लापरवाही पर फूटा प्रशासन का गुस्सा, हाईटेंशन तार हटाने से लेकर विद्युतीकरण तक तय समय में काम पूरा करने के कड़े निर्देश *छब्बीस विद्यालयों पर मौत का साया, एक सौ सात स्कूल अब भी बिजली से महरूम; मुख्य विकास अधिकारी का सख्त अल्टीमेटम* *लापरवाही पर फूटा प्रशासन का गुस्सा, हाईटेंशन तार हटाने से लेकर विद्युतीकरण तक तय समय में काम पूरा करने के कड़े निर्देश* प्रयागराज। शुक्रवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। विकास भवन में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों और अधूरे विद्युतीकरण के मामलों पर संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिक्षा विभाग द्वारा धनराशि जमा किए जाने के बावजूद छब्बीस विद्यालयों के ऊपर से अब तक हाईटेंशन तार नहीं हटाए जाना गंभीर लापरवाही है। यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो संबंधित अधिशासी अभियंता सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। इसी तरह एक सौ सात विद्यालयों में अब तक विद्युत संयोजन न होने पर भी उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए सभी लंबित कार्य तत्काल पूरे कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने दो टूक कहा कि जिले का कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्कूल चलो अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करते हुए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने, कक्षा पाँच और कक्षा आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों का क्रमशः कक्षा छह और कक्षा नौ में अनिवार्य प्रवेश कराने तथा सभी अभिलेखों को पोर्टल पर समय से अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक सुधार का माध्यम बनना चाहिए। बैठक में निर्माणाधीन विद्यालयों, मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालयों तथा कायाकल्प योजना के कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य तेज गति और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विद्यालयों में फर्नीचर, रसोईघर, दिव्यांग शौचालय, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, छायादार पौधरोपण तथा ऑपरेशन कायाकल्प के सभी उन्नीस मानकों को शत-प्रतिशत पूरा करने के आदेश दिए गए। बैठक में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित दिवसवार मेन्यू का पालन, निपुण भारत मिशन की प्रगति तथा विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी विस्तार से समीक्षा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों और शैक्षिक नवाचारों से जोड़कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डिप्थीरिया नियंत्रण और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम में विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में परियोजना निदेशक भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, सभी खंड शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- सुजावन देव महादेव मंदिर में विधि-विधान से हुई श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा प्रयागराज। सावन मास की पावन बेला में शनिवार, 1 अगस्त 2026 को ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सुजावन देव महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ हनुमान जी की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया। प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन महंत राजीव गिरी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी जी महाराज ने बताया कि समस्त भक्तों की उपस्थिति में विधि-विधान पूर्वक श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विश्व कल्याण एवं जन-जन के सुख-समृद्धि की कामना की गई। भक्तों ने प्रार्थना की कि भगवान श्री हनुमान जी एवं सुजावन देव महादेव की कृपा समस्त जनपदवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो। इस पावन अवसर पर विनोद गोस्वामी, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार प्रजापति, घूरपुर के जितेंद्र केसरवानी, राजकुमार केसरवानी, प्रियंका केसरवानी एवं प्रयागराज से अंजन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और जय श्रीराम तथा हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।1
- रोजगार कार्यालय बना कुत्तों अड्डा।रोजगार कार्यालय में सो रहे कुत्ते कोई कर्मचारी मौजूद नहीं। प्रयागराज। प्रयागराज रोजगार कार्यालय में सो रहे कुत्ते कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है । ऐसा प्रतीत होता है कि यहां पर कुत्तों का कब्जा है जो वीडियो में नजर आ रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कोई भी कर्मचारी अथवा सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं है। रोजगार कार्यालय की बिगड़ती हुई व्यवस्था और लापरवाही की एक ताजा तस्वीर सामने आई है।1
- बारा तहसील परिसर में समाधान दिवस में डीएम-डीसीपी ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश बारा तहसील परिसर में समाधान दिवस में डीएम-डीसीपी ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश1
- बारा तहसील के अन्तर्गत पेट्रोल पंपों पर घट तौली व मिलावट का कारोबार जोरों पर फूल रहा इनके द्वारा लोगों के जेबो पर डाला जा रहा ढाका 150लीटर मे मात्र 300दिया जा रहा प्रयागराज, बारा तहसील क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर मिलावट और कम माप की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों और किसानों का आरोप है कि यहां 150 लीटर डीजल/पेट्रोल लेने पर 300 मात्र दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खासकर खेती-किसानी के सीजन में ट्रैक्टर और ट्यूबवेल के लिए तेल लेने आए किसानों के साथ यह धांधली हो रही है। 5-10 लीटर में छोटी कटौती समझ नहीं आती, लेकिन बड़े पैमाने पर 150 लीटर में 300 मात्र दिया जा रहा सीधे जेब पर डाका है।लोगों का आरोप कम माप मीटर में गड़बड़ी कर कम तेल दिया जा रहा है मिलावट की आशंका तेल की क्वालिटी में भी फर्क महसूस हो रहा है, जिससे इंजन में दिक्कत आ रही है शिकायत पर अनसुनी कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती किसानों ने कहा महंगाई की मार पहले से है, ऊपर से पेट्रोल पंप वाले भी लूट रहे हैं। प्रशासन जांच करे और दोषियों पर कार्रवाई हो। प्रशासन से मांग स्थानीय लोगों ने बारा एसडीएम और आपूर्ति विभाग से मांग की है कि पेट्रोल पंप पर औचक जांच कराई जाए। माप तौल विभाग की टीम से मीटर और तेल की जांच होनी चाहिए। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाए। इस मामले में पेट्रोल पंप प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका है। क्षेत्र में जांच की मांग तेज हो गई है।1
- सिरसा बाजार में सराफा की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत सिरसा बाजार में आधी रात को चोरों ने स्व. दुर्गा प्रसाद सेठ "छोटे सेठ" की सराफा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार छोटे सेठ ने सुबह 10 बजे जब दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा देखकर होश उड़ गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान सिरसा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने सिरसा चौकी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल मेजा पुलिस जांच में जुटी।1
- गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य करना है। देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आप भी आगे बढ़े यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूँ। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूँ। आइए हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएँ। गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य करना है। देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आप भी आगे बढ़े यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूँ। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूँ। आइए हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएँ।1
- नाले में गिरी बच्ची की तलाश जारी, 26 घंटे बाद भी नहीं मिला मासूम का सुराग, वीडियो वायरल *नाले में गिरी बच्ची की तलाश जारी, 26 घंटे बाद भी नहीं मिला मासूम का सुराग, वीडियो वायरल* उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बेहद दर्दनाक हासदा हो गया है,यहां वायरल वीडियो में एक मासूम बच्ची कथित तौर पर नाले में गिरती दिखाई देती है। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोग बच्ची को बचाने के लिए दौड़ते नजर आते हैं, बताया जा रहा है की साठा इलाके की चारु नाम की बच्ची तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक मिली रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के 26 घंटे बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है। फिलहाल प्रशासन की ओर से बचाव अभियान जारी है।1