logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दमनपुर रोड स्थित पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक मौजूद है, जिसका तमंचा लहराते हुए वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास यादव (26 वर्ष) पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम तैतना, थाना गोदन, जनपद दतिया (मध्य प्रदेश) बताया। पुलिस द्वारा की गई जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना राजपुर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 10/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अभियुक्त के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई अन्य नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

18 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दमनपुर रोड स्थित पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक मौजूद है, जिसका तमंचा लहराते हुए वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास यादव (26 वर्ष) पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम तैतना, थाना गोदन, जनपद दतिया (मध्य प्रदेश) बताया। पुलिस द्वारा की गई जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना राजपुर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 10/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अभियुक्त के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई अन्य नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना कानपुर देहात। संदलपुर ब्लॉक के नैप्लापुर गांव निवासी गोपाल पाल (23) पुत्र असर्फी लाल की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपाल पेशे से राजमिस्त्री था और रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव नैप्लापुर से औरैया जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा नैप्लापुर गांव के पास कल दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। ग्रामीणों के अनुसार गोपाल की मोटरसाइकिल की आमने-सामने लोडर वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लोडर औरैया से मंगलपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद लोडर को गांव में ही खड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोपाल को पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सीधे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में गोपाल ने दम तोड़ दिया। गोपाल अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई गोविंद है। परिवार में मां राजकुमारी और पिता असर्फी लाल हैं। गोपाल की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है।
    1
    सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना
कानपुर देहात।
संदलपुर ब्लॉक के नैप्लापुर गांव निवासी गोपाल पाल (23) पुत्र असर्फी लाल की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपाल पेशे से राजमिस्त्री था और रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव नैप्लापुर से औरैया जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा नैप्लापुर गांव के पास कल दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार गोपाल की मोटरसाइकिल की आमने-सामने लोडर वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लोडर औरैया से मंगलपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद लोडर को गांव में ही खड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर चालक नशे की हालत में था।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोपाल को पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सीधे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में गोपाल ने दम तोड़ दिया।
गोपाल अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई गोविंद है। परिवार में मां राजकुमारी और पिता असर्फी लाल हैं। गोपाल की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। भाल गांव के समीप डीजे की तेज धुन पर एक स्कॉर्पियो कार में सवार युवक कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाते नजर आए। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। लापरवाह युवकों की इस हरकत से किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रही। कार सवार युवकों का यह वीडियो रविवार को करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। भाल गांव के समीप डीजे की तेज धुन पर एक स्कॉर्पियो कार में सवार युवक कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाते नजर आए।
इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। लापरवाह युवकों की इस हरकत से किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रही।
कार सवार युवकों का यह वीडियो रविवार को करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सड़क दुर्घटना में घायल राम दुलारी की मौत, शव घर लाए स्वजन मंगलपुर के ताली गांव निवासी राम दुलारी (57) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन शव घर ले आए, जिससे गांव में शोक का माहौल है।
    2
    सड़क दुर्घटना में घायल राम दुलारी की मौत, शव घर लाए स्वजन
मंगलपुर के ताली गांव निवासी राम दुलारी (57) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका।
मौत की सूचना मिलते ही स्वजन शव घर ले आए, जिससे गांव में शोक का माहौल है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • अनंतराम फूटा कुआ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के जिला कार्यालय का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नें फीता काटकर किया उद्घाटन, औरैया, अजीतमल क्षेत्र अनंतराम टोल प्लाजा फूटाकुआँ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मो. ताजदार नें फीता काटकर उद्घाटन किया
    1
    अनंतराम फूटा कुआ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के जिला कार्यालय का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नें फीता काटकर किया उद्घाटन,
औरैया, अजीतमल क्षेत्र अनंतराम टोल प्लाजा फूटाकुआँ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मो. ताजदार नें फीता काटकर उद्घाटन किया
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र के रावतपुर में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की भव्य कलश यात्रा सोमवार को निकली गई। श्रीधाम वृंदावन से पधारे रामसखा जी महाराज के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। भागवत महोत्सव 9 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा तथा 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
    1
    औरैया जिले की तहसील बिधूना क्षेत्र के रावतपुर में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की भव्य कलश यात्रा सोमवार को निकली गई। श्रीधाम वृंदावन से पधारे रामसखा जी महाराज के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। भागवत महोत्सव 9 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा तथा 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    18 min ago
  • जालौन रोड स्थित रंगमहल के पास सोमवार की दोपहर 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब ओवरलोड ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन ट्रॉली पर सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
    1
    जालौन रोड स्थित रंगमहल के पास सोमवार की दोपहर 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब ओवरलोड ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन ट्रॉली पर सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया जनपद की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रथम गांव में में समरसेविल की बनी कोठरी के बाहर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान शनि (रघुनाथपुर, एरवाकटरा) के रूप में हुई। पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
    3
    औरैया जनपद की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रथम गांव में में समरसेविल की बनी कोठरी के बाहर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान शनि (रघुनाथपुर, एरवाकटरा) के रूप में हुई। पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिकंदरा–बिल्हौर मार्ग पर स्थित झींझक नगर से होकर गुजरने वाले ट्रक व डंपर जैसे भारी वाहनों पर दिन में नो-एंट्री लागू किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे झींझक के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव के नाम एक ज्ञापन पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश राजपूत को सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से खासकर सुबह के समय स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे नगरवासी चिंतित हैं। वहीं दिन भर ट्रक व डंपर निकलने से बाजार में जाम की स्थिति बनती है और व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित कर झींझक मार्ग पर दिन में नो-एंट्री की व्यवस्था की जाए, ताकि आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत मिल सके।
    1
    सिकंदरा–बिल्हौर मार्ग पर स्थित झींझक नगर से होकर गुजरने वाले ट्रक व डंपर जैसे भारी वाहनों पर दिन में नो-एंट्री लागू किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे झींझक के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव के नाम एक ज्ञापन पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश राजपूत को सौंपा।
व्यापारियों ने बताया कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से खासकर सुबह के समय स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे नगरवासी चिंतित हैं। वहीं दिन भर ट्रक व डंपर निकलने से बाजार में जाम की स्थिति बनती है और व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों ने मांग की कि भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित कर झींझक मार्ग पर दिन में नो-एंट्री की व्यवस्था की जाए, ताकि आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत मिल सके।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.