Shuru
Apke Nagar Ki App…
साहू समाज युवा मंडल ने किया लोधी समाज द्वारा आयोजित वाहन रैली का किया स्वागत साहू समाज युवा मंडल ने किया लोधी समाज द्वारा आयोजित वाहन रैली का किया स्वागत अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर लोधी समाज द्वारा विशाल वाहन निकाली गई जिसमें साहू समाज युवा मंडल के सदस्यों द्वारा स्वागत कसाई मंडी ब्रिज के पास किया गया है*
Raghvendr Singh
साहू समाज युवा मंडल ने किया लोधी समाज द्वारा आयोजित वाहन रैली का किया स्वागत साहू समाज युवा मंडल ने किया लोधी समाज द्वारा आयोजित वाहन रैली का किया स्वागत अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर लोधी समाज द्वारा विशाल वाहन निकाली गई जिसमें साहू समाज युवा मंडल के सदस्यों द्वारा स्वागत कसाई मंडी ब्रिज के पास किया गया है*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी गया ट्रैक्टर और भूसा मशीन बरामद ग्यारसपुर। ग्यारसपुर तहसील के सामने हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी गया न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर और भूसा मशीन बरामद कर लिया। बुधवार को जनपद सदस्य अनीश खान के भाई के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर एवं भूसा मशीन को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वाहन गायब थे, जिसके बाद तुरंत थाना ग्यारसपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुराग जुटाए। जांच के दौरान गुरुवार को बीना के पास ट्रैक्टर होने की सूचना मिली। इस पर ग्यारसपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बीना रेलवे ट्रैक के पास छोटी बजरिया क्षेत्र में एक खेत में ट्रैक्टर खड़ा मिला, हालांकि आरोपी मौके से फरार था। पुलिस ने ट्रैक्टर और भूसा मशीन को जब्त कर थाने लाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोकुल प्रसाद अजनेरिया, एआई धीरज सिंह गुर्जर, एएसआई दुर्गा शंकर माझी, प्रधान आरक्षक विमल चौहान, अभिषेक बघेल, भागीरथ प्रसाद, आरक्षक जय श्रीवास्तव, अनूप कटारे, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र गुर्जर तथा वाहन चालक लखन, अंशुल दांगी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।3
- लोकेशन, सागर,बीना, खुरई, खिमलासा। मौसम, अभी अभी हल्की हवा के साथ तेज़ बारिश शुरू हो गई है । कहीं कहीं ओले गिरने की खबर आ रही है। जिससे फसलों को हानि हो रही है।1
- लोकेशन:- बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना:-बीना में मौसम ने अचानक करवट ली तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों के चेहरों पर चिन्ताओ की लकीरें स्पष्ट देखी गई , बीना मंडीबामोरा क्षेत्र सेमरखेड़ी निवोदा, बेरखेड़ी माफी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई वही बारिश होने से किसानों का कहना है इससे आने वाली फसल पर काफी असर पड़ेगा फसलों के कलर बदलने से इसकी कीमतों पर भी असर पड़ेगा। तो दूसरी ओर गर्मी से मिली राहत पिछले कुछ दिनों से बीना में तापमान लगातार बढ़ रहा था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में अचानक हुई बूंदाबांदी किसी राहत से कम नहीं रही। जैसे ही आसमान से हल्की फुहारें गिरनी शुरू हुईं, लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और मौसम का आनंद लेने लगे।1
- लोकेशन :- बीना रिपोर्टर विजय चोहान बीना :- बीना में आस्था और विश्वास का केंद्र कटरा सरकार पर भक्तों का तांता लगा रहता है1
- बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माला सुनेटी में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11 केवी बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से खलियान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर खलियान में रखा करीब 100 कुंटल मक्का और एक हार्वेस्टर मशीन जलकर खाक हो गई।1
- हिन्दू नववर्ष पर राष्ट्रीय सेविका समिति की भव्य वाहन रैली, मातृशक्ति की उमड़ी भारी भागीदारी हिन्दू नववर्ष के पावन उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा एक्सीलेंस (एक नंबर) स्कूल से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत एक नंबर स्कूल से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों — महावीर चौक, गांधी चौक, कच्चा रोड और थाने के पीछे वाले मार्ग से होते हुए पुनः एक नंबर स्कूल पहुंची। इस दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और नववर्ष की शुभकामनाओं के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की विशेष और बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का संदेश दिया। रैली के समापन पर एक नंबर स्कूल परिसर में विधि-विधान से आरती की गई और सभी ने हिन्दू नववर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाया।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना :-भगवान झूलेलाल सिंधी समाज के आराध्य देव और संरक्षक हैं, जिन्हें जल देवता वरुण का अवतार माना जाता है। उन्हें 'उडेरोलाल' भी कहा जाता है, जिनका जन्म 10वीं शताब्दी में अत्याचारों से हिंदुओं की रक्षा के लिए हुआ था। वे समानता, एकता और धार्मिक सद्भाव के प्रतीक हैं, बीना मैं भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, सिंधी पंचायत, नवयुवक मंडल, महिला मंडल द्वारा 18 मार्च को वाहन रैली निकाली गई भाई लीलाराम दरबार से श्री गुरु नानक सिंधी धर्मशाला तक गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी निकाली गई महिला मंडल और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए 19 मार्च को शब्द कीर्तन आरती एवं महिला मंडल, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही घर पर तैयार की गई खाने पीने की स्टाइल सिंधी धर्मशाला परिसर में लगाई गई जिसका सभी ने आनंदपूर्वक एवं मौज मस्ती के साथ खाने का आनंद लिया 20 मार्च को शब्द कीर्तन अखंड पाठ का भोग साहिव कार्यक्रम गुरु का अटूट लंगर जिसे सभी ने आनंदपूर्वक चखा बहराणा साहिब भव्य शोभा यात्रा श्री गुरु नानक सिंधी धर्मशाला से प्रारंभ होकर झूलेलाल मंदिर पर सचखंड दरबार सुंदरानी भवन महा आरती का आयोजन किया गया एवं प्रसादी का वितरण हुआ। इस अवसर पर संतोष वाधवानी, विजय सुंदरानी, दिलीप सुंदरानी, हरीश वाधवानी, घनश्याम खुशलानी, अमित वाधवानी, माधव धामेचा, प्रकाश बड़वानी, मंसाराम सुंदरानी, राजकुमार सुंदरानी, लायक राम सुंदरानी, सदोरामल, चंदू वाधवानी, संजय नागवानी, प्रकाश बजाज, विनोद सुंदरानी, प्रकाश दुवानी, कैलाश नीलम अनिल बजाज, अंकुर मोटवानी विजय सुंदरानी, जितू मोटवानी,महैन्द अरोरा के अलावा अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- Post by Dharmendra sahu1
- बेमौसम खराब मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ चली आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने रबी की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पाली ।पाली तहसील में बेमौसम खराब मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ चली आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने रबी की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें खेतों में बिछी फसलें और गिरते ओले साफ देखे जा सकते हैं। अचानक बदला मौसम, मची अफरा-तफरी शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। पहले तेज हवाएं चलीं, इसके बाद काले बादल छा गए और देखते ही देखते गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलावृष्टि होने लगी, जिससे खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। रबी फसल पर सबसे ज्यादा असर इस समय क्षेत्र में गेहूं, राई सहित अन्य रबी फसलें पकने की अवस्था में हैं। तेज हवा और ओलों के कारण फसलें खेतों में गिर गईं, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। कई किसानों ने बताया कि फसल कटाई के करीब थी, ऐसे में यह नुकसान उनके लिए बड़ा झटका है। फलदार पेड़ों को भी नुकसान केवल अनाज ही नहीं, बल्कि आम और जामुन जैसे फलदार पेड़ों को भी इस बेमौसम मार का सामना करना पड़ा है। तेज हवा और ओलों की वजह से पेड़ों पर लगे कच्चे फल टूटकर गिर गए, जिससे आने वाले सीजन की पैदावार प्रभावित हो सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो घटना के कई वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में ओलों की तेज बौछार, हवा की रफ्तार और खेतों में बिछी फसलें साफ देखी जा सकती हैं। किसानों ने जताई चिंता स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन से मदद की उम्मीद किसान अब जिला प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। यदि जल्द सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाता है, तो प्रभावित किसानों को राहत मिल सकती है। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर मौसम की अनिश्चितता को उजागर कर दिया है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।1