Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में हुई पत्रकारों के साथ बर्बरता शहीदों की मूर्तियों के आगे गंदगी को लेकर समाजसेवी पत्रकारसलमान कल देंगे ज्ञापन
Dharmendra kumar mishra
दिल्ली में हुई पत्रकारों के साथ बर्बरता शहीदों की मूर्तियों के आगे गंदगी को लेकर समाजसेवी पत्रकारसलमान कल देंगे ज्ञापन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा हरि कौशल त्यागी जनकल्याण समिति के सहयोग से शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के 5 शिक्षकों को "दीपिका त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान" शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के 5 शिक्षकों को शाहजहांपुर। भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा हरि कौशल त्यागी जनकल्याण समिति के सहयोग से शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के 5 शिक्षकों को "दीपिका त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान" प्रदान कर सम्मानित किया गया शिक्षा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान करने वाले बेसिक शिक्षा से देवेश बाजपेई जी प्रधानाध्यापक पी एम श्री सेहरामऊ दक्षिणी, जूनियर से सुनील तिवारी जी प्रधानाचार्य बिहारी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगोदाम शाहजहाँपुर, माध्यमिक से सुनील कुमार वर्मा जी अध्यापक सरदार पटेल इंटर कॉलेज,कमलेश द्विवेदी जी देवी सम्पद विद्यालय एवं कुमारी अनम डी पी महाविद्यालय को रोजा के हरिकोशल त्यागी पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शॉल उढाकर माला पहनाकर सम्मानित किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं समाज सेविका दीपिका त्यागी के चित्र पर पुष्पर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारतीय युवा चेतना मंच के संस्थापक/अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति की सदस्य एवं शिक्षाविद रही स्वर्गीय दीपिका त्यागी की स्मृति में दीपिका त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान की शुरुआत की गई है प्रत्येक वर्ष शिक्षा क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य कर रहे शिक्षकों को चयन कर यह सम्मान संस्था द्वारा प्रदान किया जाता है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिलायंस थर्मल के कम्पनी हेड हिरदेश तोमर जी रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जीवन में शिक्षक का सर्वोच्च स्थान है अच्छे ओर चरित्रवान शिक्षकों से समाज को नई दिशा मिलती है उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने से यह समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे ओर अन्य शिक्षक भी इनसे प्रेरित होकर अपना उच्च प्रदर्शन करेंगे संस्था द्वारा यह सराहनीय पहल की गई है कार्यक्रम में भारतीय युवा चेतना मंच के प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा जी अखिल भारतीय व्यपार मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ल ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम के संयोजक रवेंद्र त्यागी ने सभी का आभार प्रकट किया संचालन डॉ विनय गुप्ता ने किया मुख्य रूप से नीरात्यागी मयंक मिश्रा विद्यासागर त्यागी योगेन्द्र त्यागी, शेखर त्यागी, अन्नू पंडित ,सुगंधा, प्रज्ञा ,दीक्षा, साक्षी, माही ,पायल ,सुरुचि, सुरभि ,स्नेहा ,रविन्द्रसर ,सृष्टि, संध्या ,शिवांगी, गौरी, शिवसिंह ,मनोज कमलेश, लालाराम मुकेश सिंह, वीरेश चंद्र त्यागी आदि उपस्थित रहे1
- दिल्ली में हुई पत्रकारों के साथ बर्बरता शहीदों की मूर्तियों के आगे गंदगी को लेकर समाजसेवी पत्रकारसलमान कल देंगे ज्ञापन1
- **"सब प्रेम है, सब एक है।"** साधारण सा कंबल ओढ़े, बिना किसी आडंबर और दिखावे के, जिन्होंने दुनिया भर के लाखों लोगों के दिलों में भक्ति और शांति की अलख जगाई—ऐसे हैं परम पूज्य **बाबा नीम करोली महाराज**। उन्हें भक्त हनुमान जी का साक्षात अवतार मानते हैं। बाबा का जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं था, लेकिन वे कभी चमत्कारों का श्रेय खुद नहीं लेते थे; सब कुछ 'राम जी की कृपा' कह कर टाल देते थे। **बाबा की सबसे सरल और गहरी सीख:** * **सबको प्रेम करो (Love Everyone):** बिना किसी भेदभाव, जाति या धर्म के हर जीव में ईश्वर को देखना। * **सबकी सेवा करो (Serve Everyone):** जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची पूजा है। * **सबको भोजन कराओ (Feed Everyone):** कैंची धाम आने वाला कोई भी व्यक्ति कभी भूखा नहीं लौटा। बाबा का मानना था कि भूखे पेट ईश्वर का स्मरण नहीं हो सकता। * **ईश्वर का स्मरण रखो (Remember God):** नाम जप ही इस कलयुग में उद्धार का सबसे सरल मार्ग है। स्टीव जॉब्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग और विराट कोहली तक—दुनिया के कोने-कोने से लोग जब भी नैनीताल स्थित **कैंची धाम** पहुंचे, उन्हें एक असीम शांति और सही राह मिली। बाबा आज सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति और कृपा आज भी हर उस भक्त के साथ है जो सच्चे मन से उन्हें याद करता है। > "जब सब रास्ते बंद दिखने लगें, तब अपना सब कुछ ईश्वर को सौंप दो। जो तुम्हारे लिए सही होगा, वही होगा।" जय बाबा नीम करोली महाराज! जय श्री राम! 🌸🙏1
- कान्हा के जन्म पर जयकारों से गूंजा जेपी मंदिर** 👉पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा रही कायम शाहजहांपुर। भटपुरा रसूलपुर स्थित श्री जेपी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन-कीर्तन के बीच मध्यरात्रि 12 बजे जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ, पूरा मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने बताया कि श्री जेपी मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा वर्षों पूर्व बनवाया गया था, जिसका हाल ही में जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनके दादा लाला जमुना प्रसाद के समय से परिवार में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है, जिसे अब वह आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा और ग्रामवासियों की सेवा का भाव आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, निकुंज गुप्ता, मनीष गुप्ता, सूरज गुप्ता, सागर गुप्ता, श्रीकांत दीक्षित, यशपाल सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र मिश्रा, जयदेव मिश्रा, सुभाष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- kivi khane se Kai Rog dur hote Hain video ko like karo share karo follow karo kivi khane se Kai Rog dur hote Hain video ko like karo share karo follow karo1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल3
- पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना के करीब पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मुड़िया मिश्र निवासी ज्योति पत्नी रामकिशोर ने अपने पति रामकिशोर व अन्य के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर करने की सूचना दी थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में चार सितंबर की रात करीब 3:14 बजे पुलिस ने रामकिशोर पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम मुड़िया मिश्र को ग्राम महमुदापुर मार्ग पर नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में भी अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी जुआ और शस्त्र संबंधी मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशान्त तोमर और रोबिन बंसल शामिल रहे।1
- शिक्षामित्र ने मानदेय को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन1