सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना कानपुर देहात। संदलपुर ब्लॉक के नैप्लापुर गांव निवासी गोपाल पाल (23) पुत्र असर्फी लाल की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपाल पेशे से राजमिस्त्री था और रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव नैप्लापुर से औरैया जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा नैप्लापुर गांव के पास कल दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। ग्रामीणों के अनुसार गोपाल की मोटरसाइकिल की आमने-सामने लोडर वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लोडर औरैया से मंगलपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद लोडर को गांव में ही खड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोपाल को पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सीधे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में गोपाल ने दम तोड़ दिया। गोपाल अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई गोविंद है। परिवार में मां राजकुमारी और पिता असर्फी लाल हैं। गोपाल की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है।

- 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ दो शातिर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में थाना रनियां पुलिस टीम रायपुर–गजनेर रोड स्थित इको स्पेयर लिमिटेड फैक्ट्री के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदी एक बोरी से पांच पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसमें कुल 225 क्वार्टर शामिल थे। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गुलशन, निवासी कैथावा, थाना बेला, जनपद औरैया तथा अमन सिंह, निवासी त्रिलोकपुर, थाना चौबेपुर, जनपद कानपुर नगर के रूप में बताई। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के संजय गेट के पास काम रहे रहे दो लोग 11 हजार लाइन की चपेट में आ गए। ब्राय गया कि सुधीर पोरवाल व माठु सरिया लिए हुए काम कर रहे यह तभी अचानक लोहे का सरिया हाइटेंशन लाइन को छू गया जिससे दोनों लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।3
- जालौन रोड स्थित रंगमहल के पास सोमवार की दोपहर 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब ओवरलोड ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन ट्रॉली पर सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- जनपद औरैया , औरैया नगर, उत्तर प्रदेश में नव युवाओं के एक Gau_foundation79 समूह ने एक कार्यक्रम शुरू किया है प्रत्येक दूसरे रविवार को गौशाला में एवं आवारा गौवंशो को बंदरों को कुत्तों आदि को भोजन देना शुरू किया है Gau_foundation79 0002 08/02/20261
- हरिओम तिवारी संवाददाता औरैया औरैया से ब्रेकिंग न्यूज़2
- औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र के भटौली गांव में हरिद्वार से पधारी साध्वी के द्वारा महाशिवरात्रि को लेकर सप्तदिवसीय उत्सव समारोह का आयोजन हुआ शुरू।1
- यह तस्वीरें थाना राजपुर क्षेत्र के पिचौरा गांव की हैं। बीते दिन गांव से गई बारात अगले दिन वापस लौटी। शाम करीब तीन बजे तेज आवाज में बजते डीजे के साथ डीजे वाहन के पीछे दूल्हे की गाड़ी और दो अन्य कारें गांव में दाखिल हुईं। इन्हीं में से एक स्कॉर्पियो में सवार युवक चलती गाड़ी की छत और खिड़कियों से बाहर निकलकर डीजे की धुन पर डांस करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वही घायल ग्रामीण का आरोप है कि गांव पहुंचते ही कई युवक नशे की हालत में अवैध तमंचों के साथ डांस करने लगे और हर्ष फायरिंग भी की गई। घायल ग्रामीण का यह भी आरोप है कि जब इस अव्यवस्था का विरोध किया गया तो नशे में धुत युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। घायल ग्रामीण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है ।1
- सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दमनपुर रोड स्थित पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक मौजूद है, जिसका तमंचा लहराते हुए वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास यादव (26 वर्ष) पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम तैतना, थाना गोदन, जनपद दतिया (मध्य प्रदेश) बताया। पुलिस द्वारा की गई जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना राजपुर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 10/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अभियुक्त के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई अन्य नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- औरैया जनपद की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रथम गांव में में समरसेविल की बनी कोठरी के बाहर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान शनि (रघुनाथपुर, एरवाकटरा) के रूप में हुई। पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।3