logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर में पवन चक्कियों में हुई 2 लाख रुपये की तोड़फोड़ के मामले का पर्दाफाश हो गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए लालघाटी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है।

3 hrs ago
user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
3 hrs ago

शाजापुर में पवन चक्कियों में हुई 2 लाख रुपये की तोड़फोड़ के मामले का पर्दाफाश हो गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए लालघाटी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है।

More news from Shajapur and nearby areas
  • शाजापुर में पवन चक्कियों में हुई 2 लाख रुपये की तोड़फोड़ के मामले का पर्दाफाश हो गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए लालघाटी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है।
    1
    शाजापुर में पवन चक्कियों में हुई 2 लाख रुपये की तोड़फोड़ के मामले का पर्दाफाश हो गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए लालघाटी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    3 hrs ago
  • शाजापुर के शुजालपुर में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। पीने के दूषित पानी के कारण आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट बना हुआ है और लोगों की जान की कोई परवाह नहीं की जा रही है।
    1
    शाजापुर के शुजालपुर में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। पीने के दूषित पानी के कारण आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट बना हुआ है और लोगों की जान की कोई परवाह नहीं की जा रही है।
    user_Jeevan Sutariya
    Jeevan Sutariya
    Agricultural production शुजालपुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर शाजापुर के कालापीपल स्थित श्रीराम मंदिर में कामधेनु सामाजिक समरसता महायज्ञ एवं मेधावी बालिका सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। पूज्य महंत श्री गोविंदाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 51 मेधावी बालिकाओं को श्रीमद्भगवद्गीता महाग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्री अर्जुन कुशवाह ने बालिका शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
    1
    गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर शाजापुर के कालापीपल स्थित श्रीराम मंदिर में कामधेनु सामाजिक समरसता महायज्ञ एवं मेधावी बालिका सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। पूज्य महंत श्री गोविंदाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में 51 मेधावी बालिकाओं को श्रीमद्भगवद्गीता महाग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्री अर्जुन कुशवाह ने बालिका शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोधिया मंच पर पहुंचे, वे पुलिस द्वारा की गई अभद्रता की जानकारी सीधे प्रभारी मंत्री और कलेक्टर को देते हुए नजर आए। मंच पर मौजूद प्रभारी मंत्री और कलेक्टर को जिला पंचायत अध्यक्ष पुलिस के इस व्यवहार और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते दिखाई दिए।
    1
    राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोधिया मंच पर पहुंचे, वे पुलिस द्वारा की गई अभद्रता की जानकारी सीधे प्रभारी मंत्री और कलेक्टर को देते हुए नजर आए। मंच पर मौजूद प्रभारी मंत्री और कलेक्टर को जिला पंचायत अध्यक्ष पुलिस के इस व्यवहार और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते दिखाई दिए।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बडोनी क्षेत्र स्थित ग्राम जिगना में आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनसंपर्क करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राजनीतिक दलों द्वारा लगातार जारी जनसंपर्क अभियान के दौरान, मंच पर कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 1 क्विंटल की फूल माला पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और ग्रामीण जन मौजूद रहे।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बडोनी क्षेत्र स्थित ग्राम जिगना में आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनसंपर्क करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राजनीतिक दलों द्वारा लगातार जारी जनसंपर्क अभियान के दौरान, मंच पर कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 1 क्विंटल की फूल माला पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और ग्रामीण जन मौजूद रहे।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौमा में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने के साथ हुई, जहाँ सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य आत्माराम गुर्जर ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। प्राचार्य गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि “एक पौधा मां के नाम” अभियान मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण को सुरक्षित और हरित बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    मोहन बड़ोदिया के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौमा में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने के साथ हुई, जहाँ सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य आत्माराम गुर्जर ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। प्राचार्य गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि “एक पौधा मां के नाम” अभियान मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण को सुरक्षित और हरित बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी प्रांगण में व्यापारियों द्वारा गोदाम निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंडी में कुल 5 गोदामों के निर्माण का अनुबंध हुआ है, जिनका काम तेजी से प्रगति पर है। इन गोदामों का निर्माण पूर्ण होने के बाद कृषि उपज की नीलामी का काम मोहन बड़ोदिया मंडी प्रांगण से ही संचालित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कृषि उपज मंडी के सचिव जोजन सिंह राजपूत और लेखपाल रवींद्र परमार ने निर्माणाधीन गोदामों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। मंडी सचिव जोजन सिंह राजपूत ने बताया कि निर्माण कार्य को सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद मंडी परिसर में नीलामी व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
    1
    शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी प्रांगण में व्यापारियों द्वारा गोदाम निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंडी में कुल 5 गोदामों के निर्माण का अनुबंध हुआ है, जिनका काम तेजी से प्रगति पर है। इन गोदामों का निर्माण पूर्ण होने के बाद कृषि उपज की नीलामी का काम मोहन बड़ोदिया मंडी प्रांगण से ही संचालित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कृषि उपज मंडी के सचिव जोजन सिंह राजपूत और लेखपाल रवींद्र परमार ने निर्माणाधीन गोदामों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। मंडी सचिव जोजन सिंह राजपूत ने बताया कि निर्माण कार्य को सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद मंडी परिसर में नीलामी व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में ₹42 करोड़ की लागत से बने सांदीपनी स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल खड़ा हो गया। प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप के इस सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधीय को पुलिस ने रोक दिया। निर्वाचित जनप्रतिनिधि को प्रवेश से रोके जाने के बाद पुलिस और नेताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में हुई चूक और स्थिति बिगड़ने पर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि की गरिमा और सम्मान बनाए रखने को प्रशासन की जिम्मेदारी बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।
    3
    राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में ₹42 करोड़ की लागत से बने सांदीपनी स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल खड़ा हो गया। प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप के इस सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधीय को पुलिस ने रोक दिया। निर्वाचित जनप्रतिनिधि को प्रवेश से रोके जाने के बाद पुलिस और नेताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में हुई चूक और स्थिति बिगड़ने पर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि की गरिमा और सम्मान बनाए रखने को प्रशासन की जिम्मेदारी बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.