logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🚨 High Alert 🚨 बच्चा चोरो से सावधान भारी मात्रा में बच्चा से चोर की सूचना आ रही हैं सावधान रहे सतर्क रहे

10 hrs ago
user_Zayn
Zayn
Bike Showroom कुसमी, सीधी, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

🚨 High Alert 🚨 बच्चा चोरो से सावधान भारी मात्रा में बच्चा से चोर की सूचना आ रही हैं सावधान रहे सतर्क रहे

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • एमपी के सिंगरौली जिले के कलेक्टर गौरव बैनल ने राजस्व मामले में लापरवाही बतरने के मामले में कड़ा एक्शन लिया है, एक पटवारी सहित दो प्रभारी तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि कलेक्टर को लगातार तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा शिकायत प्राप्त हो रही थी कि राजस्व प्रकरणों के निपटारे में लापरवाही की जा रही है, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जिले के बरगवां तहसील में अचानक निरीक्षण के लिए पहुँच गए। बिना पूर्व सूचना के हुए इस दौरे से राजस्व अमले में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कलेक्टर ने सीधे तहसील कार्यालय में चल रहे राजस्व प्रकरणों की फाइलें तलब कीं और एक-एक मामले की गहन समीक्षा की। जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके बाद कलेक्टर ने मौके पर ही कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई राजस्व प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और नक्शा सुधार जैसे मामलों में तय समय-सीमा का पालन नहीं किया गया। कुछ प्रकरणों में तो फाइलों पर न तो सुनवाई की तारीख दर्ज थी और न ही किसी प्रकार की कार्यवाही की गई थी। कलेक्टर ने इसे सीधे तौर पर राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता करार दिया। सबसे गंभीर मामला एक पटवारी से जुड़ा पाया गया, जिस पर राजस्व प्रकरणों को जानबूझकर लंबित रखने और हितग्राहियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने के आरोप सामने आए। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहीं नहीं, बल्कि पूरे प्रकरण की जवाबदेही तय करते हुए कलेक्टर ने प्रभारी तहसीलदार को भी नहीं बख्शा। राजस्व प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग न करने और अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण न रखने के आरोप में बरगवां प्रभारी तहसीलदार नागेश्वर पनिका एवं बड़ोखर के प्रभारी तहसीलदार दिनेश पनिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता की पहली कड़ी है और यहां की लापरवाही सीधे तौर पर लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। जमीन से जुड़े मामलों में देरी न केवल विवाद बढ़ाती है, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगाड़ सकती है। इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समय-सीमा में पारदर्शी और निष्पक्ष कार्य करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी लंबित राजस्व प्रकरणों की सूची तैयार कर विशेष अभियान चलाकर उनका निराकरण किया जाए। साथ ही, हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर की इस सख्त कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
    1
    एमपी के सिंगरौली जिले के कलेक्टर गौरव बैनल ने राजस्व मामले में लापरवाही बतरने के मामले में कड़ा एक्शन लिया है, एक पटवारी सहित दो प्रभारी तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि कलेक्टर को लगातार तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा शिकायत प्राप्त हो रही थी कि राजस्व प्रकरणों के निपटारे में लापरवाही की जा रही है, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जिले के बरगवां तहसील में अचानक निरीक्षण के लिए पहुँच गए। बिना पूर्व सूचना के हुए इस दौरे से राजस्व अमले में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कलेक्टर ने सीधे तहसील कार्यालय में चल रहे राजस्व प्रकरणों की फाइलें तलब कीं और एक-एक मामले की गहन समीक्षा की। जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके बाद कलेक्टर ने मौके पर ही कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई राजस्व प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और नक्शा सुधार जैसे मामलों में तय समय-सीमा का पालन नहीं किया गया। कुछ प्रकरणों में तो फाइलों पर न तो सुनवाई की तारीख दर्ज थी और न ही किसी प्रकार की कार्यवाही की गई थी। कलेक्टर ने इसे सीधे तौर पर राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता करार दिया।
सबसे गंभीर मामला एक पटवारी से जुड़ा पाया गया, जिस पर राजस्व प्रकरणों को जानबूझकर लंबित रखने और हितग्राहियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने के आरोप सामने आए। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यहीं नहीं, बल्कि पूरे प्रकरण की जवाबदेही तय करते हुए कलेक्टर ने प्रभारी तहसीलदार को भी नहीं बख्शा। राजस्व प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग न करने और अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण न रखने के आरोप में बरगवां प्रभारी तहसीलदार नागेश्वर पनिका एवं बड़ोखर के प्रभारी तहसीलदार दिनेश पनिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता की पहली कड़ी है और यहां की लापरवाही सीधे तौर पर लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। जमीन से जुड़े मामलों में देरी न केवल विवाद बढ़ाती है, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगाड़ सकती है। इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समय-सीमा में पारदर्शी और निष्पक्ष कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी लंबित राजस्व प्रकरणों की सूची तैयार कर विशेष अभियान चलाकर उनका निराकरण किया जाए। साथ ही, हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर की इस सख्त कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
    user_Devendra Pandey
    Devendra Pandey
    TV News Anchor सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 इंडिया AI समिट: यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, शर्ट उतारकर की नारेबाजी, अब जमकर हो रही किरकिरी नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित 'इंडिया AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतारकर नारेबाजी की और भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए। जब दुनिया की बड़ी हस्तियां भारत की तकनीक देख रही थीं, तब इस "घटिया प्रदर्शन" को विपक्ष की हताशा माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसे व्यवहार से राजनीतिक लाभ के बजाय देश की छवि को नुकसान और खुद पार्टी की फजीहत ही होगी।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
इंडिया AI समिट: यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, शर्ट उतारकर की नारेबाजी, अब जमकर हो रही किरकिरी
नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित 'इंडिया AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतारकर नारेबाजी की और भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए।
जब दुनिया की बड़ी हस्तियां भारत की तकनीक देख रही थीं, तब इस "घटिया प्रदर्शन" को विपक्ष की हताशा माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसे व्यवहार से राजनीतिक लाभ के बजाय देश की छवि को नुकसान और खुद पार्टी की फजीहत ही होगी।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मऊगंज में तेंदुए का खौफनाक आतंक: आधी रात कच्चे घर में घुसा खूंखार शिकारी, 15 बकरियों को बनाया निवाला, बचाने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला — दहशत में पूरा गांव रिपोर्ट — दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ मो.8965074130
    1
    मऊगंज में तेंदुए का खौफनाक आतंक: आधी रात कच्चे घर में घुसा खूंखार शिकारी, 15 बकरियों को बनाया निवाला, बचाने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला — दहशत में पूरा गांव
रिपोर्ट — दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ 
मो.8965074130
    user_Lavkesh singh
    Lavkesh singh
    Media Consultant मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Singrauli News: सिंगरौली। कोतवाली वैढ़न पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 हजार 900 रुपये नकद बरामद कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को सब्जी मंडी बिलौंजी क्षेत्र में जुए की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी वैढ़न के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपी जुआ खेलते पाए गए, जिनके पास से नगद राशि जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू केशरवानी (ढोटी, विन्ध्यनगर), कामख्या शाह (बिलौंजी), मिश्रीलाल शाह (देवरा), जिआउल मोहम्मद (बलियरी), ओमप्रकाश जायसवाल (कर्सुआलाल, माड़ा), पवन कुमार शाह (बिलौंजी) एवं ओमप्रकाश शाह (बिलौंजी) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस सफल कार्रवाई में उनि उदयचंद करिहार, सउनि पप्पू सिंह, सउनि सजीत सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही। यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण की दिशा में मध्य प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
    1
    Singrauli News: सिंगरौली। कोतवाली वैढ़न पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 हजार 900 रुपये नकद बरामद कर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को सब्जी मंडी बिलौंजी क्षेत्र में जुए की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी वैढ़न के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपी जुआ खेलते पाए गए, जिनके पास से नगद राशि जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में सोनू केशरवानी (ढोटी, विन्ध्यनगर), कामख्या शाह (बिलौंजी), मिश्रीलाल शाह (देवरा), जिआउल मोहम्मद (बलियरी), ओमप्रकाश जायसवाल (कर्सुआलाल, माड़ा), पवन कुमार शाह (बिलौंजी) एवं ओमप्रकाश शाह (बिलौंजी) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में उनि उदयचंद करिहार, सउनि पप्पू सिंह, सउनि सजीत सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही। यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण की दिशा में मध्य प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो युवकों को किया गिरफ्तार 03 किलो गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से गांजा की डिलीवरी देने की फिराक में हीरावती अस्पताल के पीछे गनियारी मैदान क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय कुमार बैस (20 वर्ष) निवासी बहरखुद, थाना माड़ा और चंदन जायसवाल (21 वर्ष) निवासी मकरौर, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से 3 किलो गांजा, हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP66 ZF 5737 तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/26, धारा 8/20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    2
    कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो युवकों को किया गिरफ्तार
03 किलो गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त
कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से गांजा की डिलीवरी देने की फिराक में हीरावती अस्पताल के पीछे गनियारी मैदान क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय कुमार बैस (20 वर्ष) निवासी बहरखुद, थाना माड़ा और चंदन जायसवाल (21 वर्ष) निवासी मकरौर, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से 3 किलो गांजा, हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP66 ZF 5737 तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/26, धारा 8/20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    user_फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    फणीन्द्र कुमार सिन्हा
    Photographer सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    समाज सेवा व पत्रकारिता गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गिरफ्तार: 1.20 लाख के गहने जब्त, रूसी महिला की हत्या, चोरी और लूट के कई केस दर्ज
    1
    गिरफ्तार: 1.20 लाख के गहने जब्त, रूसी महिला की हत्या, चोरी और लूट के कई केस दर्ज
    user_Zayn
    Zayn
    Bike Showroom कुसमी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • एक बाइक, दो दोस्त… और मौत ने लगाया आसमान में छलांग! हाईवे पर LIVE हादसे का खौफनाक वीडियो हाईवे पर रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ सेकेंड के लिए लगा—दोनों की जिंदगी खत्म हो गई। एक बाइक, दो दोस्त और तेज रफ्तार… लेकिन आगे जो हुआ, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था। तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट ऊपर हवा में उछल गए। सड़क पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर चीख-पुकार गूंज उठी. टक्कर ऐसी कि पल भर में बदल गया मंजर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। टक्कर लगते ही दोनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। कुछ पल के लिए तो मौके पर मौजूद लोग यही समझ बैठे कि दोनों की मौत हो चुकी है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने यह हादसा एमपी के सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के खोखरी गाँव मे बैढन सरई मुख्य मार्ग पर घटित हुई है, इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार बाइक अचानक हादसे का शिकार हो जाती है। तेज रफ्तार एक स्कार्पियो वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतना भीषण था कि बाइक सवार हवा में उछल कर गिर जाता है, हालांकि दोनों वाहनों की रप्तार काफी तेज थी, सीसीटीवी वीडियो में बाइक सवारों का हवा में उछलना और फिर सड़क पर गिरना साफ दिखाई देता है। गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर मदद मिलने से उनकी जान बच सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। हादसे के वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
    2
    एक बाइक, दो दोस्त… और मौत ने लगाया आसमान में छलांग! हाईवे पर LIVE हादसे का खौफनाक वीडियो
हाईवे पर रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ सेकेंड के लिए लगा—दोनों की जिंदगी खत्म हो गई।
एक बाइक, दो दोस्त और तेज रफ्तार… लेकिन आगे जो हुआ, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था।
तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट ऊपर हवा में उछल गए। सड़क पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर चीख-पुकार गूंज उठी. टक्कर ऐसी कि पल भर में बदल गया मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। टक्कर लगते ही दोनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। कुछ पल के लिए तो मौके पर मौजूद लोग यही समझ बैठे कि दोनों की मौत हो चुकी है।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
यह हादसा एमपी के सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के खोखरी गाँव मे बैढन सरई मुख्य मार्ग पर घटित हुई है, इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार बाइक अचानक हादसे का शिकार हो जाती है। तेज रफ्तार एक स्कार्पियो वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतना भीषण था कि बाइक सवार हवा में उछल कर गिर जाता है, हालांकि दोनों वाहनों की रप्तार काफी तेज थी, सीसीटीवी वीडियो में बाइक सवारों का हवा में उछलना और फिर सड़क पर गिरना साफ दिखाई देता है।
गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर मदद मिलने से उनकी जान बच सकी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। हादसे के वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
    user_Devendra Pandey
    Devendra Pandey
    TV News Anchor सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 💥 बड़ी खबर💥 लाल बत्ती गई, हूटर आया: सतना की सड़कों पर फिर लौटा ‘VIP रौब’ का नया अवतार सतना। साल 2017 में केंद्र सरकार ने गाड़ियों से 'लाल बत्ती' हटाकर जिस VIP कल्चर को दफन करने की कोशिश की थी, वह अब नए और खतरनाक रूप में सड़कों पर लौट आया है। कभी समानता का संदेश देने के लिए बत्तियां उतरी थीं, लेकिन आज सतना की सड़कों पर नियमों को ठेंगा दिखाकर बहुरंगी LED फ्लैशर और कान फाड़ते हूटरों का शोर सुनाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिन मल्टीकलर लाइटों का अधिकार सिर्फ पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को था, उनका इस्तेमाल अब रसूखदार नेता और अधिकारी धड़ल्ले से कर रहे हैं। संवैधानिक पदों की गरिमा के नाम पर शुरू हुआ यह खेल अब 'स्टेटस सिंबल' बन चुका है। अपनी ही सरकार के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते स्थानीय नेता न केवल जनता को परेशान कर रहे हैं, बल्कि व्यवस्था की फजीहत भी करा रहे हैं। क्या प्रशासन इस 'न्यू इंडिया' के नए VIP कल्चर पर लगाम कसेगा?
    1
    💥 बड़ी खबर💥
लाल बत्ती गई, हूटर आया: सतना की सड़कों पर फिर लौटा ‘VIP रौब’ का नया अवतार
सतना। साल 2017 में केंद्र सरकार ने गाड़ियों से 'लाल बत्ती' हटाकर जिस VIP कल्चर को दफन करने की कोशिश की थी, वह अब नए और खतरनाक रूप में सड़कों पर लौट आया है। कभी समानता का संदेश देने के लिए बत्तियां उतरी थीं, लेकिन आज सतना की सड़कों पर नियमों को ठेंगा दिखाकर बहुरंगी LED फ्लैशर और कान फाड़ते हूटरों का शोर सुनाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिन मल्टीकलर लाइटों का अधिकार सिर्फ पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को था, उनका इस्तेमाल अब रसूखदार नेता और अधिकारी धड़ल्ले से कर रहे हैं। संवैधानिक पदों की गरिमा के नाम पर शुरू हुआ यह खेल अब 'स्टेटस सिंबल' बन चुका है। अपनी ही सरकार के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते स्थानीय नेता न केवल जनता को परेशान कर रहे हैं, बल्कि व्यवस्था की फजीहत भी करा रहे हैं। क्या प्रशासन इस 'न्यू इंडिया' के नए VIP कल्चर पर लगाम कसेगा?
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.