Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर हर महादेव जय बाबा बैजनाथ शक्ति मनोकामना को पूर्ण करें मनोरंजन कुमार ग्राम खदौड़ा पोस्ट राजपूत थाना बेलहर जिला बांका बिहार ड्राइवर महासंघ की ओर से जिला अध्यक्ष महेश कुमार पूरी निष्ठा से मनोरंजन कुमार को सपोर्ट करते हुए दिखे
Mahesh kumar
हर हर महादेव जय बाबा बैजनाथ शक्ति मनोकामना को पूर्ण करें मनोरंजन कुमार ग्राम खदौड़ा पोस्ट राजपूत थाना बेलहर जिला बांका बिहार ड्राइवर महासंघ की ओर से जिला अध्यक्ष महेश कुमार पूरी निष्ठा से मनोरंजन कुमार को सपोर्ट करते हुए दिखे
More news from बिहार and nearby areas
- हर हर महादेव जय बाबा बैजनाथ शक्ति मनोकामना को पूर्ण करें मनोरंजन कुमार ग्राम खदौड़ा पोस्ट राजपूत थाना बेलहर जिला बांका बिहार ड्राइवर महासंघ की ओर से जिला अध्यक्ष महेश कुमार पूरी निष्ठा से मनोरंजन कुमार को सपोर्ट करते हुए दिखे1
- रतनपुरा मोड़ के पास कार से 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोड़ के समीप मद्यनिषेध विभाग की छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से 109.500 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने हरपुर और संग्रामपुर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर धान के खेत की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया। इसके बाद सफेद रंग की हुंडई कार (बीआर 10एक्स 8216) की तलाशी ली गई। कार की डिक्की में रखे दो बोरों से 146 पॉलिथीन में पैक 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तिलवरिया गांव निवासी 30 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब की खेप कहां पहुंचाई जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में मद्यनिषेध निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार मंडल, सहायक अवर निरीक्षक मो. सलाउद्दीन सहित गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे। विभाग की ओर से शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।1
- राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए हवेली खड़गपुर के युवा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए हवेली खड़गपुर के युवा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के छह युवाओं ने भाग लिया। समारोह में शामिल होने के लिए गौरव कुमार उर्फ शुभम केसरी, रविरंजन, नितेश मिश्रा, सैलब झा, मुकेश यादव एवं आकाश कुमार उर्फ मोंटी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। युवाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिला। एकता परेड में विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकियां भी समारोह का प्रमुख आकर्षण रहीं। परेड ग्राउंड में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देती मोटरसाइकिल रैली का प्रदर्शन भी काफी आकर्षक रहा। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य आयोजनों के माध्यम से देश की विविधता में एकता का संदेश दिया गया। समारोह के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। युवाओं ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव और यादगार अनुभव रहा। इस आयोजन के माध्यम से उन्हें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को करीब से समझने का अवसर मिला।1
- मधेपुरा के सिंहेश्वर अंचल से प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहनीय तस्वीर सामने आई है। सिंहेश्वर CO नवीन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्वर्गीय कृष्ण नन्द यादव के परिजनों को महज तीन महीने के भीतर आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराई।2
- बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरें | Bihar Top 10 News Today..... बिहार की राजनीति और अपराध जगत की बड़ी खबरें लेकर हाजिर हैं। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने ललन सिंह को पार्टी का बड़ा नेता बताया है। वहीं, बेगूसराय में प्रेमिका के साथ किराये के मकान में रह रहे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इसके अलावा कंसल्टेंट की हत्या की खबर भी आज की प्रमुख सुर्खियों में शामिल है। 📰 आज की प्रमुख खबरें: 🔹 नीरज कुमार बोले- ललन सिंह JDU के बड़े नेता हैं। 🔹 प्रेमिका के मकान में मिला प्रेमी का शव, पुलिस जांच में जुटी। 🔹 कंसल्टेंट की हत्या का मामला। 🔹 बिहार की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरें। बिहार की ताजा खबरों, राजनीति, अपराध और प्रशासनिक अपडेट्स के लिए वीडियो अंत तक देखें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें। 🔔 City Channel Jamui को Subscribe करें और Bell Icon दबाएँ। 📲 वीडियो को Share करें और अपनी राय Comment में बताएं। City Channel Jamui — नई सोच, नई दिशा।1
- जमुई के ठेकेदार कैलाश तांती की सं*दिग्ध परिस्थिति में मौ*त, दोस्त पर ह*त्या की आशंका! जमुई नगर परिषद क्षेत्र के सतगामा निवासी भवन निर्माण ठेकेदार कैलाश तांती की झाझा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की च*पेट में आने से मौ*त हो गई। घ*टना से पहले उन्हें तीन लाख रुपये मिले थे। परिजनों ने दोस्त नवीन पांडे पर सं*देह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। #जमुई #झाझा #संदिग्धमौत #बिहारन्यूज #BreakingNews #JamuiNews #जमुईसमाचारतक #viralnews #crime #news1
- बांका जिला युवा उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, युवा कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा मन!1
- बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी, 1.39 लाख की क्षति तारापुर। विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने तारापुर थाना क्षेत्र के चार गांवों में छापेमारी कर चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। कनीय विद्युत अभियंता धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने खुदिया, परसा लौना, लौना और खैरा गांव में जांच की। विभाग के अनुसार, खुदिया गांव की शोभा देवी का बिजली कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिया गया था। इसके बावजूद वे बिजली का उपयोग कर रही थीं। वहीं, रूपम कुमारी, विद्यासागर कुमार और वंदना कुमारी के परिसरों में मीटर से पहले सर्विस तार में छेड़छाड़ कर बाईपास के जरिए बिजली चोरी की जा रही थी। चारों मामलों में बिजली कंपनी को कुल 1,39,920.60 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। कनीय विद्युत अभियंता के आवेदन पर तारापुर थाना में कांड संख्या 205/26 दर्ज किया गया है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई राजन कुमार को सौंपी गई है।1