logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिकोहाबाद थाने का 4 घंटे घेराव, गर्भवती महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा।

1 hr ago
user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
AWAZ TV UTTAR PRADESH
फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शिकोहाबाद थाने का 4 घंटे घेराव, गर्भवती महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजस्थान निकाय चुनाव मे मात्र एक वोट से जीत हासिल कर पार्सद बने चाचा जी लोगो मे खुशी का माहोल राजस्थान निकाय चुनाव मे जीत हासिल की
    1
    राजस्थान निकाय चुनाव मे मात्र एक वोट से जीत हासिल कर पार्सद बने चाचा जी लोगो मे खुशी का माहोल 
राजस्थान निकाय चुनाव मे जीत हासिल की
    user_Mo shoaib ali
    Mo shoaib ali
    News Anchor फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • शिकोहाबाद थाने का 4 घंटे घेराव, गर्भवती महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा।
    1
    शिकोहाबाद थाने का 4 घंटे घेराव, गर्भवती महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगरा ताजमहल ब्रेकिंग!!! ताजमहल पर पर्यटक का 1.65 लाख का सामान हुआ गुम!!! पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास क्रीम रंग का बैग छोड़ गए थे पर्यटक,,, बैग में आईफोन 15 प्रो मैक्स, टाइटन घड़ी, चांदी की पायल और कैश मिला महिला आरक्षी सुलेखा की नजर पड़ते ही लावारिस बैग बरामद CCTV, रेडियो अनाउंसमेंट और RT सेट से पर्यटक की तलाश ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटक अमित को पूरा सामान लौटाया दिल्ली के रोहिणी से ताजमहल घूमने आए थे अमित और पत्नी विधि सामान मिलने पर पर्यटकों ने आगरा पुलिस का जताया आभार... थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने की कार्रवाई...
    1
    आगरा ताजमहल ब्रेकिंग!!!

ताजमहल पर पर्यटक का 1.65 लाख का सामान हुआ गुम!!!

पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास क्रीम रंग का बैग छोड़ गए थे पर्यटक,,,

बैग में आईफोन 15 प्रो मैक्स, टाइटन घड़ी, चांदी की पायल और कैश मिला

महिला आरक्षी सुलेखा की नजर पड़ते ही लावारिस बैग बरामद

CCTV, रेडियो अनाउंसमेंट और RT सेट से पर्यटक की तलाश

ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटक अमित को पूरा सामान लौटाया

दिल्ली के रोहिणी से ताजमहल घूमने आए थे अमित और पत्नी विधि

सामान मिलने पर पर्यटकों ने आगरा पुलिस का जताया आभार...

थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने की कार्रवाई...
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित लोकायुक्त के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य अतिथि बने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोकायुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस (स्वर्ण जयंती) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सभा को संबोधित किया।यह स्वर्ण जयंती समारोह 14 सितंबर 2026 को गोमतीनगर, लखनऊ स्थित लोकायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। सीएम योगी ने कहा कि किसी भी संवैधानिक संस्था में आम नागरिक का अटूट विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है।समयबद्ध निस्तारण: उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण ही संस्था की असली कसौटी है।जवाबदेही और सुधार: सीएम योगी ने लोक सेवकों की जवाबदेही पर बल देते हुए कहा कि गलत या उद्दंड व्यवहार करने वालों पर अंकुश लगाना आवश्यक है और फर्जी या तुच्छ शिकायतों को खारिज किया जाना चाहिए। Updated News-14/ सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    1
    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित लोकायुक्त के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य अतिथि बने मुख्यमंत्री 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोकायुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस (स्वर्ण जयंती) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सभा को संबोधित किया।यह स्वर्ण जयंती समारोह 14 सितंबर 2026 को गोमतीनगर, लखनऊ स्थित लोकायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।  सीएम योगी ने कहा कि किसी भी संवैधानिक संस्था में आम नागरिक का अटूट विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है।समयबद्ध निस्तारण: उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण ही संस्था की असली कसौटी है।जवाबदेही और सुधार: सीएम योगी ने लोक सेवकों की जवाबदेही पर बल देते हुए कहा कि गलत या उद्दंड व्यवहार करने वालों पर अंकुश लगाना आवश्यक है और फर्जी या तुच्छ शिकायतों को खारिज किया जाना चाहिए।
Updated News-14/ सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट 
नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फतेहाबाद पहुंचे कौशिक जी महाराज ने दिलाया धर्म की राह पर चलने का संकल्प फतेहाबाद। प्रख्यात भागवत कथा वाचक परम पूज्य कौशिक जी महाराज सोमवार शाम फतेहाबाद पहुंचे। बटेश्वर प्रवास के बाद फतेहाबाद से गुजरते हुए वे बजरिया स्थित उत्तमचंद ज्वेलर्स के आवास पर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान अपने आशीर्वचन में महाराज जी ने कहा कि धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलने से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। मनुष्य को सदैव धर्म की राह पर चलना चाहिए। साथ ही उन्होंने गौ सेवा का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को गाय की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने स्वयं भी एक लाख गायों को आश्रय देने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तम चंद ज्वेलर्स, रंजीत कुमार, आनंद कुमार सराफ, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, राकेश गुप्ता, पूर्व सभासद नीलम गुप्ता, आलोक बछरबार, प्रमोद भोला, नितिन सराफ, अनुज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    फतेहाबाद पहुंचे कौशिक जी महाराज ने दिलाया धर्म की राह पर चलने का संकल्प
फतेहाबाद। प्रख्यात भागवत कथा वाचक परम पूज्य कौशिक जी महाराज सोमवार शाम फतेहाबाद पहुंचे। बटेश्वर प्रवास के बाद फतेहाबाद से गुजरते हुए वे बजरिया स्थित उत्तमचंद ज्वेलर्स के आवास पर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान अपने आशीर्वचन में महाराज जी ने कहा कि धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलने से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। मनुष्य को सदैव धर्म की राह पर चलना चाहिए। साथ ही उन्होंने गौ सेवा का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को गाय की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने स्वयं भी एक लाख गायों को आश्रय देने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तम चंद ज्वेलर्स, रंजीत कुमार, आनंद कुमार सराफ, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, राकेश गुप्ता, पूर्व सभासद नीलम गुप्ता, आलोक बछरबार, प्रमोद भोला, नितिन सराफ, अनुज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फतेहाबाद में गणपति बप्पा मोरया की गूंज, दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजे गणेश फतेहाबाद : कस्बे में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गणपति की प्रतिमाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद स्थापित की गईं। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे। कस्बे के जमुना गली, राजपूत मोहल्ला, चौराहा मोहल्ला, जाटवान कलां, मोहल्ला कानूनगोयान, न्यू हनुमान नगर, हनुमान नगर और शिवाजी नगर समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आकर्षक पंडाल सजाए। शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों और विद्युत सजावट से सजाया गया है। आयोजकों द्वारा आगामी दिनों में धार्मिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन कराने की तैयारियां की गई हैं।
    1
    फतेहाबाद में गणपति बप्पा मोरया की गूंज, दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजे गणेश
फतेहाबाद : कस्बे में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गणपति की प्रतिमाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद स्थापित की गईं। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे।
कस्बे के जमुना गली, राजपूत मोहल्ला, चौराहा मोहल्ला, जाटवान कलां, मोहल्ला कानूनगोयान, न्यू हनुमान नगर, हनुमान नगर और शिवाजी नगर समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आकर्षक पंडाल सजाए। शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।
गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों और विद्युत सजावट से सजाया गया है। आयोजकों द्वारा आगामी दिनों में धार्मिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन कराने की तैयारियां की गई हैं।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत कालीनगर के पास सड़क किनारे परिचित से कर रहे थे बात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, आगरा में मौत फतेहाबाद : फतेहाबाद-बाह मार्ग पर कालीनगर के पास सोमवार को सड़क किनारे परिचित से बातचीत कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को फतेहाबाद के निजी अस्पताल से आगरा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी से स्वजन में कोहराम मच गया। शहदपुर निबोहरा निवासी 72 वर्षीय रामलछिन सोमवार को किसी काम से गांव से तहसील जा रहे थे। कालीनगर के पास वह सड़क किनारे रुककर परिचित से बातचीत करने लगे। इसी दौरान बाह की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामलछिन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान रामलछिन ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वृद्ध की मौत की खबर गांव पहुंचते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई।
    2
    ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत
कालीनगर के पास सड़क किनारे परिचित से कर रहे थे बात
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, आगरा में मौत
फतेहाबाद : फतेहाबाद-बाह मार्ग पर कालीनगर के पास सोमवार को सड़क किनारे परिचित से बातचीत कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को फतेहाबाद के निजी अस्पताल से आगरा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी से स्वजन में कोहराम मच गया।
शहदपुर निबोहरा निवासी 72 वर्षीय रामलछिन  सोमवार को किसी काम से गांव से तहसील जा रहे थे। कालीनगर के पास वह सड़क किनारे रुककर परिचित से बातचीत करने लगे। इसी दौरान बाह की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामलछिन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान रामलछिन ने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वृद्ध की मौत की खबर गांव पहुंचते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | फिरोजाबाद अटल पार्क में मामूली कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पार्क स्टाफ ने दोनों पक्षों को बाहर निकाला फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित अटल पार्क में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ता देख पार्क स्टाफ मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को पार्क परिसर से बाहर निकाला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | फिरोजाबाद

अटल पार्क में मामूली कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पार्क स्टाफ ने दोनों पक्षों को बाहर निकाला
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित अटल पार्क में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।
मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
विवाद बढ़ता देख पार्क स्टाफ मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को पार्क परिसर से बाहर निकाला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.