logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान का “मंथन” कार्यक्रम, सवाई माधोपुर जिले के अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल के नेतृत्व में जिला कोषाध्यक्ष लोकेश जैन जिला युवा इकाई जिलाध्यक्ष नितेश मोदी जिला महामंत्री डॉ गौरव मंगल एवं यश गुप्ता आदि लोग शामिल हुए। दिनांक 14 मार्च 2026, शनिवार को समुराई रिसॉर्ट, भांकरोटा, जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान द्वारा “मंथन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम मुख्य अतिथि / विशिष्ट अतिथि भजनलाल शर्मा माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान मदन राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, राजस्थान दिया कुमारी,उपमुख्यमंत्री, राजस्थान गौतम दक सहकारिता मंत्री, राजस्थान सरकार मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा से देश और प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाए रखने की बात कही। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी ने भी समाज के युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंत्री श्री गौतम दक जी ने भी समाज के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में समाज के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।

13 hrs ago
user_Bhagwan sharma
Bhagwan sharma
खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान का “मंथन” कार्यक्रम, सवाई माधोपुर जिले के अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल के नेतृत्व में जिला कोषाध्यक्ष लोकेश जैन जिला युवा इकाई जिलाध्यक्ष नितेश मोदी जिला महामंत्री डॉ गौरव मंगल एवं यश गुप्ता आदि लोग शामिल हुए। दिनांक 14 मार्च 2026, शनिवार को समुराई रिसॉर्ट, भांकरोटा, जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान द्वारा “मंथन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम मुख्य अतिथि / विशिष्ट अतिथि भजनलाल शर्मा माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान मदन राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, राजस्थान दिया कुमारी,उपमुख्यमंत्री, राजस्थान गौतम दक सहकारिता मंत्री, राजस्थान सरकार मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा से देश और प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाए रखने की बात कही। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी ने भी समाज के युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंत्री श्री गौतम दक जी ने भी समाज के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में समाज के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सवाई माधोपुर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जिले में कुल 10 बैंचों का गठन किया गया है। जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर चार, गंगापुर सिटी में दो तथा बौंली, खण्डार, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा में एक-एक बैंच के माध्यम से प्री-लिटीगेशन स्तर के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझाईश के माध्यम से निस्तारण किया जावेगा।
    1
    सवाई माधोपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सवाई माधोपुर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जिले में कुल 10 बैंचों का गठन किया गया है। जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर चार, गंगापुर सिटी में दो तथा बौंली, खण्डार, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा में एक-एक बैंच के माध्यम से प्री-लिटीगेशन स्तर के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझाईश के माध्यम से निस्तारण किया जावेगा।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • Post by Imran Hussein journalist
    1
    Post by Imran Hussein journalist
    user_Imran Hussein journalist
    Imran Hussein journalist
    पत्रकार श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मदरसे में अश्लील हरकत का मामला, एक आरोपी हिरासत में राजस्थान के करौली जिले में एक मदरसे में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में एक सामाजिक संस्था की संचालक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार मदरसे में पढ़ने वाली कई नाबालिग बच्चियों के साथ वहां के मुफ़्ती द्वारा अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में मदरसे के मुफ़्ती, संचालक सहित कुल पांच लोगों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटनाएं लगभग एक वर्ष से लगातार हो रही थीं। मामले की शिकायत मिलने के बाद सामाजिक संस्था की संचालक ने पुलिस अधिकारियों को लिखित प्राथमिकी के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। इस पूरे मामले की जांच लोकेश सोनवाल, पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मदरसे में अश्लील हरकत का मामला, एक आरोपी हिरासत में
राजस्थान के करौली जिले में एक मदरसे में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में एक सामाजिक संस्था की संचालक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार मदरसे में पढ़ने वाली कई नाबालिग बच्चियों के साथ वहां के मुफ़्ती द्वारा अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में मदरसे के मुफ़्ती, संचालक सहित कुल पांच लोगों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि यह घटनाएं लगभग एक वर्ष से लगातार हो रही थीं। मामले की शिकायत मिलने के बाद सामाजिक संस्था की संचालक ने पुलिस अधिकारियों को लिखित प्राथमिकी के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं।
इस पूरे मामले की जांच लोकेश सोनवाल, पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    53 min ago
  • कुशालगढ़ महोत्सव के तहत 14 मार्च को आयोजित होने वाली बाबा श्याम की भजन संध्या को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। कुशालगढ़ के चेयरमेन राजा लक्ष्मीकांत शर्मा और वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ विशेष कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। हालांकि महोत्सव का शुभारंभ 14 मार्च को कुशालगढ़ स्थित बाबा श्याम मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ ही किया जाएगा। भजन संध्या का आयोजन अब किसी अन्य तिथि पर किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। वहीं कुशालगढ़ महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 15 मार्च को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा।
    1
    कुशालगढ़ महोत्सव के तहत 14 मार्च को आयोजित होने वाली बाबा श्याम की भजन संध्या को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।
कुशालगढ़ के चेयरमेन राजा लक्ष्मीकांत शर्मा और वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ विशेष कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि महोत्सव का शुभारंभ 14 मार्च को कुशालगढ़ स्थित बाबा श्याम मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ ही किया जाएगा।
भजन संध्या का आयोजन अब किसी अन्य तिथि पर किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
वहीं कुशालगढ़ महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 15 मार्च को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा।
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजराजेश्वरी मां कैला देवी के दर्शनार्थ आने जाने वाले यात्रियों के लिए, 16वां विशाल भंडारे का आयोजन श्री बनखंडी बालाजी सेवा समिति गंगापुर सिटी द्वारा किया जाएगा, भण्डारा सांय 4 बजे से चालू होगा,और भण्डारा 17 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।
    1
    राजराजेश्वरी मां कैला देवी के दर्शनार्थ आने जाने वाले यात्रियों के लिए, 16वां विशाल भंडारे का आयोजन श्री बनखंडी बालाजी सेवा समिति गंगापुर सिटी द्वारा किया जाएगा, भण्डारा सांय 4 बजे से चालू होगा,और भण्डारा 17 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    13 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। ग्राम मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासनिक टीम ने हटवा दिया। तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग के अनुसार ग्राम मिर्जापुर में श्री महादेव जी मंदिर की कृषक खातेदारी जमीन खसरा नंबर 772, रकबा 4.78 हेक्टेयर पर मिट्टी व ग्रेवल डालकर अवैध रूप से रास्ता बना लिया गया था। इस संबंध में अतिक्रमण हटाने के लिए 14 मार्च को कार्रवाई निर्धारित करते हुए टीम का गठन किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भू-अभिलेख निरीक्षक और संबंधित पटवारी हल्का गंगापुर, बाढ़कलां व उदेई कलां की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की सहायता से मिट्टी और ग्रेवल हटवाकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को हटाया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है तथा इसकी पालना रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    गंगापुर सिटी।
ग्राम मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासनिक टीम ने हटवा दिया। तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया।
राजस्व विभाग के अनुसार ग्राम मिर्जापुर में श्री महादेव जी मंदिर की कृषक खातेदारी जमीन खसरा नंबर 772, रकबा 4.78 हेक्टेयर पर मिट्टी व ग्रेवल डालकर अवैध रूप से रास्ता बना लिया गया था। इस संबंध में अतिक्रमण हटाने के लिए 14 मार्च को कार्रवाई निर्धारित करते हुए टीम का गठन किया गया था।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भू-अभिलेख निरीक्षक और संबंधित पटवारी हल्का गंगापुर, बाढ़कलां व उदेई कलां की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की सहायता से मिट्टी और ग्रेवल हटवाकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को हटाया।
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है तथा इसकी पालना रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आज दिनांक 14 मार्च 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाचंद्रजी में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 54 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं ने खुशी जाहिर की और सरकार की इस योजना को शिक्षा के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह बना, एसडीएमसी सदस्य गोपाल लाल सोनी, जगन्नाथ माली, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शम्भू दयाल जैन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्था प्रधान सतीश कुमार जैन, उप प्राचार्य रामदयाल मीना, अम्बरीष शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, स्नेहलता, व्याख्याता अशोक कुमार जैमिनी, राजेश गौड़, शिवचरण शर्मा, कपिल कुमार सैन, कपिल साहू, मांगी लाल बैरवा सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। साइकिल वितरण से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
    1
    आज दिनांक 14 मार्च 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाचंद्रजी में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 54 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई।
साइकिल प्राप्त कर छात्राओं ने खुशी जाहिर की और सरकार की इस योजना को शिक्षा के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह बना, एसडीएमसी सदस्य गोपाल लाल सोनी, जगन्नाथ माली, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शम्भू दयाल जैन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संस्था प्रधान सतीश कुमार जैन, उप प्राचार्य रामदयाल मीना, अम्बरीष शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, स्नेहलता, व्याख्याता अशोक कुमार जैमिनी, राजेश गौड़, शिवचरण शर्मा, कपिल कुमार सैन, कपिल साहू, मांगी लाल बैरवा सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
साइकिल वितरण से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • उनियारा. पाटोदी मिल उनियारा के पास से गुजर रहे बाईपास पुलिया पर दो वाहनों की टक्कर मे 2 लोगो के गंभीर घायल होने का समाचार है. उनियारा पुलिस सुचना मिलते ही मोके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया है. पुलिस घटना की जाँच कर रही है.
    2
    उनियारा. पाटोदी मिल उनियारा के पास से गुजर रहे बाईपास पुलिया पर दो वाहनों की टक्कर मे 2 लोगो के गंभीर घायल होने का समाचार है.
उनियारा पुलिस सुचना मिलते ही मोके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया है. पुलिस घटना की जाँच कर रही है.
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.