Shuru
Apke Nagar Ki App…
माली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,परमेश्वरी से स्कॉर्पियो से 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने बुधवार को रात्रि वाहन जांच के दौरान ग्राम परमेश्वरी से उजले रंग की स्कॉर्पियो (WB 20AG 8217) जब्त की। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 162 लीटर रॉयल स्टैग (750 एमएल), 225 लीटर रॉयल स्टैग (375 एमएल) और 36 लीटर किंगफिशर बीयर (500 एमएल) शामिल है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबादपुलिस #मालीथाना #नवीनगर #शराबबरामदगी #अंग्रेजीशराब #पुलिसकार्रवाई #BiharPolice
कुणाल सिंह 9304927827
माली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,परमेश्वरी से स्कॉर्पियो से 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने बुधवार को रात्रि वाहन जांच के दौरान ग्राम परमेश्वरी से उजले रंग की स्कॉर्पियो (WB 20AG 8217) जब्त की। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 162 लीटर रॉयल स्टैग (750 एमएल), 225 लीटर रॉयल स्टैग (375 एमएल) और 36 लीटर किंगफिशर बीयर (500 एमएल) शामिल है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबादपुलिस #मालीथाना #नवीनगर #शराबबरामदगी #अंग्रेजीशराब #पुलिसकार्रवाई #BiharPolice
More news from बिहार and nearby areas
- माली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,परमेश्वरी से स्कॉर्पियो से 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने बुधवार को रात्रि वाहन जांच के दौरान ग्राम परमेश्वरी से उजले रंग की स्कॉर्पियो (WB 20AG 8217) जब्त की। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 162 लीटर रॉयल स्टैग (750 एमएल), 225 लीटर रॉयल स्टैग (375 एमएल) और 36 लीटर किंगफिशर बीयर (500 एमएल) शामिल है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबादपुलिस #मालीथाना #नवीनगर #शराबबरामदगी #अंग्रेजीशराब #पुलिसकार्रवाई #BiharPolice1
- रफीगंज में फर्जी पुलिस का आतंक! नवाडीह रोड पर 50 हजार की लूट, 4 गिरफ्तार | Rafiganj Tak रफीगंज वासियों के लिए बहुत जरूरी सूचना! 📢 साथियों, आजकल हमारे औरंगाबाद-रफीगंज इलाके में एक नई तरह की ठगी हो रही है, जहां कुछ लोग फर्जी पुलिस बनकर लोगों को रोकते हैं और उनसे पैसे लूट लेते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ही नवाडीह रोड पर इम्तियाज मियां से 50 हजार रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है, जिनमें दो लड़के रफीगंज के ही परसडीह और पिपराही गांव के बताए गए हैं। तो साथियों, अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसी ठगी से कैसे बचें? 👉 सबसे पहले, अगर कोई सुनसान जगह पर खुद को पुलिस बताकर आपको रोके, तो घबराइए मत। 👉 उसकी पहचान की पुष्टि कीजिए 👉 और जरूरत पड़ने पर तुरंत 112 पर कॉल करके असली पुलिस को सूचना दीजिए। 👉 अगर आप अकेले बाइक से या पैदल जा रहे हैं, तो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और शक होने पर सुरक्षित, भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं। तो साथियों, सावधान रहिए, सुरक्षित रहिए और इस वीडियो को अपने सभी रफीगंज वाले दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए। #RafiganjTak 📍 Location: Nawadih Road, Rafiganj, Aurangabad, Bihar 📞 Emergency: 112 Follow Us: YouTube: @RafiganjTak Instagram: @rafiganjtak Facebook: Rafiganj Tak --- Disclaimer: यह वीडियो जन-जागरूकता के लिए बनाया गया है। वीडियो में दिखाए गए कुछ विजुअल्स प्रतीकात्मक हैं।1
- *तेज रफ्तार का कहर* *चाचा के अंतिम संस्कार में जा रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर,* *दोनों घायल गया रेफर,चालक कार छोड़कर फरार* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा): जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हंटरगंज-औरुगेरुआ मुख्य पथ पर गुरुवार को ढेबो-सतघरवा गांव के समीप मारुति सुजुकी अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। दोनों अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गेरुआ जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मंझगवां निवासी अनिल सिंह (40) और उनकी पत्नी दीपा देवी (35) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनिल सिंह की जांघ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, गेरुआ निवासी कैलाश सिंह का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आकस्मिक निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर दंपति बाइक से उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गेरुआ जा रहे थे। इसी दौरान ढेबो-सतघरवा गांव के समीप औरु की ओर से आ रही मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR02CC2985) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। वहीं, कार चालक हंटरगंज-औरुगेरुआ टेंपो स्टैंड के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। खबर लिखें जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी।1
- आचार्य वेंकटेश द्विवेदी के मुखारविंद से श्रद्धालु कर रहे कथा का श्रवण, भक्ति से भक्तिमय हुआ माहौल सिंघड़ा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ आचार्य वेंकटेश द्विवेदी के मुखारविंद से श्रद्धालु कर रहे कथा का श्रवण, भक्ति से भक्तिमय हुआ माहौल कोंच (गया जी)। कोंच प्रखंड क्षेत्र की अस्लेमपुर पंचायत अंतर्गत सिंघड़ा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा परायण का आयोजन किया जा रहा है। दो दिन पूर्व शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन बुधवार को कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। आचार्य वेंकटेश द्विवेदी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया गया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के दौरान आचार्य ने श्रीमद्भागवत के महत्व और भगवान की भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने, अच्छे कर्म करने तथा भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु पूरी तन्मयता के साथ आध्यात्मिक प्रसंगों का अनुसरण करते नजर आए। इस धार्मिक आयोजन में यजमान रामदयाल सिंह अपनी पत्नी के साथ शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं कथा श्रवण कर रहे हैं। आयोजन में पूर्व मुखिया रजनीश कुमार सिंह,बाबूराम सिंह, मनोज सिंह, नरोत्तम द्विवेदी, प्रेम सिंह, रमेश सिंह, त्रियोगी शर्मा, सुनील शर्मा, पूजन द्विवेदी, घनश्याम सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा परायण को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु प्रतिदिन कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान की महिमा का श्रवण कर रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं।1
- हसपुरा औरंगाबाद पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को सघन वाहन जांच अभियान चलाया हसपुरा पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर हसपुरा पीरू मुख्य पथ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिसका नेतृत्व एसआई राजेश कुमार ने किया1
- प्रतापपुर में बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, धान समेत अन्य फसलों को नुकसान की आशंका प्रतापपुर, चतरा। प्रखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पूरी तरह तैयार होने के कगार पर है। ऐसे समय में बारिश होने से किसानों को फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। बारिश के कारण धान की तैयार फसल को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई खेतों में कटाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में बारिश होने से फसल के खेतों में गिरने, दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने तथा कटाई के बाद फसल को सुखाने में परेशानी हो सकती है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका है। वहीं, आलू, चना समेत अन्य फसलों की खेती पर भी बेमौसम बारिश का प्रतिकूल असर पड़ने की चिंता है। मौसम की मार से किसानों की लागत और मेहनत दोनों प्रभावित हो सकती हैं। बेमौसम बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। किसानों को आशंका है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा, तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब किसान मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। नोट: फसलों को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- सासाराम कचहरी के पास ऑटो से उतरकर सड़क पर गिरा युवक, 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल। सासाराम में गुरुवार को दोपहर में सासाराम कचहरी के समीप एक युवक ऑटो से उतरने के बाद अचानक सड़क पर गिर पड़ा। युवक को सड़क पर गिरा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक की मदद की और इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। हालांकि, युवक की पहचान और सड़क पर गिरने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।1
- 13.5 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, न्याय के लिए एकजुट हुए ग्रामीण नीमा वाजित में बैठक, सीओ ने कहा- कागजात की जांच के बाद होगी कार्रवाई रफीगंज प्रखंड के नीमा वाजित गांव में गुरुवार को 13.5 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। बैठक में जिला परिषद सदस्य विकास कुमार के साथ कृष्णा पासवान, तलकिशोर पासवान, सुरेंद्र पासवान, अलक पासवान, उमेश पासवान और बरन पासवान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कमेश्वर पासवान और सुरेश पासवान ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, पीड़ित परिवार करीब 90 वर्षों से जमीन पर काबिज है। उनका दावा है कि तीन अदालतों में हार के बावजूद जमीन पर कब्जा किया गया। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जमीन के कागजात की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #नीमावाजिद #औरंगाबादबिहार #भूमिविवाद #HuchTag1