खबर लिखें जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी।
*तेज रफ्तार का कहर* *चाचा के अंतिम संस्कार में जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर,* *दोनों घायल गया रेफर,चालक कार छोड़कर फरार* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा): जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हंटरगंज-औरुगेरुआ मुख्य पथ पर गुरुवार को ढेबो-सतघरवा गांव के समीप मारुति सुजुकी अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। दोनों अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गेरुआ जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मंझगवां निवासी अनिल सिंह (40) और उनकी पत्नी दीपा देवी (35) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनिल सिंह की जांघ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, गेरुआ निवासी कैलाश सिंह का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आकस्मिक निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर दंपति बाइक से उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गेरुआ जा रहे थे। इसी दौरान ढेबो-सतघरवा गांव के समीप औरु की ओर से आ रही मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR02CC2985) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। वहीं, कार चालक हंटरगंज-औरुगेरुआ टेंपो स्टैंड के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। खबर लिखें जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी।
- *तेज रफ्तार का कहर* *चाचा के अंतिम संस्कार में जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर,* *दोनों घायल गया रेफर,चालक कार छोड़कर फरार* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा): जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हंटरगंज-औरुगेरुआ मुख्य पथ पर गुरुवार को ढेबो-सतघरवा गांव के समीप मारुति सुजुकी अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। दोनों अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गेरुआ जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मंझगवां निवासी अनिल सिंह (40) और उनकी पत्नी दीपा देवी (35) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनिल सिंह की जांघ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, गेरुआ निवासी कैलाश सिंह का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आकस्मिक निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर दंपति बाइक से उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गेरुआ जा रहे थे। इसी दौरान ढेबो-सतघरवा गांव के समीप औरु की ओर से आ रही मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR02CC2985) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। वहीं, कार चालक हंटरगंज-औरुगेरुआ टेंपो स्टैंड के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। खबर लिखें जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी।1
- प्रतापपुर में बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, धान समेत अन्य फसलों को नुकसान की आशंका प्रतापपुर, चतरा। प्रखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पूरी तरह तैयार होने के कगार पर है। ऐसे समय में बारिश होने से किसानों को फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। बारिश के कारण धान की तैयार फसल को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई खेतों में कटाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में बारिश होने से फसल के खेतों में गिरने, दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने तथा कटाई के बाद फसल को सुखाने में परेशानी हो सकती है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका है। वहीं, आलू, चना समेत अन्य फसलों की खेती पर भी बेमौसम बारिश का प्रतिकूल असर पड़ने की चिंता है। मौसम की मार से किसानों की लागत और मेहनत दोनों प्रभावित हो सकती हैं। बेमौसम बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। किसानों को आशंका है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा, तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब किसान मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। नोट: फसलों को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- लेंबोईया पहाड़ी स्थित भगवती मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में दिवंगत बलदेव राम दांगी को दी गई श्रद्धांजलि मंदिर के विकास एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई प्रस्ताव पारित पत्थलगडा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दक्षिणेश्वरी मां भगवती मंदिर, लेंबोईया प्रबंधन समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष युगेश्वर प्रसाद ने की। बैठक में मंदिर प्रबंधन समिति के प्रथम अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक बलदेव राम दांगी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बलदेव प्रसाद का निधन मंदिर प्रबंधन समिति और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। शक्तिपीठ दक्षिणेश्वरी मां भगवती मंदिर के प्रबंधन, विकास और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कार्यों और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। बैठक में मंदिर के विकास, प्रबंधन और व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंदिर परिसर के विकास एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में समिति के सचिव एवं पूर्व मुखिया बासुदेव तिवारी, केदार राम दांगी, बालेश्वर दांगी, सांसद प्रतिनिधि तिरथ दांगी, दीपक पांजेय, बिरोचन गिरि सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।1
- माली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,परमेश्वरी से स्कॉर्पियो से 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने बुधवार को रात्रि वाहन जांच के दौरान ग्राम परमेश्वरी से उजले रंग की स्कॉर्पियो (WB 20AG 8217) जब्त की। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 162 लीटर रॉयल स्टैग (750 एमएल), 225 लीटर रॉयल स्टैग (375 एमएल) और 36 लीटर किंगफिशर बीयर (500 एमएल) शामिल है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबादपुलिस #मालीथाना #नवीनगर #शराबबरामदगी #अंग्रेजीशराब #पुलिसकार्रवाई #BiharPolice1
- अनंत सिंह को JDU से निकालने का फैसला क्या नीतीश कुमार का था? अनंत सिंह को JDU से निकालने का फैसला क्या नीतीश कुमार का था? ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले के पीछे नीतीश कुमार की भूमिका होने की चर्चा है। 24 अक्टूबर 2026 को मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को JDU से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, निष्कासन से पहले नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बीच पटना में मुलाकात हुई थी। हालांकि, अंतिम फैसला नीतीश कुमार ने ही लिया था, यह पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है। निष्कासन का आदेश JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जारी किया था।1
- गुरु रविदास धाम गयाजी में, इंग्लैंड से ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन के अधिकारी संत पॉल एवं ओमप्रकाश बग्गा जी और दक्षिण अफ्रीका से कल्याण जी तथा पंजाब से चरणजीत सिंह बलजीत जी को किया गया सम्मानित।1
- रफीगंज में फर्जी पुलिस का आतंक! नवाडीह रोड पर 50 हजार की लूट, 4 गिरफ्तार | Rafiganj Tak रफीगंज वासियों के लिए बहुत जरूरी सूचना! 📢 साथियों, आजकल हमारे औरंगाबाद-रफीगंज इलाके में एक नई तरह की ठगी हो रही है, जहां कुछ लोग फर्जी पुलिस बनकर लोगों को रोकते हैं और उनसे पैसे लूट लेते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ही नवाडीह रोड पर इम्तियाज मियां से 50 हजार रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है, जिनमें दो लड़के रफीगंज के ही परसडीह और पिपराही गांव के बताए गए हैं। तो साथियों, अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसी ठगी से कैसे बचें? 👉 सबसे पहले, अगर कोई सुनसान जगह पर खुद को पुलिस बताकर आपको रोके, तो घबराइए मत। 👉 उसकी पहचान की पुष्टि कीजिए 👉 और जरूरत पड़ने पर तुरंत 112 पर कॉल करके असली पुलिस को सूचना दीजिए। 👉 अगर आप अकेले बाइक से या पैदल जा रहे हैं, तो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और शक होने पर सुरक्षित, भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं। तो साथियों, सावधान रहिए, सुरक्षित रहिए और इस वीडियो को अपने सभी रफीगंज वाले दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए। #RafiganjTak 📍 Location: Nawadih Road, Rafiganj, Aurangabad, Bihar 📞 Emergency: 112 Follow Us: YouTube: @RafiganjTak Instagram: @rafiganjtak Facebook: Rafiganj Tak --- Disclaimer: यह वीडियो जन-जागरूकता के लिए बनाया गया है। वीडियो में दिखाए गए कुछ विजुअल्स प्रतीकात्मक हैं।1
- 13.5 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, न्याय के लिए एकजुट हुए ग्रामीण नीमा वाजित में बैठक, सीओ ने कहा- कागजात की जांच के बाद होगी कार्रवाई रफीगंज प्रखंड के नीमा वाजित गांव में गुरुवार को 13.5 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। बैठक में जिला परिषद सदस्य विकास कुमार के साथ कृष्णा पासवान, तलकिशोर पासवान, सुरेंद्र पासवान, अलक पासवान, उमेश पासवान और बरन पासवान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कमेश्वर पासवान और सुरेश पासवान ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, पीड़ित परिवार करीब 90 वर्षों से जमीन पर काबिज है। उनका दावा है कि तीन अदालतों में हार के बावजूद जमीन पर कब्जा किया गया। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जमीन के कागजात की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #नीमावाजिद #औरंगाबादबिहार #भूमिविवाद #HuchTag1