logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

225 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ दो शातिर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में थाना रनियां पुलिस टीम रायपुर–गजनेर रोड स्थित इको स्पेयर लिमिटेड फैक्ट्री के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदी एक बोरी से पांच पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसमें कुल 225 क्वार्टर शामिल थे। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गुलशन, निवासी कैथावा, थाना बेला, जनपद औरैया तथा अमन सिंह, निवासी त्रिलोकपुर, थाना चौबेपुर, जनपद कानपुर नगर के रूप में बताई। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

21 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

225 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ दो शातिर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में थाना रनियां पुलिस टीम रायपुर–गजनेर रोड स्थित इको स्पेयर लिमिटेड फैक्ट्री के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदी एक बोरी से पांच पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसमें कुल 225 क्वार्टर शामिल थे। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गुलशन, निवासी कैथावा, थाना बेला, जनपद औरैया तथा अमन सिंह, निवासी त्रिलोकपुर, थाना चौबेपुर, जनपद कानपुर नगर के रूप में बताई। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना कानपुर देहात। संदलपुर ब्लॉक के नैप्लापुर गांव निवासी गोपाल पाल (23) पुत्र असर्फी लाल की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपाल पेशे से राजमिस्त्री था और रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव नैप्लापुर से औरैया जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा नैप्लापुर गांव के पास कल दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। ग्रामीणों के अनुसार गोपाल की मोटरसाइकिल की आमने-सामने लोडर वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लोडर औरैया से मंगलपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद लोडर को गांव में ही खड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोपाल को पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सीधे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में गोपाल ने दम तोड़ दिया। गोपाल अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई गोविंद है। परिवार में मां राजकुमारी और पिता असर्फी लाल हैं। गोपाल की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है।
    1
    सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना
कानपुर देहात।
संदलपुर ब्लॉक के नैप्लापुर गांव निवासी गोपाल पाल (23) पुत्र असर्फी लाल की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपाल पेशे से राजमिस्त्री था और रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव नैप्लापुर से औरैया जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा नैप्लापुर गांव के पास कल दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार गोपाल की मोटरसाइकिल की आमने-सामने लोडर वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लोडर औरैया से मंगलपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद लोडर को गांव में ही खड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर चालक नशे की हालत में था।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोपाल को पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सीधे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में गोपाल ने दम तोड़ दिया।
गोपाल अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई गोविंद है। परिवार में मां राजकुमारी और पिता असर्फी लाल हैं। गोपाल की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। भाल गांव के समीप डीजे की तेज धुन पर एक स्कॉर्पियो कार में सवार युवक कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाते नजर आए। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। लापरवाह युवकों की इस हरकत से किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रही। कार सवार युवकों का यह वीडियो रविवार को करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। भाल गांव के समीप डीजे की तेज धुन पर एक स्कॉर्पियो कार में सवार युवक कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाते नजर आए।
इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। लापरवाह युवकों की इस हरकत से किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रही।
कार सवार युवकों का यह वीडियो रविवार को करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार की दोपहर मंडी समिति के समीप एक ई रिक्सा एवं आटो मंे जोरदार टक्कर हो गई जिससे दोनों वाहनों पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया है।
    1
    औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार की दोपहर मंडी समिति के समीप एक ई रिक्सा एवं आटो मंे जोरदार टक्कर हो गई जिससे दोनों वाहनों पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 शुरू हो गया है, जो 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलेगा, राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 में कोर्ट नहीं, सहमति से इंसाफ, डीएलएसए औरैया ने राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 को जमीन पर उतारा, आम जनता को त्वरित न्याय की बड़ी पहल, अभियान का संचालन जिला जज मयंक चौहान के मार्गदर्शन में,जिला न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध, पारिवारिक, भूमि विवाद, चेक बाउंस, सड़क दुर्घटना समेत कई मामलों का आपसी सहमति से निपटारा, पक्षकारों की सुविधा के लिए वीडियो कॉल व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी सुनवाई की व्यवस्था, जागरूकता बढ़ाने को आज न्यायालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह, प्रभारी सचिव डीएलएसए औरैया ने मीडिया को दी विस्तृत जानकारी।
    1
    औरैया में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 शुरू हो गया है, जो 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलेगा, राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 में कोर्ट नहीं, सहमति से इंसाफ, डीएलएसए औरैया ने राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 को जमीन पर उतारा, आम जनता को त्वरित न्याय की बड़ी पहल,  अभियान का संचालन जिला जज मयंक चौहान के मार्गदर्शन में,जिला न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध, पारिवारिक, भूमि विवाद, चेक बाउंस, सड़क दुर्घटना समेत कई मामलों का आपसी सहमति से निपटारा, पक्षकारों की सुविधा के लिए वीडियो कॉल व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी सुनवाई की व्यवस्था, जागरूकता बढ़ाने को आज न्यायालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह, प्रभारी सचिव डीएलएसए औरैया ने मीडिया को दी विस्तृत जानकारी।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया अपडेट - नगर पंचायत फफूंद का एक ओर बड़ा कारनामा व तानाशाही का वीडियो वायरल,सभासद से हाथापाई पर चेयरमैन और ईओ के खिलाफ फूटा गुस्सा,सफाई नायक मुनव्वर अली की गुंडागर्दी ने चेयरमैन और ईओ की खोली पोल,सभासद मोइनुद्दीन राइन के साथ हुई अभद्रता के लिए अब सीधे तौर पर चेयरमैन और ईओ है जिम्मेदार,आक्रोशित सभासदों का कहना कि चेयरमैन और ईओ के संरक्षण के चलते ही कर्मचारी है बेलगाम,वायरल वीडियो गवाह है कि नगर पंचायत फफूंद कार्यालय में अनुशासन खत्म,शीर्ष स्तर पर बैठे अधिकारियों की लापरवाही और साफ नजर आती,चेयरमैन और ईओ ने दोषी पर एक्शन नहीं लिया,तो प्रशासन के खिलाफ आर-पार की होगी लड़ाई
    1
    औरैया अपडेट - नगर पंचायत फफूंद का एक ओर बड़ा कारनामा व तानाशाही का वीडियो वायरल,सभासद से हाथापाई पर चेयरमैन और ईओ के खिलाफ फूटा गुस्सा,सफाई नायक मुनव्वर अली की गुंडागर्दी ने चेयरमैन और ईओ की खोली पोल,सभासद मोइनुद्दीन राइन के साथ हुई अभद्रता के लिए अब सीधे तौर पर चेयरमैन और ईओ है जिम्मेदार,आक्रोशित सभासदों का कहना कि चेयरमैन और ईओ के संरक्षण के चलते ही कर्मचारी है बेलगाम,वायरल वीडियो गवाह है कि नगर पंचायत फफूंद कार्यालय में अनुशासन खत्म,शीर्ष स्तर पर बैठे अधिकारियों की लापरवाही और साफ नजर आती,चेयरमैन और ईओ ने दोषी पर एक्शन नहीं लिया,तो प्रशासन के खिलाफ आर-पार की होगी लड़ाई
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सड़क दुर्घटना में घायल राम दुलारी की मौत, शव घर लाए स्वजन मंगलपुर के ताली गांव निवासी राम दुलारी (57) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन शव घर ले आए, जिससे गांव में शोक का माहौल है।
    2
    सड़क दुर्घटना में घायल राम दुलारी की मौत, शव घर लाए स्वजन
मंगलपुर के ताली गांव निवासी राम दुलारी (57) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका।
मौत की सूचना मिलते ही स्वजन शव घर ले आए, जिससे गांव में शोक का माहौल है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अनंतराम फूटा कुआ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के जिला कार्यालय का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नें फीता काटकर किया उद्घाटन, औरैया, अजीतमल क्षेत्र अनंतराम टोल प्लाजा फूटाकुआँ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मो. ताजदार नें फीता काटकर उद्घाटन किया
    1
    अनंतराम फूटा कुआ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के जिला कार्यालय का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नें फीता काटकर किया उद्घाटन,
औरैया, अजीतमल क्षेत्र अनंतराम टोल प्लाजा फूटाकुआँ पर उत्तर प्रदेश महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मो. ताजदार नें फीता काटकर उद्घाटन किया
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिकंदरा–बिल्हौर मार्ग पर स्थित झींझक नगर से होकर गुजरने वाले ट्रक व डंपर जैसे भारी वाहनों पर दिन में नो-एंट्री लागू किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे झींझक के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव के नाम एक ज्ञापन पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश राजपूत को सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से खासकर सुबह के समय स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे नगरवासी चिंतित हैं। वहीं दिन भर ट्रक व डंपर निकलने से बाजार में जाम की स्थिति बनती है और व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित कर झींझक मार्ग पर दिन में नो-एंट्री की व्यवस्था की जाए, ताकि आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत मिल सके।
    1
    सिकंदरा–बिल्हौर मार्ग पर स्थित झींझक नगर से होकर गुजरने वाले ट्रक व डंपर जैसे भारी वाहनों पर दिन में नो-एंट्री लागू किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे झींझक के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव के नाम एक ज्ञापन पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश राजपूत को सौंपा।
व्यापारियों ने बताया कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से खासकर सुबह के समय स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे नगरवासी चिंतित हैं। वहीं दिन भर ट्रक व डंपर निकलने से बाजार में जाम की स्थिति बनती है और व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों ने मांग की कि भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित कर झींझक मार्ग पर दिन में नो-एंट्री की व्यवस्था की जाए, ताकि आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत मिल सके।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.