Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *शाहजहांपुर: किसानों के प्रति SDM सदर ठाकुर अतुल कुमार सिंह का विवादित रवैया, ऑडियो वायरल* शाहजहांपुर सदर तहसील के उपजिलाधिकारी (SDM) ठाकुर अतुल कुमार सिंह और भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के नेता सत्यवीर सिंह के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो/ऑडियो में SDM सदर का किसानों और किसान संगठनों के प्रति बेहद आपत्तिजनक और संवेदनहीन रवैया सामने आया है, जिससे किसान समाज में गहरा रोष व्याप्त है। सीमा विवाद और पुल निर्माण से जुड़ा है मामला जानकारी के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के हरदोई जिला कार्यकर्ता सत्यवीर सिंह ने तहसील शाहाबाद के ग्राम उमरिया धनी तथा तहसील सदर के ग्राम चौहनापुर के मध्य किसानों की भूमि पर निर्माण हो रहे पुल और उससे उत्पन्न सीमा विवाद को लेकर SDM सदर ठाकुर अतुल कुमार को फोन किया था। किसान नेता का कहना था कि इस पुल निर्माण के कारण स्थानीय किसानों की जमीनों का नुकसान हो रहा है, लेकिन सीमाओं का सही निस्तारण न होने से किसान परेशान हैं। फोन ट्रांसफर होते ही SDM ने खोया आपा सत्यवीर सिंह ने मौके पर मौजूद शाहाबाद के नायब तहसीलदार से SDM की बात कराई। बातचीत के तुरंत बाद जैसे ही फोन नायब तहसीलदार के हाथ में गया, SDM ठाकुर अतुल कुमार ने प्रशासनिक गरिमा की सारी हदें पार कर दीं। ऑडियो में SDM साफ तौर पर नायब तहसीलदार से किसान नेताओं के लिए अभद्र शब्द ("इन चू* को क्यों एंटरटेन करते हो भाई..."**) का इस्तेमाल करते सुने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, SDM ने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए यह भी जांचने को कहा कि “जरा देखो इसके फोन में रिकॉर्डिंग तो नहीं चल रही? यह पता नहीं कहां से नेता बन जाते हैं... किसान यूनियन वालों को इतना एंटरटेन मत किया करो।” किसान संगठनों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी ऑडियो वायरल होने के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। किसान संगठनों का कहना है कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय प्रशासनिक अधिकारी किसानों का अपमान कर रहे हैं। किसान नेताओं ने शासन-प्रशासन से आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है और कार्रवाई न होने पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।1
- दिल्ली में हुई पत्रकारों के साथ बर्बरता शहीदों की मूर्तियों के आगे गंदगी को लेकर समाजसेवी पत्रकारसलमान कल देंगे ज्ञापन1
- **"सब प्रेम है, सब एक है।"** साधारण सा कंबल ओढ़े, बिना किसी आडंबर और दिखावे के, जिन्होंने दुनिया भर के लाखों लोगों के दिलों में भक्ति और शांति की अलख जगाई—ऐसे हैं परम पूज्य **बाबा नीम करोली महाराज**। उन्हें भक्त हनुमान जी का साक्षात अवतार मानते हैं। बाबा का जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं था, लेकिन वे कभी चमत्कारों का श्रेय खुद नहीं लेते थे; सब कुछ 'राम जी की कृपा' कह कर टाल देते थे। **बाबा की सबसे सरल और गहरी सीख:** * **सबको प्रेम करो (Love Everyone):** बिना किसी भेदभाव, जाति या धर्म के हर जीव में ईश्वर को देखना। * **सबकी सेवा करो (Serve Everyone):** जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची पूजा है। * **सबको भोजन कराओ (Feed Everyone):** कैंची धाम आने वाला कोई भी व्यक्ति कभी भूखा नहीं लौटा। बाबा का मानना था कि भूखे पेट ईश्वर का स्मरण नहीं हो सकता। * **ईश्वर का स्मरण रखो (Remember God):** नाम जप ही इस कलयुग में उद्धार का सबसे सरल मार्ग है। स्टीव जॉब्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग और विराट कोहली तक—दुनिया के कोने-कोने से लोग जब भी नैनीताल स्थित **कैंची धाम** पहुंचे, उन्हें एक असीम शांति और सही राह मिली। बाबा आज सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति और कृपा आज भी हर उस भक्त के साथ है जो सच्चे मन से उन्हें याद करता है। > "जब सब रास्ते बंद दिखने लगें, तब अपना सब कुछ ईश्वर को सौंप दो। जो तुम्हारे लिए सही होगा, वही होगा।" जय बाबा नीम करोली महाराज! जय श्री राम! 🌸🙏1
- कान्हा के जन्म पर जयकारों से गूंजा जेपी मंदिर** 👉पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा रही कायम शाहजहांपुर। भटपुरा रसूलपुर स्थित श्री जेपी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन-कीर्तन के बीच मध्यरात्रि 12 बजे जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ, पूरा मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने बताया कि श्री जेपी मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा वर्षों पूर्व बनवाया गया था, जिसका हाल ही में जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनके दादा लाला जमुना प्रसाद के समय से परिवार में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है, जिसे अब वह आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा और ग्रामवासियों की सेवा का भाव आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, निकुंज गुप्ता, मनीष गुप्ता, सूरज गुप्ता, सागर गुप्ता, श्रीकांत दीक्षित, यशपाल सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र मिश्रा, जयदेव मिश्रा, सुभाष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- kivi khane se Kai Rog dur hote Hain video ko like karo share karo follow karo kivi khane se Kai Rog dur hote Hain video ko like karo share karo follow karo1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल3
- पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने पांच घंटे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध बंदूक व कारतूस बरामद शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना के करीब पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मुड़िया मिश्र निवासी ज्योति पत्नी रामकिशोर ने अपने पति रामकिशोर व अन्य के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर करने की सूचना दी थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में चार सितंबर की रात करीब 3:14 बजे पुलिस ने रामकिशोर पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम मुड़िया मिश्र को ग्राम महमुदापुर मार्ग पर नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर की अवैध देशी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में भी अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी जुआ और शस्त्र संबंधी मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशान्त तोमर और रोबिन बंसल शामिल रहे।1
- शिक्षामित्र ने मानदेय को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन1