Shuru
Apke Nagar Ki App…
सच की धार न्यूज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by सच की धार न्यूज1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, घनश्याम सिंह विजयी घोषित राजपुर में दतिया उपचुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के विजयी घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन जोशी, मंडल अध्यक्षों और अन्य कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन जोशी ने कहा कि दतिया की जनता ने विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर अपना समर्थन देकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के कारण आम जनता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से लोगों ने बदलाव का फैसला लिया और कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। सचिन जोशी ने कहा कि दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह की जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस ने दतिया में जीत हासिल की है, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनावों में भी पार्टी पूरे मध्य प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य बिंदु दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह विजयी घोषित हुए। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन जोशी ने इसे जनता की जीत बताया। कांग्रेस नेताओं ने आगामी चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया।1
- दतिया उपचुनाव के मिली जीत का मनाया जश्न,एक दूसरे को दी बधाई, पानसेमल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत का जश्न मनाया।बस स्टैंड पर कांग्रेस पार्टी ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी।1
- विश्व आदिवासी दिवस को लेकर पाटी में निकलेगी भव्य रैली, युवाओं को मिली जिम्मेदारी1
- धामनोद में कांग्रेस के पूर्व विधायक पाँचीलाल मेडा सहित नगर के कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई धामनोद धामनोद:-दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की हुई प्रचंड विजय पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, सोमवार को शाम होते होते जैसे ही दतिया उपचुनाव विधानसभा के नतीजे आते से प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया, धामनोद नगर में महेश्वर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर जश्न मनाया इस दौरान वहां पूर्व विधायक पांचीलाल मैंडॉ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय शर्मा, कमल यादव,विकास पटेल, ज्योति जोशी, श्रीमती राजकुमारी खराड़े, बंटी जायसवाल, हरिराम काका,अश्विन जायसवाल,महेश शर्मा, जमील खान, लोकेश यादव, मुकेश पवार, महादेव पाटीदार, अंतिम यादव, लोकेश शिंदे,देवेंद्र जुनी, राज शर्मा, अमन चौहान, विनोद यादव, राजाराम यादव, मुकेश भूरिया, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- खरगोन विशेष सशस्त्र बल बटालियन की स्थापना खरगोन में नही होने का विरोध शुरू खरगोन विशेष सशस्त्र बल बटालियन की स्थापना खरगोन में नही होने का विरोध शुरू पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में पुलिस बटालियन की 14 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय कार्यक्रम के दौरान की थी घोषण 4 साल में बटालियन की स्थापना नही होने पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना की घोषणा 27 जुलाई 2026 को करने के बाद खरगोन में विरोध शुरू कांग्रेस पार्टी श्री कृष्ण टॉकीज चौराहे पर चलाया हस्ताक्षर अभियान 4 साल में बटालियन की स्थापना नही होने पर कांग्रेस ने मांगा जबाब कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने रैली निकालकर पूर्व सीएम शिवराज सिह चौहान की बटालियन की घोषण पूरी नही होने पर किया विरोध प्रदर्शन, विश्वासघात का लगाया आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक का बयान, बटालियन की स्थापना के लिये कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आन्दोलन सांसद, विधायक और सीएम का करेंगे घेराव एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सत्येन्द्र बैरवा को राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन1
- फांसी पटका मिला नाबालिक युवती का शव..धामनोद पुलिस जांच में जुटी।1