*कानपुर मे बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने की जल्दबाजी पड़ी जान पर भा कानपुर, 30 अक्टूबर 2026 कानपुर के पनकी पड़ाव पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की जल्दबाजी में दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग बंद थी और ट्रेन के गुजरने का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*कानपुर मे बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने की जल्दबाजी पड़ी जान पर भा कानपुर, 30 अक्टूबर 2026 कानपुर के पनकी पड़ाव पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की जल्दबाजी में दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग बंद थी और ट्रेन के गुजरने का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- करवा चौथ पर भावुक कर देने वाला दृश्य, कैंसर से जूझ रहे पति के लिए महापौर ने रखा व्रत कानपुर, 30 अक्टूबर 2026 कानपुर में करवा चौथ के पावन पर्व पर एक ऐसा भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने पत्नी की अनूठी परंपरा निभाते हुए अपने पति के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण की मिसाल पेश की। महापौर प्रमिला पांडेय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे अपने पति के पास पहुंचीं। उन्होंने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। बेड पर लेटे पति के पास बैठकर महापौर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने पति के माथे पर तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान वह पति के चरणों में झुककर आशीर्वाद लेती हुई नजर आईं। यह भावुक क्षण देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। महापौर का यह रूप एक जनप्रतिनिधि से हटकर एक समर्पित पत्नी का था, जो अपने पति के लिए हर कठिनाई में साथ खड़ी है।1
- अंत्येष्टि स्थल का निर्माण रुकवाने का आरोप, मजदूरों को धमकाकर भगाया अंत्येष्टि स्थल का निर्माण रुकवाने का आरोप, मजदूरों को धमकाकर भगाया घाटमपुर/भीतरगांव, कानपुर नगर। भीतरगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत तिवारीपुर सांढ़ में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम पंचायत के प्रशासक ने कुछ लोगों पर सरकारी निर्माण कार्य में बाधा डालने, मजदूरों के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें कार्यस्थल से भगाने का आरोप लगाया है। मामले में प्रशासक की ओर से साढ़ थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रशासक पंकज कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, ग्राम पंचायत में शासन की योजना के तहत अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग के नजरी नक्शे और प्रस्ताव के अनुसार गाटा संख्या 893 पर निर्माण कार्य चल रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 28 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे अमित शुक्ला पुत्र रामसेवक शुक्ला, शमविलास गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मथुरा, जयनारायण शुक्ला पुत्र सिद्धगोपाल समेत पांच अज्ञात लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने वहां काम कर रहे मजदूरों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे भयभीत होकर मजदूर काम छोड़कर चले गए और निर्माण कार्य बाधित हो गया। प्रशासक ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित लोग निर्माण स्थल पर मूर्ति स्थापित कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 15 मजदूरों के काम पर पड़ा असर प्रशासक के अनुसार, निर्माण कार्य रुकने से करीब 15 मजदूरों की एक दिन की मजदूरी प्रभावित हुई। साथ ही लगभग 15 बोरी सीमेंट मिश्रित मोरम, जिसकी मात्रा करीब 100 घनफीट बताई गई है, के बर्बाद होने की बात भी शिकायत में कही गई है। प्रशासक ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मजदूरों को धमकाने के आरोपों में नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के बाद मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।2
- एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह की त्वरित कार्रवाई: पीड़ित किसान को दिवाली से पहले मिला भूमि का हक, कहा "मिल गया दिवाली गिफ्ट जिसके कारण उन्हें अपनी ही जमीन पर खेती करने या जोतने-बोने का अधिकार नहीं मिल पा रहा था। न्याय की आस में पीड़ित ने कई बार गुहार लगाई।मामला जब घाटमपुर के उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह के संज्ञान में आया, तो उन्होंने बिना किसी देरी के मामले की गंभीरता को समझा। एसडीएम ने राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस बल की एक संयुक्त टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया। प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में विवादित स्थल की पैमाइश करवाई और अराजक तत्वों के अवैध कब्जे को हटवाकर पीड़ित किसान पहलवान को उनकी पट्टा शुदा भूमि का वास्तविक कब्जा वापस दिलाया। लिखित आदेश और तारीखों के साथ मौके पर ही मामले का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया गया।सालों के इंतजार के बाद अपनी जमीन पर दोबारा अधिकार पाकर किसान पहलवान और उनका परिवार बेहद खुश नजर आया। पीड़ित ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि त्योहार के इस मौसम में प्रशासन की ओर से त्वरित न्याय मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस त्वरित निस्तारण की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1
- हमीरपुर के मुस्करा में अनोखी परंपरा - जहां जलता नहीं, पूजा जाता है रावण! नमस्कार, आप देख रहे हैं बलदाऊ टीवी न्यूज़। खबर हमीरपुर जिले के मुस्करा ब्लॉक के बिहुनी कला गांव से है, जहां दशहरे पर रावण का दहन नहीं, बल्कि रावण की पूजा होती है। ग्रामीणों का मानना है रावण एक महान विद्वान था, इसलिए यहां उसकी 10 फीट ऊंची प्राचीन प्रतिमा की पूजा की जाती है। हमीरपुर से जिला रिपोर्टर बीरू प्रजापति की रिपोर्ट।2
- कानपुर: ग्वालटोली थाना क्षेत्र में 400 लोगों के जुटने और धर्मांतरण के आरोपों की पुलिस कीं प्रारंभिक जांच में धर्मांतरण के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। कार्यक्रम के लिए नियमानुसार अनुमति जांच जारी, साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर से गिरफ्तार हुआ 5 लाख फर्जी ई-मेल ID बनाने वाला आरोपी, पाकिस्तान-बांग्लादेश तक फैला था नेटवर्क! फिलहाल यूपी एटीएस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी ई-मेल आईडी को खरीदने वाले लोग कौन थे, इनका इस्तेमाल किन-किन घटनाओं में हुआ और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब 5 लाख फर्जी ई-मेल आईडी का यह नेटवर्क आखिर कितने लोगों तक फैला हुआ था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क काम कर रहा था? जांच के आगे बढ़ने के साथ इस पूरे मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।1
- पीईटी परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की पहल, कानपुर से दो स्पेशल ट्रेनों में रवाना हुए करीब चार हजार अभ्यर्थी कानपुर नगर। यूपी पीईटी-2026 की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से चलाई गई स्पेशल ट्रेनों ने हजारों परीक्षार्थियों का सफर आसान कर दिया। परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण अभ्यर्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन से मथुरा और टूंडला के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इन ट्रेनों से करीब चार हजार परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुए। शुक्रवार सुबह से ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जुटने लगी। हाथों में एडमिट कार्ड और किताबें लिए अभ्यर्थी अपनी ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ रही। कोई परीक्षा की तैयारी के नोट्स दोहराता दिखा तो कोई परिजनों से जरूरी निर्देश लेकर ट्रेन में सवार हुआ। इसके अलावा प्रयागराज से मैनपुरी के बीच भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इस ट्रेन का ठहराव रूरा स्टेशन पर रखा गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को भी आवागमन में सुविधा मिली। स्टेशन पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी के जवान मुस्तैद रहे। अभ्यर्थियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेनों में चढ़ाया गया। सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर लगातार नजर रखी गई, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई। उधर, यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित पीईटी-2026 की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित, हिंदी और सामान्य अध्ययन के प्रश्न सामान्य स्तर के रहे। हालांकि कुछ सवालों ने अभ्यर्थियों को थोड़ा उलझाया। परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचने की चिंता के बीच रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का संचालन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ।2
- *कानपुर मे बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने की जल्दबाजी पड़ी जान पर भा कानपुर, 30 अक्टूबर 2026 कानपुर के पनकी पड़ाव पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की जल्दबाजी में दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग बंद थी और ट्रेन के गुजरने का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1