मदरसे में अश्लील हरकत का मामला, एक आरोपी हिरासत में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला मदरसे में अश्लील हरकत का मामला, एक आरोपी हिरासत में राजस्थान के करौली जिले में एक मदरसे में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में एक सामाजिक संस्था की संचालक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार मदरसे में पढ़ने वाली कई नाबालिग बच्चियों के साथ वहां के मुफ़्ती द्वारा अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में मदरसे के मुफ़्ती, संचालक सहित कुल पांच लोगों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटनाएं लगभग एक वर्ष से लगातार हो रही थीं। मामले की शिकायत मिलने के बाद सामाजिक संस्था की संचालक ने पुलिस अधिकारियों को लिखित प्राथमिकी के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। इस पूरे मामले की जांच लोकेश सोनवाल, पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मदरसे में अश्लील हरकत का मामला, एक आरोपी हिरासत में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला मदरसे में अश्लील हरकत का मामला, एक आरोपी हिरासत में राजस्थान के करौली जिले में एक मदरसे में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में एक सामाजिक संस्था की संचालक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार मदरसे में पढ़ने वाली कई नाबालिग बच्चियों के साथ वहां के मुफ़्ती द्वारा अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में मदरसे के मुफ़्ती, संचालक सहित कुल पांच लोगों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटनाएं लगभग एक वर्ष से लगातार हो रही थीं। मामले की शिकायत मिलने के बाद सामाजिक संस्था की संचालक ने पुलिस अधिकारियों को लिखित प्राथमिकी के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। इस पूरे मामले की जांच लोकेश सोनवाल, पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाया तहसीलदार के निर्देशन में जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली से की कार्रवाई, पुलिस जाप्ता रहा मौजूद गंगापुर सिटी। ग्राम मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासनिक टीम ने हटवा दिया। तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग के अनुसार ग्राम मिर्जापुर में श्री महादेव जी मंदिर की कृषक खातेदारी जमीन खसरा नंबर 772, रकबा 4.78 हेक्टेयर पर मिट्टी व ग्रेवल डालकर अवैध रूप से रास्ता बना लिया गया था। इस संबंध में अतिक्रमण हटाने के लिए 14 मार्च को कार्रवाई निर्धारित करते हुए टीम का गठन किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भू-अभिलेख निरीक्षक और संबंधित पटवारी हल्का गंगापुर, बाढ़कलां व उदेई कलां की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की सहायता से मिट्टी और ग्रेवल हटवाकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को हटाया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है तथा इसकी पालना रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- कुशालगढ़ महोत्सव के तहत 14 मार्च को आयोजित होने वाली बाबा श्याम की भजन संध्या को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। कुशालगढ़ के चेयरमेन राजा लक्ष्मीकांत शर्मा और वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ विशेष कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। हालांकि महोत्सव का शुभारंभ 14 मार्च को कुशालगढ़ स्थित बाबा श्याम मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ ही किया जाएगा। भजन संध्या का आयोजन अब किसी अन्य तिथि पर किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। वहीं कुशालगढ़ महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 15 मार्च को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा।1
- राजराजेश्वरी मां कैला देवी के दर्शनार्थ आने जाने वाले यात्रियों के लिए, 16वां विशाल भंडारे का आयोजन श्री बनखंडी बालाजी सेवा समिति गंगापुर सिटी द्वारा किया जाएगा, भण्डारा सांय 4 बजे से चालू होगा,और भण्डारा 17 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र में स्थित एक मदरसे से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग बालिकाओं के साथ वहां के मौलाना द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकतें की जा रही थीं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- करौली जिले के प्रमुख आस्था धाम केला देवी मेला 16 मार्च से शुरू होगा। लेकिन मेले में दो दिन पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु केला माता मंदिर पहुंच रहे हैं। केला देवी पुलिस उपाधीक्षक मीणा मीणा ने शनिवार शाम 4:00 बजे बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कैलादेवी मेले मे 55 पुलिस अधिकारी व 1300 पुलिस कर्मी मेले में निगरानी रगेगे, मेले में यात्रियों की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मोबाइल पार्टीयों के माध्यम से भी 24 घंटे पुलिस की निगरानी जारी रहेगी।केला देवी से लौट कर जाने का मार्ग को बाईपास होकर किया है। जेब कतरो व संदिग्धों पर विशेष मॉनिटरिंग रहेगी।1
- हिंडौन सिटी। शहर के गैस गोदामों पर इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं की सुबह से ही भीड़ लग रही है तो दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर तैनात कार्मिक रात्रि करीब 9 बजें शहर की बस्ती और बाजारों में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते नजर आ रहें है। जहां सरकार के खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रसोई गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं,वहीं रसद विभाग के उच्च अधिकारी जांच के नाम पर एजेंसी संचालकों से सुविधा शुल्क लेकर सरकार के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं। आपको बता दे कि सरकार ने रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर जांच कमेटी गठित कर उपभोक्ताओं को शिकायत के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हुए है लेकिन उपभोक्ता जब उच्च अधिकारियों को फोन कर शिकायत करते हैं तो रसद विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने की बजाय " जांच कर रहें हैं...." " स्थिति को देखते हुए एजेंसी संचालकों का सहयोग करो..." की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इसके अलावा टोल फ्री 181 पर रसोई गैस सिलेंडरों की डिलीवरी को लेकर आ रही शिकायतों के निस्तारण में भी विभाग के अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं।3
- मदरसे में अश्लील हरकत का मामला, एक आरोपी हिरासत में राजस्थान के करौली जिले में एक मदरसे में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में एक सामाजिक संस्था की संचालक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार मदरसे में पढ़ने वाली कई नाबालिग बच्चियों के साथ वहां के मुफ़्ती द्वारा अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में मदरसे के मुफ़्ती, संचालक सहित कुल पांच लोगों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटनाएं लगभग एक वर्ष से लगातार हो रही थीं। मामले की शिकायत मिलने के बाद सामाजिक संस्था की संचालक ने पुलिस अधिकारियों को लिखित प्राथमिकी के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। इस पूरे मामले की जांच लोकेश सोनवाल, पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1