Shuru
Apke Nagar Ki App…
🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
मोहम्मद मुर्तुजा आलम
🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
More news from Khagaria and nearby areas
- 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video1
- गोगरी में सीईओ का साप्ताहिक जनता दरबार शिविर आयोजित,उमड़ी फरियादियों की भीड़। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार शिविर का सुबह के 10:00 बजे से शाम के करीब 3:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार ने की। इस दौरान कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। राजस्व पदाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 1 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। एआरओ सुजीत कुमार ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जायेगा,ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।1
- प्लस टू हाई स्कूल सिंघिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रेस विज्ञप्ति प्लस टू उच्च विद्यालय सिंघिया में प्रभारी प्रधानाचार्य मोहम्मद मुनाजिर हुसैन की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता श्री कमल किशोर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता श्री कमल किशोर ने स्कूल की छात्र-छात्राओं को पॉस्को एक्ट 2012 साइबर क्राइम आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जागरूकता शिविर में अधिवक्ता महोदय के द्वारा बच्चों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति आपको परेशान करे तो उसकी जानकारी घर में अपने प्रधानाध्यापक वर्ग शिक्षक को और घर में अपने अभिभावक को दें। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रेखा कुमारी द्वारा अच्छा तथा बेड की एक्टिविटी को बच्चों के सहयोग से करके बताया गया। जागरूकता शिविर का संचालन पुस्तकालय अध्यक्ष श्याम कुमार के द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कर्नल नीरज कुमार एवं सेवानिवृत शिक्षक नंदकिशोर कुमार विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद अकबर मनोहर कुमार विद्यालय की शिक्षिका रेखा कुमारी पीएल बी पल्लवी कुमारी आकर्षक कुमार प्रीतम कुमार इत्यादि मौजूद रहे।1
- दामाद ने ससुराल की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से ससुर पर किया जानलेवा हमला दामाद ने ससुराल की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से ससुर पर किया जानलेवा हमला1
- खगड़िया जिले के मानसी में हल्की बारिश में ही कीचड़मय हुई बम काली रोड, राहगीरों की बढ़ी परेशानी हल्की बारिश में ही कीचड़मय हुई बम काली रोड, राहगीरों की बढ़ी परेशानी मानसी। खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत क्षेत्र के बम काली रोड की स्थिति हल्की बारिश में ही बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पैदल चलने वाले राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हल्की बारिश होते ही सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को भी फिसलने का डर बना रहता है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरने से बाल-बाल बचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। हल्की बारिश में ही सड़क का यह हाल हो जाता है तो अधिक बारिश होने पर लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से बम काली रोड की स्थिति सुधारने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।1
- मुंगेर में धूमधाम से मनाया गया चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन, काटा केक शहीद स्मारक स्थल पर जुटे लोजपा रामविलास के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां मुंगेर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की मुंगेर जिला इकाई की ओर से शनिवार को शहीद स्मारक स्थल पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत चिराग पासवान के चित्र पर चंदन तिलक लगाकर और आरती उतारकर की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने केक काटकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान जिंदाबाद और उनके दीर्घायु होने के नारे लगाए। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने कहा कि चिराग पासवान का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को हुआ था। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुत्र हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में जमुई से तथा 2024 में हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में जीत दर्ज की। वर्तमान में वे केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन से पार्टी को नई पहचान मिली है। उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। आने वाले दिनों में बिहार सहित पूरे देश में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। कार्यक्रम में नवल पासवान, प्रेम प्रकाश, अभय रजक, पृथ्वी कुमार, देवव्रत कुमार, निशी शर्मा, गायत्री देवी, मोहम्मद आमिर, पवन कुमार, उत्तम यादव, अशोक कुमार, मनोज कुमार सिंह, गौतम पासवान, संजय कुमार सिंह, अरशद मलिक, मिथिलेश मोदी, मनीष मंडल एवं राजेश यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। मुंगेर में धूमधाम से मनाया गया चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन, काटा केक शहीद स्मारक स्थल पर जुटे लोजपा रामविलास के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां मुंगेर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की मुंगेर जिला इकाई की ओर से शनिवार को शहीद स्मारक स्थल पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत चिराग पासवान के चित्र पर चंदन तिलक लगाकर और आरती उतारकर की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने केक काटकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान जिंदाबाद और उनके दीर्घायु होने के नारे लगाए। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने कहा कि चिराग पासवान का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को हुआ था। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुत्र हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में जमुई से तथा 2024 में हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में जीत दर्ज की। वर्तमान में वे केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन से पार्टी को नई पहचान मिली है। उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। आने वाले दिनों में बिहार सहित पूरे देश में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। कार्यक्रम में नवल पासवान, प्रेम प्रकाश, अभय रजक, पृथ्वी कुमार, देवव्रत कुमार, निशी शर्मा, गायत्री देवी, मोहम्मद आमिर, पवन कुमार, उत्तम यादव, अशोक कुमार, मनोज कुमार सिंह, गौतम पासवान, संजय कुमार सिंह, अरशद मलिक, मिथिलेश मोदी, मनीष मंडल एवं राजेश यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- रतनपुरा मोड़ के पास कार से 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोड़ के समीप मद्यनिषेध विभाग की छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से 109.500 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध विभाग की टीम ने हरपुर और संग्रामपुर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर धान के खेत की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया। इसके बाद सफेद रंग की हुंडई कार (बीआर 10एक्स 8216) की तलाशी ली गई। कार की डिक्की में रखे दो बोरों से 146 पॉलिथीन में पैक 109.500 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तिलवरिया गांव निवासी 30 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब की खेप कहां पहुंचाई जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में मद्यनिषेध निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार मंडल, सहायक अवर निरीक्षक मो. सलाउद्दीन सहित गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे। विभाग की ओर से शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।1
- न्यू एरा पब्लिक स्कूल मुंगेर में हर साल की भांति इस साल दिवाली मेला का भव्य आयोजन किया गया। प्रेस विज्ञप्ति मुंगेर शहर के सुप्रतिष्ठित विद्यालय पीपलपांती रोड स्थित न्यू एरा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज दिनांक 31.10.2026 दिन शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास तथा धूमधाम के साथ दिवाली मेला सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मुंगेर के जिलाधिकारी श्री निखिल धनराज एवं मुंगेर की महापौर श्रीमती कुमकुम देवी के द्वारा सभी स्टॉल का निरीक्षण किया गया। इस दिवाली मेले में सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी लगन, मेहनत तथा प्रतिभा के साथ स्टॉल लगाकर विद्यालय प्रांगण की शोभा में चार चाँद लगा दिए। पूरा विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगे एवं अनेक प्रकार के स्टॉल से शोभायमान हो रहा था। सभी प्रकार के स्टॉल पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्टॉल लगाकर काफी आनंदित हो रहे थे। जगह-जगह पर प्राचार्य के आदेशानुसार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम सुबह के 8 बजे से प्रारंभ होकर शाम के 5 बजे तक चला। सारे स्टॉल में सैंड विद स्पून, बैलून एंड पिन, बैंगल एंड पीन, डिस ऑफ लक, कम्प्लीट द ड्राइंग, बैलेंस द ग्लास, स्टीकिंग नोज एंड आई, स्पिन द व्हील, डिश रॉल, बॉक्स एंड बॉल, लाइट दी कैंडल, फ्लिप दी कप टावर, कवर दी सर्किल, पासिंग थ्रो दी वायर, क्वीन फ्लिप विद टाइम, बंचिंग दी बैलून, सेलेक्ट एंड नीट दी टारगेट, क्वीन इन दी बकेट, थ्रो दी रिंग, थ्रो दी रिंग इन बॉटल, फिशिंग, स्पोर्ट, कुरकुरे चाट, मैगी स्टॉल, झालमुड़ी , नीबू पानी, मिल्क सके, इडली, वेज रोल, पेटीस केक, बरगर, गेम ब्लॉक, , फूड स्टॉल, पापड़ी चाट, आलू चाट, बॉल थ्रो, रिंग थ्रो, बिंदी सस्टिकिग, चाट मसाला, हैंड बैग, बैंगल, साईकिल, सुजुकी, महिंद्रा कम्पनी का फोर व्हीलर, बाइक, ब्रेड बटर सेंटर, मोमोज, नूडल्स, समोसा चाट। अन्त में इस लगन प्रतिभा को देखकर सारे अभिभावक काफी प्रसन्न हुए। तथा उन्होंने भी इस दिवाली मेला का आनंद उठाया। विद्यालय के निदेशक महोदय श्री शरद सिंह जी, प्राचार्या महोदया, एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनकी आयु की कामना की। साथ ही साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की। तथा दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। विद्यालय के निदेशक महोदय श्री शरद सिंह जी ने सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों को उनके मेहनत के लिए बधाई दिए और उन्होंने कहा कि इसी प्रकार बच्चों को उनके लगन मेहनत के लिए प्रेरित करते रहें, ताकि बच्चों के अंदर मानसिक तथा बौद्धिक विकास हो सकें। अंत में इस सफल कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दिए।1