कालपी (जालौन ) भोगनीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास यमुना किनारे पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान कालपी निवासी शहजाद के रूप में हुई है, जो दौलतपुर काम पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हाईवे किनारे लगी साइड बाउंड्री वॉल से जा टकराया। हादसे में उसका कान कट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायल दर्द से तड़पता रहा, उसका झोला भी सड़क पर बिखरा पड़ा था। कई वाहन और राहगीर मौके से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने मदद की हिम्मत नहीं जुटाई। इसी बीच राजा नामक रिक्शा चालक, निवासी राजघाट कालपी, जो भोगनीपुर से रिक्शा लेकर आ रहा था, ने इंसानियत की मिसाल पेश की। राजा ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए राजा ने बिना देर किए घायल को अपने रिक्शे से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी पहुंचाया। सीएचसी कालपी के वरिष्ठ डॉक्टर अशोक चक्र ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक बाउंड्री वॉल से टकरा गया, जिससे उसका कान कट गया और अन्य गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। इस घटना ने एक ओर जहां सड़क सुरक्षा और एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं रिक्शा चालक राजा की मानवता और साहस की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सवाल यह है कि जब सड़क पर घायल तड़प रहा था, तब बाकी लोग तमाशबीन क्यों बने रहे?

- wwwDelhi🤝7 min ago
- सिकंदरा–बिल्हौर मार्ग पर स्थित झींझक नगर से होकर गुजरने वाले ट्रक व डंपर जैसे भारी वाहनों पर दिन में नो-एंट्री लागू किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे झींझक के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव के नाम एक ज्ञापन पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश राजपूत को सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से खासकर सुबह के समय स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे नगरवासी चिंतित हैं। वहीं दिन भर ट्रक व डंपर निकलने से बाजार में जाम की स्थिति बनती है और व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित कर झींझक मार्ग पर दिन में नो-एंट्री की व्यवस्था की जाए, ताकि आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत मिल सके।1
- सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दमनपुर रोड स्थित पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक मौजूद है, जिसका तमंचा लहराते हुए वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास यादव (26 वर्ष) पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम तैतना, थाना गोदन, जनपद दतिया (मध्य प्रदेश) बताया। पुलिस द्वारा की गई जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना राजपुर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 10/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अभियुक्त के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई अन्य नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- Post by Sugirv Kushwha1
- पिलख गांव में नवीन परती भूमि पर कब्जे के विरोध में चार दिनों से अनशन पर बैठी महिला की कमजोरी व उल्टी से हालत बिगड़ी ।2
- खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई दरअसल आज़ अशफाक राइन के नेतृत्व में समाजसेवियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी जालौन हेमंत कुमार पटेल को सौंपा है2
- औरैया जनपद की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रथम गांव में में समरसेविल की बनी कोठरी के बाहर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान शनि (रघुनाथपुर, एरवाकटरा) के रूप में हुई। पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।3
- यह तस्वीरें थाना राजपुर क्षेत्र के पिचौरा गांव की हैं। बीते दिन गांव से गई बारात अगले दिन वापस लौटी। शाम करीब तीन बजे तेज आवाज में बजते डीजे के साथ डीजे वाहन के पीछे दूल्हे की गाड़ी और दो अन्य कारें गांव में दाखिल हुईं। इन्हीं में से एक स्कॉर्पियो में सवार युवक चलती गाड़ी की छत और खिड़कियों से बाहर निकलकर डीजे की धुन पर डांस करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वही घायल ग्रामीण का आरोप है कि गांव पहुंचते ही कई युवक नशे की हालत में अवैध तमंचों के साथ डांस करने लगे और हर्ष फायरिंग भी की गई। घायल ग्रामीण का यह भी आरोप है कि जब इस अव्यवस्था का विरोध किया गया तो नशे में धुत युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। घायल ग्रामीण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है ।1
- नैप्लापुर गांव में बाइक और लोडर की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल नैप्लापुर गांव के पास बाइक और लोडर वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गोपाल (23 वर्ष), पुत्र असर्फी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार सक्सेना ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- Post by Sugirv Kushwha1