Shuru
Apke Nagar Ki App…
महोबा जिले के स्कूल से बहुत दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ है
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
महोबा जिले के स्कूल से बहुत दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना झांसी–मिर्जापुर मार्ग पर महोबा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार मनोज, निवासी भटेवरा चौकी गोहरारी, किसी निजी कार्य से पनवाड़ी जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई फीट दूर जा गिरी और मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया गया। एंकर आउट्रो: फिलहाल टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- महोबा जिले के स्कूल से बहुत दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ है1
- #महोबा जिले में संचालित मिड डे मील योजना में पलीता लगाते हुए जिम्मेदारों ने कलंक गाथा गढ़ दी है। बच्चों को पोषित आहार में एक बाल्टी पानी में एक लीटर दूध डालकर बच्चों को पीने के लिए दिया जा रहा है। पूरा मामला कबरई विकास खंड अंतर्गत ग्राम ढिगवाहा के सरकारी विद्यालय का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उधर दूसरी ओर बीएसए ने मामले पर नोटिस जारी करने की बात कही है। #ikvnews #महोबाइनसाइड #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo1
- #महोबा प्राथमिक विद्यालय में नौनिहालों के पोषण के साथ शर्मनाक खिलवाड़ प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पानी में मिलाया दूध पिलाया गया प्रधानाध्यापक मोनिका सोनी की मौजूदगी में कृत्य हुआ उजागर वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग की पोल खुली जिम्मेदारों की संवेदनहीनता सामने आई वीडियो से महोबा में लोगों में आक्रोश कबरई विकासखंड के ढिकवाहा प्राथमिक विद्यालय का मामला1
- 📍 मौदहा, हमीरपुर। तहसील सभागार मौदहा में शुक्रवार को लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें सुनील कुमार पटेल को अध्यक्ष चुना गया। 👉 दिलीप कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष 👉 अभिषेक तिवारी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 👉 धीरेन्द्र सिंह मौर्य बने सचिव 👉 अनुराग ओमर उप सचिव निर्वाचित 👉 ऋषभ राठौर कोषाध्यक्ष चुने गए 👉 वसुंधरा यादव बनीं ऑडिटर चुनाव प्रक्रिया जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश, जिलामंत्री डॉ. प्रदत्त, निर्वाचन अधिकारी राजकुमार सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश चतुर्वेदी की देखरेख में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता, ऋषभ त्रिपाठी, अवनीश कुमार (मौदहा), मनीष सिंह (रागौल) सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।1
- ग्राम पंचायत देवराभापतपुर में पन्ना विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह का हुआ जोरदार स्वागत महुआटोला में बाउंड्री बाल के लोकार्पण व सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन सरपंच सुरेश यादव ने स्कूल के उनन्यान्न सहित दो गाँव को जोड़ने के लिए पुल की विधायक से की माँग महुया टोला में निवासरत लोगो का अगर कोई ग़ल्ला चुराए तो मुझे बताये मै उसे करूँगा दण्डित :ब्रजेन्द्र प्रताप आप का सरपंच आपके लिए समर्पित कही से मिले काम लाने में तत्पर जल्द ही लाडली बहिनों के खाते में आएंगे 3 हजार की राशि मंच पर विभिन्न ग्रामो के आधा दर्जन से अधिक सरपंच व प्रतिनिधि रहे उपस्थित4
- बांदा । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर ग्राम पंचायत तिंदवारा में “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पदयात्रा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/पर्यवेक्षक के रूप में पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे। पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने किया। इसमें जिले भर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर शामिल हुए। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना के स्वरूप में बदलाव कर गरीब, मजदूर और किसानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) गरीबों के चतुर्मुखी उत्थान के उद्देश्य से लाई गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसका नाम और स्वरूप बदलकर मूल भावना को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को योजना में हुए बदलावों और उसके संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। पदयात्रा का समापन ओजस्वी नारों के साथ किया गया। “गांधी जी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर अमर रहें” के नारों के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का समापन1
- पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ इटौरा में मिड डे मील के लिए भेजे गए गल्ले से “पाई1