Shuru
Apke Nagar Ki App…
लाडली बहन मुख्यमंत्रीजी 13 सितंबर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डाल दिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने
Rajesh Saket
लाडली बहन मुख्यमंत्रीजी 13 सितंबर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डाल दिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Bipvin Kumar Bipvin kumar1
- कुल्हड़िया गांव में बना गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल प्रयागराज: विकासखंड कौंधियारा के कुल्हड़िया ग्राम सभा स्थित गौशाला में गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। परिसर में जगह-जगह कचरा व गोबर जमा होने से पशुओं को परेशानी हो रही है। गौशाला में करीब 300 पशु बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ के बीमार होने की भी जानकारी है। वहीं, पशुओं की देखभाल और सफाई के लिए लगाए गए पांच मजदूरों ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार, बीमार पशुओं के उपचार, नियमित सफाई और मजदूरों के लंबित मानदेय भुगतान की मांग की है।1
- वडोदरा में बारिश से भरे गड्ढे में गिरी महिला और बेटी घटना का सीसीटीवी आया सामने *💥 बड़ी ख़बर 💥* *वडोदरा में बारिश से भरे गड्ढे में गिरी महिला और बेटी घटना का सीसीटीवी आया सामने* गुजरात के वडोदरा जिले के पाडरा में भारी बारिश के बाद जलभराव से जशपुर रोड पर पानी भर गया. इसी दौरान एक महिला और उसकी बेटी बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं. गड्ढा पानी के नीचे छिपा होने के कारण दिखाई नहीं दे रहा था. घटना सीसीटीवी में कैद हुई और स्थानीय लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।1
- डायल-112 चालक से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, अवैध वसूली का आरोप खुलेआम सड़कों पर विभागीय छवि को कर रहे तार-तार, रीवा जिले के चाकघाट नेशनल हाईवे-30 पर अवैध वसूली को लेकर डायल-112 के चालक के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पिकअप वाहन चालकों द्वारा अवैध वसूली का विरोध किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यूपी से एमपी आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-15-जेडएल-5140 को पीछा कर बघेड़ी के पास रोका गया था। आरोप है कि वाहन में भैंस लदी होने के कारण पैसे की मांग की गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और डायल-112 के चालक तथा अन्य स्टाफ से वाहन चालकों की बहस हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान पिकअप वाहन चालकों ने सड़क पर चक्का जाम करने का प्रयास भी किया। मामला बढ़ता देख डायल-112 मौके से रवाना हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सोमवार सुबह करीब 11:50 बजे का बताया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रीवा एसपी से की है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- लालापुर में टूटा पुल बना मौत का जाल नहर में समाया ई रिक्शा चालक ने कूदकर बचाईं जान बारा, प्रयागराज यमुनानगर/बारा। लालापुर से मसूरियन मैया धाम जाने वाले मार्ग पर टूटा नहर पुल अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। महीनों से पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा एक ई-रिक्शा चालक को भुगतना पड़ा। कच्ची और संकरी पटरी से निकलने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कैसे हुआ हादसा बताया गया कि कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70 NT 9250 से मसूरियन मैया धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लालापुर की ओर जाते समय उन्हें पुल के टूटे होने की जानकारी हुई। वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से आगे निकलने का प्रयास किया।पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी, ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ई-रिक्शा नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से छलांग लगा दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। सैकड़ों लोगों की जिंदगी दांव पर ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो अगली बार हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से तत्काल हस्तक्षेप कर टूटे पुल का निर्माण कराने और तब तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- चंद्र करीब शुक्र ग्रह 14 सितंबर 2026 आसमान में दिखा अद्भुत नजारा दिखा 14 सितंबर को आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय घटना चंद्रमा के करीब शुक्र ग्रह2
- घुरमी में दो महीने से जला 25 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान 40 से अधिक कनेक्शन प्रभावित, छह बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। बारा क्षेत्र के घुरमी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब दो महीने से जला पड़ा है। इससे 40 से अधिक बिजली कनेक्शन प्रभावित हैं और ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से करीब छह बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से रात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं गर्मी और अंधेरे के कारण महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से पुनः शिकायत की जाएगी घुरमी में दो महीने से जला 25 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान 40 से अधिक कनेक्शन प्रभावित, छह बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। बारा क्षेत्र के घुरमी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब दो महीने से जला पड़ा है। इससे 40 से अधिक बिजली कनेक्शन प्रभावित हैं और ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से करीब छह बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से रात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं गर्मी और अंधेरे के कारण महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से पुनः शिकायत की जाएगी2
- Post by Bipvin Kumar Bipvin kumar1