झींझक नगर में ट्रक-डंपरों की दिन में नो-एंट्री की उठी मांग, स्कूली बच्चों की सुरक्षा व व्यापार प्रभावित होने का मुद्दा, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन सिकंदरा–बिल्हौर मार्ग पर स्थित झींझक नगर से होकर गुजरने वाले ट्रक व डंपर जैसे भारी वाहनों पर दिन में नो-एंट्री लागू किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे झींझक के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव के नाम एक ज्ञापन पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश राजपूत को सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से खासकर सुबह के समय स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे नगरवासी चिंतित हैं। वहीं दिन भर ट्रक व डंपर निकलने से बाजार में जाम की स्थिति बनती है और व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित कर झींझक मार्ग पर दिन में नो-एंट्री की व्यवस्था की जाए, ताकि आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत मिल सके।

- सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना कानपुर देहात। संदलपुर ब्लॉक के नैप्लापुर गांव निवासी गोपाल पाल (23) पुत्र असर्फी लाल की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपाल पेशे से राजमिस्त्री था और रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव नैप्लापुर से औरैया जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा नैप्लापुर गांव के पास कल दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। ग्रामीणों के अनुसार गोपाल की मोटरसाइकिल की आमने-सामने लोडर वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लोडर औरैया से मंगलपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद लोडर को गांव में ही खड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोपाल को पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सीधे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में गोपाल ने दम तोड़ दिया। गोपाल अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई गोविंद है। परिवार में मां राजकुमारी और पिता असर्फी लाल हैं। गोपाल की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है।1
- राजपुर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। भाल गांव के समीप डीजे की तेज धुन पर एक स्कॉर्पियो कार में सवार युवक कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाते नजर आए। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। लापरवाह युवकों की इस हरकत से किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रही। कार सवार युवकों का यह वीडियो रविवार को करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।1
- सड़क दुर्घटना में घायल राम दुलारी की मौत, शव घर लाए स्वजन मंगलपुर के ताली गांव निवासी राम दुलारी (57) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन शव घर ले आए, जिससे गांव में शोक का माहौल है।2
- अनंतराम फूटा कुआ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के जिला कार्यालय का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नें फीता काटकर किया उद्घाटन, औरैया, अजीतमल क्षेत्र अनंतराम टोल प्लाजा फूटाकुआँ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मो. ताजदार नें फीता काटकर उद्घाटन किया1
- औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र के रावतपुर में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की भव्य कलश यात्रा सोमवार को निकली गई। श्रीधाम वृंदावन से पधारे रामसखा जी महाराज के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। भागवत महोत्सव 9 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा तथा 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।1
- जालौन रोड स्थित रंगमहल के पास सोमवार की दोपहर 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब ओवरलोड ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन ट्रॉली पर सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- औरैया जनपद की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रथम गांव में में समरसेविल की बनी कोठरी के बाहर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान शनि (रघुनाथपुर, एरवाकटरा) के रूप में हुई। पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।3
- सिकंदरा–बिल्हौर मार्ग पर स्थित झींझक नगर से होकर गुजरने वाले ट्रक व डंपर जैसे भारी वाहनों पर दिन में नो-एंट्री लागू किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे झींझक के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव के नाम एक ज्ञापन पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश राजपूत को सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से खासकर सुबह के समय स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे नगरवासी चिंतित हैं। वहीं दिन भर ट्रक व डंपर निकलने से बाजार में जाम की स्थिति बनती है और व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित कर झींझक मार्ग पर दिन में नो-एंट्री की व्यवस्था की जाए, ताकि आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत मिल सके।1