गुढ़ाचंद्रजी: 9वीं की 54 छात्राओं को मिली साइकिल | राज्य सरकार साइकिल वितरण योजना | Gudhachandraji News आज दिनांक 14 मार्च 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाचंद्रजी में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 54 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं ने खुशी जाहिर की और सरकार की इस योजना को शिक्षा के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह बना, एसडीएमसी सदस्य गोपाल लाल सोनी, जगन्नाथ माली, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शम्भू दयाल जैन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्था प्रधान सतीश कुमार जैन, उप प्राचार्य रामदयाल मीना, अम्बरीष शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, स्नेहलता, व्याख्याता अशोक कुमार जैमिनी, राजेश गौड़, शिवचरण शर्मा, कपिल कुमार सैन, कपिल साहू, मांगी लाल बैरवा सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। साइकिल वितरण से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
गुढ़ाचंद्रजी: 9वीं की 54 छात्राओं को मिली साइकिल | राज्य सरकार साइकिल वितरण योजना | Gudhachandraji News आज दिनांक 14 मार्च 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाचंद्रजी में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 54 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं ने खुशी जाहिर की और सरकार की इस योजना को शिक्षा के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह बना, एसडीएमसी सदस्य गोपाल लाल सोनी, जगन्नाथ माली, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शम्भू दयाल जैन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्था प्रधान सतीश कुमार जैन, उप प्राचार्य रामदयाल मीना, अम्बरीष शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, स्नेहलता, व्याख्याता अशोक कुमार जैमिनी, राजेश गौड़, शिवचरण शर्मा, कपिल कुमार सैन, कपिल साहू, मांगी लाल बैरवा सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। साइकिल वितरण से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
- गंगापुर सिटी। कोलेज रोड़ पर स्थित एक निजी 4 मंजिला छात्रावास से एक छात्र ने कुदकर खुदकुशी करने लगा इतने में लोगो को पता लगा तो लोग एकत्रित हो गये।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- हिंडौन सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को हिंडौन के चौपड सर्किल पर सरकार द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाने एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने कहा कि देश भर में गैस की किल्लत से हालात बहुत खराब है इस संकट को दूर करने के लिए सरकार को पहले से ही ध्यान देना चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मोदी सरकार सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। देश में गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद भजनलाल जाटव ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है एलपीजी महंगी हो गई है सिलेंडर लोगों को मिल नहीं पा रहे हैं केंद्र सरकार द्वारा देश के साथ बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेसियों ने कहा कि अगर केंद्र की मोदी सरकार ने गैस की किल्लत को दूर कर कीमतों को कम नहीं किया तो राजस्थान ही नहीं देश के कोने कोने में आने वाले समय में कांग्रेसी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पार्टी केंद्र व राज्य सरकारों को जगाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष घनश्याम महर, सांसद भजनलाल जाटव, हिंडौन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मावई, शहर अध्यक्ष एजाज अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, हिंडौन देहात ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, देवी सहाय दत्तात्रेय, पार्षद नरेश गुर्जर, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शीतल प्रसाद शुक्ला, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री अंतू लाल जाट, हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ भरत डागुर, रामचरण खुरसटपुरा, डॉ हिम्मत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र कुमार पंडा, ब्लॉक सचिव राजकुमार जाटव, रामजीलाल सैनी, कांग्रेस के श्री महावीर जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह गुर्जर, भैरौ सिंह मीणा, तारा गुर्जर, डॉ मजीद खान, कमल सैनी, हनुमान तिघरिया, प्रहलाद कुमार, रामवीर गुर्जर, सुरेंद्र कुमार जाट सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।1
- दौलतपुरा में भेड़िया के हमले से हड़कंप, एक बालक सहित तीन घायल सपोटरा। उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में शुक्रवार को भेड़िया के हमले से हड़कंप मच गया। भेड़िया के हमले में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार अचानक भेड़िया आबादी क्षेत्र में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।2
- करौली जिले की श्री महावीर जी तहसील के गांव कजानीपुर में आजप्राचीन काल सेनिकालने वाला हनुमान मेले का आयोजन किया गया । जिसमेंएक दर्जन से अधिक सजीव झांकियां सजाई गईऔर लोक संस्कृति जीवंतरखने वाली परंपरा के अनुसार ठड्डा गायन पार्टियों ने देसी अंदाज मेंदर्शकों का मनमोहन और ढोलकी थाप पर मनमोहन गीतों कीप्रस्तुति दी ।3
- हिंडौन सिटी। रोडवेज बस स्टैंड के पास चौपड़ सर्कल पर शनिवार को करौली जिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और प्रदर्शन कर नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, करौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।2
- राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित 39 एवं प्रिलिटिगेशन बैंक बिजली एवं पानी के 298 प्रकरणों का निस्तारण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास के तत्वाधान में तालुका बामनवास पर न्यायालय में लंबित कुल 39 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें 32 आपराधिक मामले, 1 सिविल, 1 चैक बाउंस, 4 भरण पोषण के मामले, 1 घरेलू हिंसा के मामले का आपसी समझाइश व राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया गया, प्रिलिटिगेशन मामले में 16 बैंक के, 3 जलदाय विभाग, 300 से अधिक विद्युत विभाग के मामले निपटाए। इसअवसर पर उपस्थित पैनल अधिवक्ता राम सिंह मीणा एवं गठित बेंच के सदस्य लालू राम शर्मा द्वारा लोक अदालत के लाभ, पक्ष कारान को लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निस्तारण कराए जाने हेतु प्रेरित किया। न्यायालय फीस वापसी, अपील से छुटकारा, आपसी मनमुटाव का अंत, भाईचारे के भावना, प्रिलिटिगेशन मामलों में बैंक विद्युत एवं जलदाय विभाग की ओर से दी जा रही छूट पर उनके प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र कराए जाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास अंशिका दिनकर द्वारा भी उपस्थित बैंक, विद्युत एवं जलदाय विभाग के प्रतिनिधि एवं आमजन को लोक अदालत मंच के माध्यम से उनके प्रकरणों को निस्तारित कराए जाने हेतु जानकारी प्रदान की।1
- Post by Anil Kumar journalist4
- करौली जिले की अब SP पीयूष दीक्षित कमान संभालेंगे। शनिवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में एसपी पीयूष दीक्षित की नियुक्ति की गई है।वहीं वर्तमान एसपी लोकेश सोनवाल का स्थानांतरण किया है, जिन्हें गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक पद पर अजमेर भेजा गया है।नए एसपी पीयूष दीक्षित को प्रदेश के दबंग और सख्त छवि वाले आईपीएसू अधिकारियों में गिना जाता है।जिनसे जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं1