logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने सोमवार दोपहर 2 बजे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सहारनपुर में डीएम के माध्यम से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष उसामा गाड़ा (सल्लू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और मामले का निष्पक्ष समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा है। यदि निर्माण या भूमि से संबंधित कोई विवाद है तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए। संगठन ने दावा किया कि यूनिवर्सिटी का निर्माण उस समय हुआ था, जब संबंधित क्षेत्र विकास प्राधिकरण के दायरे में नहीं था। जिलाध्यक्ष उसामा गाड़ा ने कहा कि शिक्षा के इस संस्थान पर कठोर कार्रवाई से छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। वहीं, सपा नेताओं ने सरकार से ध्वस्तीकरण का आदेश वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि निर्णय नहीं बदला गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।

10 hrs ago
user_Tarik Siddiqui
Tarik Siddiqui
सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने सोमवार दोपहर 2 बजे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सहारनपुर में डीएम के माध्यम से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष उसामा गाड़ा (सल्लू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और मामले का निष्पक्ष समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा है। यदि निर्माण या भूमि से संबंधित कोई विवाद है तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए। संगठन ने दावा किया कि यूनिवर्सिटी का निर्माण उस समय हुआ था, जब संबंधित क्षेत्र विकास प्राधिकरण के दायरे में नहीं था। जिलाध्यक्ष उसामा गाड़ा ने कहा कि शिक्षा के इस संस्थान पर कठोर कार्रवाई से छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। वहीं, सपा नेताओं ने सरकार से ध्वस्तीकरण का आदेश वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि निर्णय नहीं बदला गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर के एसबीडी जिला अस्पताल में रविवार को सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब 45 संविदा सफाईकर्मियों ने दो माह का मानदेय न मिलने के विरोध में हड़ताल कर काम बंद कर दिया। हड़ताल के चलते अस्पताल के वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य हिस्सों में गंदगी फैल गई तथा जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। सफाई कार्य ठप होने से मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी प्रभावित हुआ और नालियों की सफाई नहीं हो सकी। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई। हड़ताली सफाईकर्मियों का कहना है कि उन्हें मई और जून महीने का मानदेय अब तक नहीं मिला है। लगातार दो महीने से वेतन न मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर उन्हें मजबूर होकर काम बंद करना पड़ा। वहीं, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि लखनऊ स्थित ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि पोर्टल ठीक होते ही सभी सफाईकर्मियों का मानदेय जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने स्वयं वार्डों के डस्टबिन खाली करवाए और वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    सहारनपुर के एसबीडी जिला अस्पताल में रविवार को सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब 45 संविदा सफाईकर्मियों ने दो माह का मानदेय न मिलने के विरोध में हड़ताल कर काम बंद कर दिया। हड़ताल के चलते अस्पताल के वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य हिस्सों में गंदगी फैल गई तथा जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए।

सफाई कार्य ठप होने से मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी प्रभावित हुआ और नालियों की सफाई नहीं हो सकी। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई। हड़ताली सफाईकर्मियों का कहना है कि उन्हें मई और जून महीने का मानदेय अब तक नहीं मिला है। लगातार दो महीने से वेतन न मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर उन्हें मजबूर होकर काम बंद करना पड़ा।

वहीं, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि लखनऊ स्थित ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि पोर्टल ठीक होते ही सभी सफाईकर्मियों का मानदेय जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने स्वयं वार्डों के डस्टबिन खाली करवाए और वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बिहार की स्थिति बहुत खराब है। लोग परेशान हैं और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विशेष रूप से भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पुल के आस-पास की स्थिति चिंताजनक है। लोग सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर करके सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। आवेदन करने की आवश्यकता है ताकि सरकार इस गंभीर समस्या पर ध्यान दे और आवश्यक कदम उठाए।
    4
    बिहार की स्थिति बहुत खराब है। लोग परेशान हैं और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विशेष रूप से भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पुल के आस-पास की स्थिति चिंताजनक है। लोग सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर करके सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। आवेदन करने की आवश्यकता है ताकि सरकार इस गंभीर समस्या पर ध्यान दे और आवश्यक कदम उठाए।
    user_Nitish Kumar
    Nitish Kumar
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • सहारनपुर के छुटमलपुर थाना क्षेत्र में फतेहपुर पुलिस ने एक शातिर गौकश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस टीम मुजफ्फराबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम शबरीपुर की नदी के निकट संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों रुकने के बजाय भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान इसरार पुत्र पीरू निवासी दतौली मुगल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग लगातार जारी है।
    2
    सहारनपुर के छुटमलपुर थाना क्षेत्र में फतेहपुर पुलिस ने एक शातिर गौकश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस टीम मुजफ्फराबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम शबरीपुर की नदी के निकट संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों रुकने के बजाय भागने लगे।

पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान इसरार पुत्र पीरू निवासी दतौली मुगल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग लगातार जारी है।
    user_Pramod sharma
    Pramod sharma
    Farmer Behat, Saharanpur•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कुंडा कला की सड़कों पर कीचड़ का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की सड़कों की हालत बेहद खराब है और कोई भी सफाईकर्मी इन सड़कों की सफाई करने नहीं आता। गांव की सड़कों पर कीचड़ और गंदगी का यह हाल है कि लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़कों की सफाई और मरम्मत की मांग की है।
    3
    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कुंडा कला की सड़कों पर कीचड़ का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की सड़कों की हालत बेहद खराब है और कोई भी सफाईकर्मी इन सड़कों की सफाई करने नहीं आता। गांव की सड़कों पर कीचड़ और गंदगी का यह हाल है कि लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़कों की सफाई और मरम्मत की मांग की है।
    user_Sajid
    Sajid
    Farmer नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट उप-जिले में एक खतरनाक गड्ढा पिछले 15 दिनों से खुला पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गड्ढे में कई लोग गिर चुके हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी या प्रधान इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोग इस लापरवाही पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट उप-जिले में एक खतरनाक गड्ढा पिछले 15 दिनों से खुला पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गड्ढे में कई लोग गिर चुके हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी या प्रधान इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोग इस लापरवाही पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Salman Choudhary
    Salman Choudhary
    Local News Reporter बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • संसद परिसर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बातचीत करते हुए नजर आए। दोनों नेताओं की चर्चा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह चर्चा किस मुद्दे पर हुई, इस बारे में सटीक जानकारी नहीं दी गई है। संभव है कि यह संसद सत्र, विपक्ष की रणनीति या किसी अन्य राजनीतिक विषय पर हो सकती है। लोगों से उनकी राय मांगी गई है कि आखिर राहुल गांधी और गौरव गोगोई के बीच किस मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। यह वीडियो और इस चर्चा के पीछे के मुद्दे ने राजनीतिक गलियारों में काफी दिलचस्पी पैदा कर दी है।
    1
    संसद परिसर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बातचीत करते हुए नजर आए। दोनों नेताओं की चर्चा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह चर्चा किस मुद्दे पर हुई, इस बारे में सटीक जानकारी नहीं दी गई है। संभव है कि यह संसद सत्र, विपक्ष की रणनीति या किसी अन्य राजनीतिक विषय पर हो सकती है।

लोगों से उनकी राय मांगी गई है कि आखिर राहुल गांधी और गौरव गोगोई के बीच किस मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। यह वीडियो और इस चर्चा के पीछे के मुद्दे ने राजनीतिक गलियारों में काफी दिलचस्पी पैदा कर दी है।
    user_DBD 24 NEWS
    DBD 24 NEWS
    देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव सांतड़ी के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। यदि 72 घंटे के भीतर शव की पहचान नहीं होती है, तो नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव सांतड़ी के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। यदि 72 घंटे के भीतर शव की पहचान नहीं होती है, तो नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Vijay kamboj
    Vijay kamboj
    इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने सोमवार दोपहर 2 बजे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सहारनपुर में डीएम के माध्यम से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष उसामा गाड़ा (सल्लू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और मामले का निष्पक्ष समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा है। यदि निर्माण या भूमि से संबंधित कोई विवाद है तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए। संगठन ने दावा किया कि यूनिवर्सिटी का निर्माण उस समय हुआ था, जब संबंधित क्षेत्र विकास प्राधिकरण के दायरे में नहीं था। जिलाध्यक्ष उसामा गाड़ा ने कहा कि शिक्षा के इस संस्थान पर कठोर कार्रवाई से छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। वहीं, सपा नेताओं ने सरकार से ध्वस्तीकरण का आदेश वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि निर्णय नहीं बदला गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।
    1
    मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने सोमवार दोपहर 2 बजे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत सहारनपुर में डीएम के माध्यम से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष उसामा गाड़ा (सल्लू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और मामले का निष्पक्ष समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा है। यदि निर्माण या भूमि से संबंधित कोई विवाद है तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए। संगठन ने दावा किया कि यूनिवर्सिटी का निर्माण उस समय हुआ था, जब संबंधित क्षेत्र विकास प्राधिकरण के दायरे में नहीं था।

जिलाध्यक्ष उसामा गाड़ा ने कहा कि शिक्षा के इस संस्थान पर कठोर कार्रवाई से छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। वहीं, सपा नेताओं ने सरकार से ध्वस्तीकरण का आदेश वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि निर्णय नहीं बदला गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.