logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

****शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 👉रोजा पुलिस ने दबोचा शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगा ले जाने के मामले में वांछित 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकरमपुर बाजार के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को महिला की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बरनई निवासी खुशमोहम्मद उनकी शादीशुदा पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को बरामद कर लिया था। उसके बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर रोजा पुलिस ने आरोपी खुशमोहम्मद को मुकरमपुर बाजार के पास से करीब 1:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, कांस्टेबल नितिन कुमार और विपिन नैन शामिल रहे।

1 hr ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

****शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 👉रोजा पुलिस ने दबोचा शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगा ले जाने के मामले में वांछित 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकरमपुर बाजार के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को महिला की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बरनई निवासी खुशमोहम्मद उनकी शादीशुदा पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को बरामद कर लिया था। उसके बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर रोजा पुलिस ने आरोपी खुशमोहम्मद को मुकरमपुर बाजार के पास से करीब 1:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, कांस्टेबल नितिन कुमार और विपिन नैन शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिक्षामित्र ने मानदेय को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
    1
    शिक्षामित्र ने मानदेय को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • **"सब प्रेम है, सब एक है।"** साधारण सा कंबल ओढ़े, बिना किसी आडंबर और दिखावे के, जिन्होंने दुनिया भर के लाखों लोगों के दिलों में भक्ति और शांति की अलख जगाई—ऐसे हैं परम पूज्य **बाबा नीम करोली महाराज**। उन्हें भक्त हनुमान जी का साक्षात अवतार मानते हैं। बाबा का जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं था, लेकिन वे कभी चमत्कारों का श्रेय खुद नहीं लेते थे; सब कुछ 'राम जी की कृपा' कह कर टाल देते थे। **बाबा की सबसे सरल और गहरी सीख:** * **सबको प्रेम करो (Love Everyone):** बिना किसी भेदभाव, जाति या धर्म के हर जीव में ईश्वर को देखना। * **सबकी सेवा करो (Serve Everyone):** जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची पूजा है। * **सबको भोजन कराओ (Feed Everyone):** कैंची धाम आने वाला कोई भी व्यक्ति कभी भूखा नहीं लौटा। बाबा का मानना था कि भूखे पेट ईश्वर का स्मरण नहीं हो सकता। * **ईश्वर का स्मरण रखो (Remember God):** नाम जप ही इस कलयुग में उद्धार का सबसे सरल मार्ग है। स्टीव जॉब्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग और विराट कोहली तक—दुनिया के कोने-कोने से लोग जब भी नैनीताल स्थित **कैंची धाम** पहुंचे, उन्हें एक असीम शांति और सही राह मिली। बाबा आज सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति और कृपा आज भी हर उस भक्त के साथ है जो सच्चे मन से उन्हें याद करता है। > "जब सब रास्ते बंद दिखने लगें, तब अपना सब कुछ ईश्वर को सौंप दो। जो तुम्हारे लिए सही होगा, वही होगा।" जय बाबा नीम करोली महाराज! जय श्री राम! 🌸🙏
    1
    **"सब प्रेम है, सब एक है।"** साधारण सा कंबल ओढ़े, बिना किसी आडंबर और दिखावे के, जिन्होंने दुनिया भर के लाखों लोगों के दिलों में भक्ति और शांति की अलख जगाई—ऐसे हैं परम पूज्य **बाबा नीम करोली महाराज**।

उन्हें भक्त हनुमान जी का साक्षात अवतार मानते हैं। बाबा का जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं था, लेकिन वे कभी चमत्कारों का श्रेय खुद नहीं लेते थे; सब कुछ 'राम जी की कृपा' कह कर टाल देते थे। 

**बाबा की सबसे सरल और गहरी सीख:**
* **सबको प्रेम करो (Love Everyone):** बिना किसी भेदभाव, जाति या धर्म के हर जीव में ईश्वर को देखना।
* **सबकी सेवा करो (Serve Everyone):** जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची पूजा है।
* **सबको भोजन कराओ (Feed Everyone):** कैंची धाम आने वाला कोई भी व्यक्ति कभी भूखा नहीं लौटा। बाबा का मानना था कि भूखे पेट ईश्वर का स्मरण नहीं हो सकता।
* **ईश्वर का स्मरण रखो (Remember God):** नाम जप ही इस कलयुग में उद्धार का सबसे सरल मार्ग है।

स्टीव जॉब्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग और विराट कोहली तक—दुनिया के कोने-कोने से लोग जब भी नैनीताल स्थित **कैंची धाम** पहुंचे, उन्हें एक असीम शांति और सही राह मिली। बाबा आज सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति और कृपा आज भी हर उस भक्त के साथ है जो सच्चे मन से उन्हें याद करता है।

> "जब सब रास्ते बंद दिखने लगें, तब अपना सब कुछ ईश्वर को सौंप दो। जो तुम्हारे लिए सही होगा, वही होगा।"

जय बाबा नीम करोली महाराज! जय श्री राम! 🌸🙏
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कान्हा के जन्म पर जयकारों से गूंजा जेपी मंदिर** 👉पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा रही कायम शाहजहांपुर। भटपुरा रसूलपुर स्थित श्री जेपी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन-कीर्तन के बीच मध्यरात्रि 12 बजे जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ, पूरा मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने बताया कि श्री जेपी मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा वर्षों पूर्व बनवाया गया था, जिसका हाल ही में जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनके दादा लाला जमुना प्रसाद के समय से परिवार में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है, जिसे अब वह आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा और ग्रामवासियों की सेवा का भाव आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, निकुंज गुप्ता, मनीष गुप्ता, सूरज गुप्ता, सागर गुप्ता, श्रीकांत दीक्षित, यशपाल सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र मिश्रा, जयदेव मिश्रा, सुभाष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    कान्हा के जन्म पर जयकारों से गूंजा जेपी मंदिर** 

👉पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा रही कायम
शाहजहांपुर। भटपुरा रसूलपुर स्थित श्री जेपी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन-कीर्तन के बीच मध्यरात्रि 12 बजे जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ, पूरा मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने बताया कि श्री जेपी मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा वर्षों पूर्व बनवाया गया था, जिसका हाल ही में जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनके दादा लाला जमुना प्रसाद के समय से परिवार में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है, जिसे अब वह आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा और ग्रामवासियों की सेवा का भाव आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, निकुंज गुप्ता, मनीष गुप्ता, सूरज गुप्ता, सागर गुप्ता, श्रीकांत दीक्षित, यशपाल सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र मिश्रा, जयदेव मिश्रा, सुभाष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • kivi khane se Kai Rog dur hote Hain video ko like karo share karo follow karo kivi khane se Kai Rog dur hote Hain video ko like karo share karo follow karo
    1
    kivi khane se Kai Rog dur hote Hain video ko like karo share karo follow karo
kivi khane se Kai Rog dur hote Hain video ko like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    3
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना के करीब पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मुड़िया मिश्र निवासी ज्योति पत्नी रामकिशोर ने अपने पति रामकिशोर व अन्य के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर करने की सूचना दी थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में चार सितंबर की रात करीब 3:14 बजे पुलिस ने रामकिशोर पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम मुड़िया मिश्र को ग्राम महमुदापुर मार्ग पर नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में भी अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी जुआ और शस्त्र संबंधी मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशान्त तोमर और रोबिन बंसल शामिल रहे।
    1
    पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने
पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना के करीब पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम मुड़िया मिश्र निवासी ज्योति पत्नी रामकिशोर ने अपने पति रामकिशोर व अन्य के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर करने की सूचना दी थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी।
इसी क्रम में चार सितंबर की रात करीब 3:14 बजे पुलिस ने रामकिशोर पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम मुड़िया मिश्र को ग्राम महमुदापुर मार्ग पर नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में भी अलग से कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी जुआ और शस्त्र संबंधी मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशान्त तोमर और रोबिन बंसल शामिल रहे।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • महानगर के मोहल्ला सुभाष नगर में बाढ़ का पानी घुसने को आतुर
    1
    महानगर के मोहल्ला सुभाष नगर में बाढ़ का पानी घुसने को आतुर
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ****शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 👉रोजा पुलिस ने दबोचा शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगा ले जाने के मामले में वांछित 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकरमपुर बाजार के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को महिला की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बरनई निवासी खुशमोहम्मद उनकी शादीशुदा पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को बरामद कर लिया था। उसके बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर रोजा पुलिस ने आरोपी खुशमोहम्मद को मुकरमपुर बाजार के पास से करीब 1:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, कांस्टेबल नितिन कुमार और विपिन नैन शामिल रहे।
    1
    ****शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, 

👉रोजा पुलिस ने दबोचा

शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगा ले जाने के मामले में वांछित 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकरमपुर बाजार के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को महिला की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बरनई निवासी खुशमोहम्मद उनकी शादीशुदा पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को बरामद कर लिया था। उसके बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर रोजा पुलिस ने आरोपी खुशमोहम्मद को मुकरमपुर बाजार के पास से करीब 1:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, कांस्टेबल नितिन कुमार और विपिन नैन शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.