Shuru
Apke Nagar Ki App…
चिश्ती साहब की दरबार के बाबा अकीब ने बताया चिश्ती साहब के बारे में।
SM NEWS LIVE
चिश्ती साहब की दरबार के बाबा अकीब ने बताया चिश्ती साहब के बारे में।
More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
- चिश्ती साहब के दरबार में बच्चों का भी होता है इलाज।1
- खांडापारा में मातृशक्ति से आत्मीय संवाद, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प भैयाथान (सूरजपुर)। जनपद पंचायत भैयाथान के सहकारिता एवं उद्योग विकास विभाग के सभापति राजू कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत खांडापारा में महिलाओं से आत्मीय भेंट कर विस्तृत संवाद किया। इस दौरान गांव की मातृशक्ति ने अपने अनुभव, समस्याएँ एवं सुझाव खुलकर साझा किए। कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वरोजगार, स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों, प्रशिक्षण सुविधाओं तथा शासकीय योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की। श्री गुप्ता ने कहा कि यदि महिलाओं को उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि विकासखंड भैयाथान के प्रत्येक गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि “नारी शक्ति सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा, और परिवार सशक्त होगा तो समाज एवं क्षेत्र निश्चित रूप से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।” इसी उद्देश्य के साथ वे गांव-गांव पहुंचकर मातृशक्ति से संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में श्री गुप्ता ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।1
- न्यूज़ स्क्रिप्ट, जिसमें सुपोषण चौपाल कार्यक्रम और ईसीसी दिवस की 🎤 एंकर इंट्रो: सरगुजा जिले के अंबिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत थोर आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीरें सरकारी दावों की पोल खोल रही हैं। सुपोषण और बाल विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत क्या है — यह रिपोर्ट देखिए। 🎥 रिपोर्ट: अंबिकापुर जनपद पंचायत क्षेत्र के थोर आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तर पर दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही बताया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय गुरुवार को ईसीसी (Early Childhood Care) दिवस मनाया जाता है, जिसमें बच्चों के समग्र विकास पर विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि — 👉 जिस केंद्र में सुपोषण की बात हो रही है, वहीं पास लगे हैंडपंप से लाल रंग का गंदा पानी निकल रहा है। 👉 क्या गंदे पानी के बीच सुपोषण का सपना पूरा होगा? 👉 क्या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कार्यक्रमों की औपचारिकता निभा रहे हैं? आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने बताया कि पानी और बिजली की समस्या को लेकर कई बार सरपंच और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बिजली व्यवस्था भी बाधित है, जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब सवाल यह भी उठता है — 👉 जब शासन की प्राथमिकता सुपोषण है, तो मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं? 👉 क्या किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही प्रशासन जागेगा? इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने वेतन विसंगतियों और मानदेय बढ़ाए जाने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि सीमित संसाधनों और कम मानदेय के बावजूद वे जिम्मेदारी निभा रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। एमडी न्यूज के माध्यम से उन्होंने शासन-प्रशासन से तत्काल जांच और समाधान की मांग की है। 🎤 आउट्रो: सुपोषण चौपाल और ईसीसी दिवस जैसे कार्यक्रमों की सार्थकता तभी साबित होगी, जब आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पानी, बिजली और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। कैमरामैन के साथ ___himanshu raj chhtisgarh vice buero ambikapur c.g.7805838076._____, एमडी न्यूज, अंबिकापुर।4
- भारी मात्रा में बच्चा से चोर की सूचना आ रही हैं सावधान रहे सतर्क रहे1
- कोरबा कुसमुंडा मार्ग में पसरे अंधेरे ने आज फिर एक जान ले ली, मिली जानकारी के अनुसार कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत ग्राम खम्हारिया मोड से कुछ ही दूरी पर कोरबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG 12 BB 8170 ने अपनी साइड ने चल रहे स्प्लेंडर बाइक ( CG 12 AR 5587) सवार को चपेट में लिया,व्यक्ति की सिर में चोट की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर ट्रेलर चालक घटना के बाद ट्रेलर को छोड़कर मौके भागने लगा,जिसे स्थानीय राहगीरों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर खिदमत की। वहीं जीवित होने हैं कि आस में पीड़ित को नजदीक के विकास नगर विभागीय अस्पताल पहुंचाया गया,परंतु डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान SECL कुसमुंडा से रिटायर्ड कर्मी अरुण कुमार के रूप में हुई,जो कि विकास नगर एम - 559 में रहते थे। इधर घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय दल बल सहित मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करते हुए,आरोपी चालक और दुर्घटनाकारित वाहन को थाने लाया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं हादसे को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा कुसमुंडा मार्गो पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है,जिस वजह आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीते लगभग 5 वर्षों से यहां फोर लेन निर्माण की वजह से स्ट्रीट लाइट नहीं लगाया गया है। फोर लेन निर्माण की धीमी गति ने क्षेत्र के कई लोगों की जान ले ली है। प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- Post by Ashok Sondhiya1
- चिश्ती साहब की दरबार के बाबा अकीब ने बताया चिश्ती साहब के बारे में।1