दुकान से 12 कुंतल कोयला चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, 70 किलो कोयला और ई-रिक्शा बरामद दुकान से 12 कुंतल कोयला चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, 70 किलो कोयला और ई-रिक्शा बरामद तिलहर। थाना तिलहर पुलिस ने दुकान से करीब 12 कुंतल कोयला चोरी करने के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 70 किलोग्राम काला कोयला और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला बनवारीपुर निवासी बादशाह ने दो सितंबर को अपनी दुकान से करीब 12 कुंतल कोयला चोरी होने की शिकायत की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तीन सितंबर की रात द रेनेसां एकेडमी के पास से तस्लीम पुत्र मो. हनीफ निवासी बहादुरगंज और अर्जुन उर्फ ध्रुव पुत्र धर्मेन्द्र निवासी कुंवरगंज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की उम्र करीब 22 और 21 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन प्लास्टिक सीमेंट बैग में करीब 70 किलोग्राम काला कोयला बरामद किया। इसके अलावा चोरी की घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाषचन्द्र, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल वीरेन्द्र शामिल रहे।

- शिक्षामित्र ने मानदेय को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन1
- **"सब प्रेम है, सब एक है।"** साधारण सा कंबल ओढ़े, बिना किसी आडंबर और दिखावे के, जिन्होंने दुनिया भर के लाखों लोगों के दिलों में भक्ति और शांति की अलख जगाई—ऐसे हैं परम पूज्य **बाबा नीम करोली महाराज**। उन्हें भक्त हनुमान जी का साक्षात अवतार मानते हैं। बाबा का जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं था, लेकिन वे कभी चमत्कारों का श्रेय खुद नहीं लेते थे; सब कुछ 'राम जी की कृपा' कह कर टाल देते थे। **बाबा की सबसे सरल और गहरी सीख:** * **सबको प्रेम करो (Love Everyone):** बिना किसी भेदभाव, जाति या धर्म के हर जीव में ईश्वर को देखना। * **सबकी सेवा करो (Serve Everyone):** जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची पूजा है। * **सबको भोजन कराओ (Feed Everyone):** कैंची धाम आने वाला कोई भी व्यक्ति कभी भूखा नहीं लौटा। बाबा का मानना था कि भूखे पेट ईश्वर का स्मरण नहीं हो सकता। * **ईश्वर का स्मरण रखो (Remember God):** नाम जप ही इस कलयुग में उद्धार का सबसे सरल मार्ग है। स्टीव जॉब्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग और विराट कोहली तक—दुनिया के कोने-कोने से लोग जब भी नैनीताल स्थित **कैंची धाम** पहुंचे, उन्हें एक असीम शांति और सही राह मिली। बाबा आज सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति और कृपा आज भी हर उस भक्त के साथ है जो सच्चे मन से उन्हें याद करता है। > "जब सब रास्ते बंद दिखने लगें, तब अपना सब कुछ ईश्वर को सौंप दो। जो तुम्हारे लिए सही होगा, वही होगा।" जय बाबा नीम करोली महाराज! जय श्री राम! 🌸🙏1
- कान्हा के जन्म पर जयकारों से गूंजा जेपी मंदिर** 👉पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा रही कायम शाहजहांपुर। भटपुरा रसूलपुर स्थित श्री जेपी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन-कीर्तन के बीच मध्यरात्रि 12 बजे जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ, पूरा मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने बताया कि श्री जेपी मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा वर्षों पूर्व बनवाया गया था, जिसका हाल ही में जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनके दादा लाला जमुना प्रसाद के समय से परिवार में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है, जिसे अब वह आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा और ग्रामवासियों की सेवा का भाव आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, निकुंज गुप्ता, मनीष गुप्ता, सूरज गुप्ता, सागर गुप्ता, श्रीकांत दीक्षित, यशपाल सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र मिश्रा, जयदेव मिश्रा, सुभाष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- kivi khane se Kai Rog dur hote Hain video ko like karo share karo follow karo kivi khane se Kai Rog dur hote Hain video ko like karo share karo follow karo1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल3
- पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना के करीब पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मुड़िया मिश्र निवासी ज्योति पत्नी रामकिशोर ने अपने पति रामकिशोर व अन्य के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर करने की सूचना दी थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में चार सितंबर की रात करीब 3:14 बजे पुलिस ने रामकिशोर पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम मुड़िया मिश्र को ग्राम महमुदापुर मार्ग पर नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में भी अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी जुआ और शस्त्र संबंधी मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशान्त तोमर और रोबिन बंसल शामिल रहे।1
- महानगर के मोहल्ला सुभाष नगर में बाढ़ का पानी घुसने को आतुर1
- ****शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 👉रोजा पुलिस ने दबोचा शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगा ले जाने के मामले में वांछित 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकरमपुर बाजार के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को महिला की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बरनई निवासी खुशमोहम्मद उनकी शादीशुदा पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को बरामद कर लिया था। उसके बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर रोजा पुलिस ने आरोपी खुशमोहम्मद को मुकरमपुर बाजार के पास से करीब 1:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, कांस्टेबल नितिन कुमार और विपिन नैन शामिल रहे।1