पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना के करीब पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मुड़िया मिश्र निवासी ज्योति पत्नी रामकिशोर ने अपने पति रामकिशोर व अन्य के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर करने की सूचना दी थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में चार सितंबर की रात करीब 3:14 बजे पुलिस ने रामकिशोर पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम मुड़िया मिश्र को ग्राम महमुदापुर मार्ग पर नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में भी अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी जुआ और शस्त्र संबंधी मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशान्त तोमर और रोबिन बंसल शामिल रहे।
पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना के करीब पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मुड़िया मिश्र निवासी ज्योति पत्नी रामकिशोर ने अपने पति रामकिशोर व अन्य के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर करने की सूचना दी थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में चार सितंबर की रात करीब 3:14 बजे पुलिस ने रामकिशोर पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम मुड़िया मिश्र को ग्राम महमुदापुर मार्ग पर नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में भी अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी जुआ और शस्त्र संबंधी मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशान्त तोमर और रोबिन बंसल शामिल रहे।
- ##शाहजहांपुर के मोहल्ला सुभाष नगर में बाढ़ के पानी ने दी दस्तक,क्षेत्रीय लोगो से सर्तक रहने की अपील बड़ रहा है खन्नौत व गररा नदी जलस्तर एवीपी न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर विशाल श्रीवास्तव। दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र तहसील पुवायां संवादाता विशाल श्रीवास्तव शाहजहांपुर।3
- दुकान से 12 कुंतल कोयला चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, 70 किलो कोयला और ई-रिक्शा बरामद दुकान से 12 कुंतल कोयला चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, 70 किलो कोयला और ई-रिक्शा बरामद तिलहर। थाना तिलहर पुलिस ने दुकान से करीब 12 कुंतल कोयला चोरी करने के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 70 किलोग्राम काला कोयला और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला बनवारीपुर निवासी बादशाह ने दो सितंबर को अपनी दुकान से करीब 12 कुंतल कोयला चोरी होने की शिकायत की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तीन सितंबर की रात द रेनेसां एकेडमी के पास से तस्लीम पुत्र मो. हनीफ निवासी बहादुरगंज और अर्जुन उर्फ ध्रुव पुत्र धर्मेन्द्र निवासी कुंवरगंज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की उम्र करीब 22 और 21 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन प्लास्टिक सीमेंट बैग में करीब 70 किलोग्राम काला कोयला बरामद किया। इसके अलावा चोरी की घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाषचन्द्र, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल वीरेन्द्र शामिल रहे।1
- “रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, *पुलिस अधीक्षक महोदय ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर के सभागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की संध्या पर भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर द्वारा विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय,जनपद शाहजहाँपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा उनके परिजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर सभागार को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का स्मरण करते हुए उनके द्वारा दिए गए धर्म, सत्य, कर्तव्य, कर्म एवं लोककल्याण के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें विषम परिस्थितियों में भी सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवारों में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। अधिकारी एवं कर्मचारीगण अपने परिजनों के साथ धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हुए तथा सामूहिक रूप से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम ने पुलिस परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं पारिवारिक एकजुटता की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। शाहजहाँपुर पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।4
- परौर में बिजली गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा परौर में बिजली गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा1
- जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ शहर, आधी रात गूंजे जयकारे शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को पूरा शहर कान्हा की भक्ति में डूबा नजर आया। शाम होते ही मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से जगमगा उठे। प्राचीन शिव बड़ा मंदिर, लाल तेली बजरिया समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। राधा-कृष्ण के स्वरूप, गोकुल-वृंदावन की झलक और बाल गोपाल की माखन चोरी की लीलाओं ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।1
- जैतीपुर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल सहित युवक गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना जैतीपुर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, 02 जोड़ी चांदी की पाजेब, पीतल एवं स्टील के बर्तन और 510 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को ग्राम खेड़ारठ निवासी संतोष पत्नी सीताराम ने गांव के कई घरों से कपड़े, बर्तन और मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर थाना जैतीपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने बीती रात को मुखबिर की सूचना पर बनखण्डी पुलिया के पास घेराबंदी कर हर्षित उर्फ नम्मू पुत्र सतीश निवासी ग्राम खेड़ारठ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने ग्राम खेड़ारठ के घरों से चोरी करने और कुछ बर्तन पूर्व में फरीदपुर बाजार में बेचने की बात बताई। बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की पहचान दीपक पुत्र सीताराम निवासी ग्राम खेड़ारठ के वाहन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- ****भूमि हड़पने की साजिश में कूटरचना का खेल! फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला प्राइवेट अधिवक्ता गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। थाना कलान पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोपी प्राइवेट अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भूमि के फर्जी इकरारनामा समेत दस्तावेज तैयार कराने में भूमिका निभाई और पैसों के लालच में इस काम को अंजाम दिया। मामले में धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल4
- मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत, तीन आरोपित गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना कटरा पुलिस ने मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम हुलास नगला निवासी महेन्द्रपाल ने अपने पुत्र दिलीप कश्यप के साथ गांव के ही तिलकराम, महेश, जितेन्द्र और छेदालाल पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना में घायल दिलीप कश्यप का इलाज चल रहा था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मामले में हत्या से संबंधित प्रावधान भी बढ़ाए गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार चार सितंबर को करीब 11:50 बजे हुलास नगला ओवरब्रिज की दीवार के पास से तिलकराम, महेश और छेदालाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में वांछित अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपितों में छेदालाल (22), तिलकराम (23) और महेश (46) निवासीगण ग्राम हुलास नगला, थाना कटरा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तिलकराम के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक वीर सिंह, हेड कांस्टेबल झम्मन सिंह, आरजू खां और रवेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1