Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर के मुस्करा में अनोखी परंपरा - जहां जलता नहीं, पूजा जाता है रावण! नमस्कार, आप देख रहे हैं बलदाऊ टीवी न्यूज़। खबर हमीरपुर जिले के मुस्करा ब्लॉक के बिहुनी कला गांव से है, जहां दशहरे पर रावण का दहन नहीं, बल्कि रावण की पूजा होती है। ग्रामीणों का मानना है रावण एक महान विद्वान था, इसलिए यहां उसकी 10 फीट ऊंची प्राचीन प्रतिमा की पूजा की जाती है। हमीरपुर से जिला रिपोर्टर बीरू प्रजापति की रिपोर्ट।
Beeru Prajapati
हमीरपुर के मुस्करा में अनोखी परंपरा - जहां जलता नहीं, पूजा जाता है रावण! नमस्कार, आप देख रहे हैं बलदाऊ टीवी न्यूज़। खबर हमीरपुर जिले के मुस्करा ब्लॉक के बिहुनी कला गांव से है, जहां दशहरे पर रावण का दहन नहीं, बल्कि रावण की पूजा होती है। ग्रामीणों का मानना है रावण एक महान विद्वान था, इसलिए यहां उसकी 10 फीट ऊंची प्राचीन प्रतिमा की पूजा की जाती है। हमीरपुर से जिला रिपोर्टर बीरू प्रजापति की रिपोर्ट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर के मुस्करा में अनोखी परंपरा - जहां जलता नहीं, पूजा जाता है रावण! नमस्कार, आप देख रहे हैं बलदाऊ टीवी न्यूज़। खबर हमीरपुर जिले के मुस्करा ब्लॉक के बिहुनी कला गांव से है, जहां दशहरे पर रावण का दहन नहीं, बल्कि रावण की पूजा होती है। ग्रामीणों का मानना है रावण एक महान विद्वान था, इसलिए यहां उसकी 10 फीट ऊंची प्राचीन प्रतिमा की पूजा की जाती है। हमीरपुर से जिला रिपोर्टर बीरू प्रजापति की रिपोर्ट।2
- करवा चौथ पर भावुक कर देने वाला दृश्य, कैंसर से जूझ रहे पति के लिए महापौर ने रखा व्रत कानपुर, 30 अक्टूबर 2026 कानपुर में करवा चौथ के पावन पर्व पर एक ऐसा भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने पत्नी की अनूठी परंपरा निभाते हुए अपने पति के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण की मिसाल पेश की। महापौर प्रमिला पांडेय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे अपने पति के पास पहुंचीं। उन्होंने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। बेड पर लेटे पति के पास बैठकर महापौर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने पति के माथे पर तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान वह पति के चरणों में झुककर आशीर्वाद लेती हुई नजर आईं। यह भावुक क्षण देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। महापौर का यह रूप एक जनप्रतिनिधि से हटकर एक समर्पित पत्नी का था, जो अपने पति के लिए हर कठिनाई में साथ खड़ी है।1
- अंत्येष्टि स्थल का निर्माण रुकवाने का आरोप, मजदूरों को धमकाकर भगाया अंत्येष्टि स्थल का निर्माण रुकवाने का आरोप, मजदूरों को धमकाकर भगाया घाटमपुर/भीतरगांव, कानपुर नगर। भीतरगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत तिवारीपुर सांढ़ में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम पंचायत के प्रशासक ने कुछ लोगों पर सरकारी निर्माण कार्य में बाधा डालने, मजदूरों के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें कार्यस्थल से भगाने का आरोप लगाया है। मामले में प्रशासक की ओर से साढ़ थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रशासक पंकज कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, ग्राम पंचायत में शासन की योजना के तहत अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग के नजरी नक्शे और प्रस्ताव के अनुसार गाटा संख्या 893 पर निर्माण कार्य चल रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 28 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे अमित शुक्ला पुत्र रामसेवक शुक्ला, शमविलास गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मथुरा, जयनारायण शुक्ला पुत्र सिद्धगोपाल समेत पांच अज्ञात लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने वहां काम कर रहे मजदूरों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे भयभीत होकर मजदूर काम छोड़कर चले गए और निर्माण कार्य बाधित हो गया। प्रशासक ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित लोग निर्माण स्थल पर मूर्ति स्थापित कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 15 मजदूरों के काम पर पड़ा असर प्रशासक के अनुसार, निर्माण कार्य रुकने से करीब 15 मजदूरों की एक दिन की मजदूरी प्रभावित हुई। साथ ही लगभग 15 बोरी सीमेंट मिश्रित मोरम, जिसकी मात्रा करीब 100 घनफीट बताई गई है, के बर्बाद होने की बात भी शिकायत में कही गई है। प्रशासक ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मजदूरों को धमकाने के आरोपों में नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के बाद मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।2
- एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह की त्वरित कार्रवाई: पीड़ित किसान को दिवाली से पहले मिला भूमि का हक, कहा "मिल गया दिवाली गिफ्ट जिसके कारण उन्हें अपनी ही जमीन पर खेती करने या जोतने-बोने का अधिकार नहीं मिल पा रहा था। न्याय की आस में पीड़ित ने कई बार गुहार लगाई।मामला जब घाटमपुर के उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह के संज्ञान में आया, तो उन्होंने बिना किसी देरी के मामले की गंभीरता को समझा। एसडीएम ने राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस बल की एक संयुक्त टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया। प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में विवादित स्थल की पैमाइश करवाई और अराजक तत्वों के अवैध कब्जे को हटवाकर पीड़ित किसान पहलवान को उनकी पट्टा शुदा भूमि का वास्तविक कब्जा वापस दिलाया। लिखित आदेश और तारीखों के साथ मौके पर ही मामले का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया गया।सालों के इंतजार के बाद अपनी जमीन पर दोबारा अधिकार पाकर किसान पहलवान और उनका परिवार बेहद खुश नजर आया। पीड़ित ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि त्योहार के इस मौसम में प्रशासन की ओर से त्वरित न्याय मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस त्वरित निस्तारण की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1
- हमीरपुर :डीएम ने कुरावली PET परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने, परिवहन और यातायात व्यवस्था के लिए किए गए विशेष इंतजाम हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुछेछा स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नगरपालिका सभागार, अंबेडकर पार्क और रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। होटल एवं सराय संचालकों को उचित दरों पर कमरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए ई-रिक्शा से रियायती और कुछ स्थानों पर निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, बेतवा एवं यमुना पुल पर जाम की समस्या से निपटने के लिए एआरटीओ और पीटीओ की ड्यूटी लगाई गई है। एनएचएआई के माध्यम से क्रेन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि खराब वाहनों को तत्काल हटाया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाए।1
- हमीरपुर पात्र युवाओं का मतदाता सूची में नाम दर्द कारण शिक्षण संस्थान डीएम अशोक कुमार 📍 एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं का होगा पंजीकरण। 📍 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। 📍 बीएलओ मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदन लेंगे। 📍 डीएम ने विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब गठित कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश।1
- बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर पलटी चार पहिया गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा घायल गाय की सूचना पर मौके पर पहुंचे गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा, पुलिस भी पहुंची घटनास्थल पर बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर पलटी चार पहिया गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा घायल गाय की सूचना पर मौके पर पहुंचे गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा, पुलिस भी पहुंची घटनास्थल पर कालपी जालौन आसमान से हो रही बारिश के बीच छौंक चौराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कालपी से उरई की ओर जा रही चार पहिया गाड़ी अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते कम दृश्यता और अचानक गाय सामने आ जाने से चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बीच सड़क पर पलटकर उल्टी हो गई। हादसे में गाय बुरी तरह घायल हो गई, जबकि राहत की बात यह रही कि वाहन चालक सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, घायल गाय की जानकारी मिलने पर गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के दौरान सड़क पर अचानक पशु आ जाने से एक बार फिर सड़क सुरक्षा और आवारा पशुओं की समस्या पर सवाल खड़े हो गए हैं।2
- *कानपुर मे बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने की जल्दबाजी पड़ी जान पर भा कानपुर, 30 अक्टूबर 2026 कानपुर के पनकी पड़ाव पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की जल्दबाजी में दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग बंद थी और ट्रेन के गुजरने का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1