logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रतनपुरा मोड़ के पास कार से 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोड़ के समीप मद्यनिषेध विभाग की छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से 109.500 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने हरपुर और संग्रामपुर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर धान के खेत की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया। इसके बाद सफेद रंग की हुंडई कार (बीआर 10एक्स 8216) की तलाशी ली गई। कार की डिक्की में रखे दो बोरों से 146 पॉलिथीन में पैक 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तिलवरिया गांव निवासी 30 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब की खेप कहां पहुंचाई जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में मद्यनिषेध निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार मंडल, सहायक अवर निरीक्षक मो. सलाउद्दीन सहित गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे। विभाग की ओर से शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

5 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
5 hrs ago

रतनपुरा मोड़ के पास कार से 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोड़ के समीप मद्यनिषेध विभाग की छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से 109.500 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने हरपुर और संग्रामपुर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर धान के खेत की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया। इसके बाद सफेद रंग की हुंडई कार (बीआर 10एक्स 8216) की तलाशी ली गई। कार की डिक्की में रखे दो बोरों से 146 पॉलिथीन में पैक 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तिलवरिया गांव निवासी 30 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब की खेप कहां पहुंचाई जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में मद्यनिषेध निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार मंडल, सहायक अवर निरीक्षक मो. सलाउद्दीन सहित गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे। विभाग की ओर से शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • रतनपुरा मोड़ के पास कार से 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोड़ के समीप मद्यनिषेध विभाग की छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से 109.500 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने हरपुर और संग्रामपुर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर धान के खेत की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया। इसके बाद सफेद रंग की हुंडई कार (बीआर 10एक्स 8216) की तलाशी ली गई। कार की डिक्की में रखे दो बोरों से 146 पॉलिथीन में पैक 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तिलवरिया गांव निवासी 30 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब की खेप कहां पहुंचाई जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में मद्यनिषेध निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार मंडल, सहायक अवर निरीक्षक मो. सलाउद्दीन सहित गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे। विभाग की ओर से शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
    1
    रतनपुरा मोड़ के पास कार से 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोड़ के समीप मद्यनिषेध विभाग की छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से 109.500 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने हरपुर और संग्रामपुर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर धान के खेत की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया। इसके बाद सफेद रंग की हुंडई कार (बीआर 10एक्स 8216) की तलाशी ली गई। कार की डिक्की में रखे दो बोरों से 146 पॉलिथीन में पैक 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तिलवरिया गांव निवासी 30 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब की खेप कहां पहुंचाई जानी थी, इसकी जांच की जा रही है।
छापेमारी टीम में मद्यनिषेध निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार मंडल, सहायक अवर निरीक्षक मो. सलाउद्दीन सहित गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे। विभाग की ओर से शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • हर हर महादेव जय बाबा बैजनाथ शक्ति मनोकामना को पूर्ण करें मनोरंजन कुमार ग्राम खदौड़ा पोस्ट राजपूत थाना बेलहर जिला बांका बिहार ड्राइवर महासंघ की ओर से जिला अध्यक्ष महेश कुमार पूरी निष्ठा से मनोरंजन कुमार को सपोर्ट करते हुए दिखे
    1
    हर हर महादेव जय बाबा बैजनाथ शक्ति मनोकामना को पूर्ण करें
मनोरंजन कुमार ग्राम खदौड़ा पोस्ट राजपूत थाना बेलहर जिला बांका बिहार ड्राइवर महासंघ की ओर से जिला अध्यक्ष महेश कुमार पूरी निष्ठा से मनोरंजन कुमार को सपोर्ट करते हुए दिखे
    user_Mahesh kumar
    Mahesh kumar
    Court reporter बेलहर, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए हवेली खड़गपुर के युवा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए हवेली खड़गपुर के युवा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के छह युवाओं ने भाग लिया। समारोह में शामिल होने के लिए गौरव कुमार उर्फ शुभम केसरी, रविरंजन, नितेश मिश्रा, सैलब झा, मुकेश यादव एवं आकाश कुमार उर्फ मोंटी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। युवाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिला। एकता परेड में विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकियां भी समारोह का प्रमुख आकर्षण रहीं। परेड ग्राउंड में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देती मोटरसाइकिल रैली का प्रदर्शन भी काफी आकर्षक रहा। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य आयोजनों के माध्यम से देश की विविधता में एकता का संदेश दिया गया। समारोह के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। युवाओं ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव और यादगार अनुभव रहा। इस आयोजन के माध्यम से उन्हें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को करीब से समझने का अवसर मिला।
    1
    राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए हवेली खड़गपुर के युवा

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए हवेली खड़गपुर के युवा
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के छह युवाओं ने भाग लिया। समारोह में शामिल होने के लिए गौरव कुमार उर्फ शुभम केसरी, रविरंजन, नितेश मिश्रा, सैलब झा, मुकेश यादव एवं आकाश कुमार उर्फ मोंटी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
युवाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिला। एकता परेड में विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकियां भी समारोह का प्रमुख आकर्षण रहीं।
परेड ग्राउंड में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देती मोटरसाइकिल रैली का प्रदर्शन भी काफी आकर्षक रहा। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य आयोजनों के माध्यम से देश की विविधता में एकता का संदेश दिया गया। समारोह के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया।
युवाओं ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव और यादगार अनुभव रहा। इस आयोजन के माध्यम से उन्हें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को करीब से समझने का अवसर मिला।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • मधेपुरा के सिंहेश्वर अंचल से प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहनीय तस्वीर सामने आई है। सिंहेश्वर CO नवीन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्वर्गीय कृष्ण नन्द यादव के परिजनों को महज तीन महीने के भीतर आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराई।
    2
    मधेपुरा के सिंहेश्वर अंचल से प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहनीय तस्वीर सामने आई है। सिंहेश्वर CO नवीन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्वर्गीय कृष्ण नन्द यादव के परिजनों को महज तीन महीने के भीतर आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराई।
    user_Piyush kumar
    Piyush kumar
    Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • प्लस टू हाई स्कूल सिंघिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रेस विज्ञप्ति प्लस टू उच्च विद्यालय सिंघिया में प्रभारी प्रधानाचार्य मोहम्मद मुनाजिर हुसैन की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता श्री कमल किशोर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता श्री कमल किशोर ने स्कूल की छात्र-छात्राओं को पॉस्को एक्ट 2012 साइबर क्राइम आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जागरूकता शिविर में अधिवक्ता महोदय के द्वारा बच्चों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति आपको परेशान करे तो उसकी जानकारी घर में अपने प्रधानाध्यापक वर्ग शिक्षक को और घर में अपने अभिभावक को दें। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रेखा कुमारी द्वारा अच्छा तथा बेड की एक्टिविटी को बच्चों के सहयोग से करके बताया गया। जागरूकता शिविर का संचालन पुस्तकालय अध्यक्ष श्याम कुमार के द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कर्नल नीरज कुमार एवं सेवानिवृत शिक्षक नंदकिशोर कुमार विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद अकबर मनोहर कुमार विद्यालय की शिक्षिका रेखा कुमारी पीएल बी पल्लवी कुमारी आकर्षक कुमार प्रीतम कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
    1
    प्लस टू हाई स्कूल सिंघिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति
प्लस टू उच्च विद्यालय सिंघिया में प्रभारी प्रधानाचार्य मोहम्मद मुनाजिर हुसैन की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता श्री कमल किशोर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता श्री कमल किशोर ने स्कूल की छात्र-छात्राओं को पॉस्को एक्ट 2012 साइबर क्राइम आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जागरूकता शिविर में अधिवक्ता महोदय के द्वारा बच्चों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति आपको परेशान करे तो उसकी जानकारी घर में अपने प्रधानाध्यापक वर्ग शिक्षक को और घर में अपने अभिभावक को दें। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रेखा कुमारी द्वारा अच्छा तथा बेड की एक्टिविटी को बच्चों के सहयोग से करके बताया गया। जागरूकता शिविर का संचालन पुस्तकालय अध्यक्ष श्याम कुमार के द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कर्नल नीरज कुमार एवं सेवानिवृत शिक्षक नंदकिशोर कुमार विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद अकबर मनोहर कुमार विद्यालय की शिक्षिका रेखा कुमारी पीएल बी पल्लवी कुमारी आकर्षक कुमार प्रीतम कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
    1
    🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है।

🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed."

#support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है।
🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed."
#support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
    user_मोहम्मद मुर्तुजा आलम
    मोहम्मद मुर्तुजा आलम
    Army facility Gogri, Khagaria•
    7 hrs ago
  • दामाद ने ससुराल की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से ससुर पर किया जानलेवा हमला दामाद ने ससुराल की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से ससुर पर किया जानलेवा हमला
    1
    दामाद ने ससुराल की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से ससुर पर किया जानलेवा हमला
दामाद ने ससुराल की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से ससुर पर किया जानलेवा हमला
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी, 1.39 लाख की क्षति तारापुर। विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने तारापुर थाना क्षेत्र के चार गांवों में छापेमारी कर चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। कनीय विद्युत अभियंता धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने खुदिया, परसा लौना, लौना और खैरा गांव में जांच की। विभाग के अनुसार, खुदिया गांव की शोभा देवी का बिजली कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिया गया था। इसके बावजूद वे बिजली का उपयोग कर रही थीं। वहीं, रूपम कुमारी, विद्यासागर कुमार और वंदना कुमारी के परिसरों में मीटर से पहले सर्विस तार में छेड़छाड़ कर बाईपास के जरिए बिजली चोरी की जा रही थी। चारों मामलों में बिजली कंपनी को कुल 1,39,920.60 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। कनीय विद्युत अभियंता के आवेदन पर तारापुर थाना में कांड संख्या 205/26 दर्ज किया गया है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई राजन कुमार को सौंपी गई है।
    1
    बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी, 1.39 लाख की क्षति
तारापुर। विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने तारापुर थाना क्षेत्र के चार गांवों में छापेमारी कर चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। कनीय विद्युत अभियंता धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने खुदिया, परसा लौना, लौना और खैरा गांव में जांच की।
विभाग के अनुसार, खुदिया गांव की शोभा देवी का बिजली कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिया गया था। इसके बावजूद वे बिजली का उपयोग कर रही थीं। वहीं, रूपम कुमारी, विद्यासागर कुमार और वंदना कुमारी के परिसरों में मीटर से पहले सर्विस तार में छेड़छाड़ कर बाईपास के जरिए बिजली चोरी की जा रही थी।
चारों मामलों में बिजली कंपनी को कुल 1,39,920.60 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। कनीय विद्युत अभियंता के आवेदन पर तारापुर थाना में कांड संख्या 205/26 दर्ज किया गया है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई राजन कुमार को सौंपी गई है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.