logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

NEET पेपर लीक मामले को लेकर शेखपुरा में गुरुवार को छात्राओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग करते हुए कच्ची रोड से दल्लू चौक तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई, जिसका राजद के छात्र नेताओं ने भी समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। छात्राओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और छात्रों का भरोसा बहाल करने की मांग की। इसके साथ ही छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

3 hrs ago
user_NK 24 News
NK 24 News
Local News Reporter Sheikhpura, Bihar•
3 hrs ago

NEET पेपर लीक मामले को लेकर शेखपुरा में गुरुवार को छात्राओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग करते हुए कच्ची रोड से दल्लू चौक तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई, जिसका राजद के छात्र नेताओं ने भी समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। छात्राओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और छात्रों का भरोसा बहाल करने की मांग की। इसके साथ ही छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

More news from Bihar and nearby areas
  • NEET पेपर लीक मामले को लेकर शेखपुरा में गुरुवार को छात्राओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग करते हुए कच्ची रोड से दल्लू चौक तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई, जिसका राजद के छात्र नेताओं ने भी समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। छात्राओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और छात्रों का भरोसा बहाल करने की मांग की। इसके साथ ही छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    NEET पेपर लीक मामले को लेकर शेखपुरा में गुरुवार को छात्राओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग करते हुए कच्ची रोड से दल्लू चौक तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई, जिसका राजद के छात्र नेताओं ने भी समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाता है।

छात्राओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और छात्रों का भरोसा बहाल करने की मांग की। इसके साथ ही छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter Sheikhpura, Bihar•
    3 hrs ago
  • शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में बुधवार शाम राशन कार्ड से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की। बैठक में पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ देने और राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राशन कार्ड के नए आवेदनों, त्रुटि सुधार, लंबित मामलों के निपटारे तथा सरकारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बीडीओ अमर कुमार ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा करें ताकि पात्र लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस समीक्षा बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, बीपीआरओ, स्वच्छता पदाधिकारी और एमओ योगेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का समापन बुधवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ।
    1
    शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में बुधवार शाम राशन कार्ड से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की। बैठक में पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ देने और राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान राशन कार्ड के नए आवेदनों, त्रुटि सुधार, लंबित मामलों के निपटारे तथा सरकारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बीडीओ अमर कुमार ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा करें ताकि पात्र लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस समीक्षा बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, बीपीआरओ, स्वच्छता पदाधिकारी और एमओ योगेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का समापन बुधवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • शेखपुरा समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा करते हुए हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से सभी नगर निकायों का ज़ोन निर्धारण करने और ई-रिक्शा (टोटो) के अनियंत्रित परिचालन को रोकने के लिए अलग-अलग रूट तय करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बरबीघा और शेखपुरा रोड को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दिए गए। फुटपाथों पर कब्जा जमाए सब्जी विक्रेताओं व ठेलों को हटाने और सड़क किनारे बाधक बन रहे बिजली के पोल को स्थानांतरित करने को कहा गया है। इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों के समीप अनिवार्य रूप से स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने, ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करने, सड़क किनारे के अवैध पेड़-पौधों को हटाने, स्पीड लिमिट बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग और 'राउंड द टेप' लगाने का निर्देश जारी किया गया है। दुर्घटना संवेदनशील चेवाड़ा चौक पर विशेष निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एकसरीबीघा के पास एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जिले भर में सघन और निरंतर जांच अभियान चलाने का निर्देश मिला है। इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दिए गए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि आम जनता को सुगम व सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके।
    3
    शेखपुरा समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा करते हुए हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से सभी नगर निकायों का ज़ोन निर्धारण करने और ई-रिक्शा (टोटो) के अनियंत्रित परिचालन को रोकने के लिए अलग-अलग रूट तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में बरबीघा और शेखपुरा रोड को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दिए गए। फुटपाथों पर कब्जा जमाए सब्जी विक्रेताओं व ठेलों को हटाने और सड़क किनारे बाधक बन रहे बिजली के पोल को स्थानांतरित करने को कहा गया है। इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों के समीप अनिवार्य रूप से स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने, ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करने, सड़क किनारे के अवैध पेड़-पौधों को हटाने, स्पीड लिमिट बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग और 'राउंड द टेप' लगाने का निर्देश जारी किया गया है। दुर्घटना संवेदनशील चेवाड़ा चौक पर विशेष निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एकसरीबीघा के पास एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

जिला परिवहन पदाधिकारी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जिले भर में सघन और निरंतर जांच अभियान चलाने का निर्देश मिला है। इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दिए गए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि आम जनता को सुगम व सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    21 hrs ago
  • पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित नवादा गांव के मुख्य मार्ग पर महीनों से जमा पानी, कीचड़ और गड्ढों के कारण हर रोज़ दुर्घटनाएं हो रही हैं। सुबह हो या शाम, इस रास्ते से गुजरना लोगों के लिए बेहद जोखिम भरा बन चुका है। बाइक और साइकिल सवारों के फिसलकर गिरने से लेकर पैदल चलने वाले लोग कीचड़ व गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। इस बदहाली का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के दौरान नवादा गेट के सामने NH-31 का ढलान गांव की ओर कर दिया गया, जिससे बारिश का पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता है। इसके अलावा जल निकासी के लिए बनी खंतियों को भी भर दिए जाने से स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई है। रोज़ हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों की खामोशी पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर वे कब जागेंगे और क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तुरंत जलनिकासी की व्यवस्था करने, सड़क की मरम्मत कराने और इसका स्थायी समाधान निकालने की मांग की है ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
    1
    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित नवादा गांव के मुख्य मार्ग पर महीनों से जमा पानी, कीचड़ और गड्ढों के कारण हर रोज़ दुर्घटनाएं हो रही हैं। सुबह हो या शाम, इस रास्ते से गुजरना लोगों के लिए बेहद जोखिम भरा बन चुका है। बाइक और साइकिल सवारों के फिसलकर गिरने से लेकर पैदल चलने वाले लोग कीचड़ व गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। इस बदहाली का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के दौरान नवादा गेट के सामने NH-31 का ढलान गांव की ओर कर दिया गया, जिससे बारिश का पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता है। इसके अलावा जल निकासी के लिए बनी खंतियों को भी भर दिए जाने से स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई है।

रोज़ हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों की खामोशी पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर वे कब जागेंगे और क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तुरंत जलनिकासी की व्यवस्था करने, सड़क की मरम्मत कराने और इसका स्थायी समाधान निकालने की मांग की है ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • नालंदा जिले के बिहारशरीफ में अपार वायर कंपनी की ओर से डीलर्स मीट का आयोजन किया गया।
    1
    नालंदा जिले के बिहारशरीफ में अपार वायर कंपनी की ओर से डीलर्स मीट का आयोजन किया गया।
    user_बिहार जंक्शन न्यूज
    बिहार जंक्शन न्यूज
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • शेखपुरा के चेवाड़ा स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय में बुधवार को प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विद्यालयों से जुड़े शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान ब्लॉक एमआईएस प्रभारी निवास कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों का यू-डायस (UDISE+) डाटा तथा शिक्षक प्रोफाइल निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय पर कार्य पूरा न होने पर संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा बैठक में सभी विद्यालयों को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत कम-से-कम 70 प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया और प्रधानाध्यापकों से इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने को कहा गया। बैठक में विद्यालयों के रिकॉर्ड अद्यतन रखने, विभागीय निर्देशों का अनुपालन करने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे समाप्त हुई इस बैठक में प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
    1
    शेखपुरा के चेवाड़ा स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय में बुधवार को प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विद्यालयों से जुड़े शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान ब्लॉक एमआईएस प्रभारी निवास कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों का यू-डायस (UDISE+) डाटा तथा शिक्षक प्रोफाइल निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय पर कार्य पूरा न होने पर संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

इसके अलावा बैठक में सभी विद्यालयों को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत कम-से-कम 70 प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया और प्रधानाध्यापकों से इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने को कहा गया। बैठक में विद्यालयों के रिकॉर्ड अद्यतन रखने, विभागीय निर्देशों का अनुपालन करने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे समाप्त हुई इस बैठक में प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिहार के पटना में छात्र और युवा दिल्ली जैसा बड़ा आंदोलन करने सड़कों पर उतर आए हैं, जिसके बाद मौके पर भारी बवाल मच गया है। स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। सड़कों पर उतरे छात्रों और युवाओं के इस जोरदार प्रदर्शन के चलते अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
    1
    बिहार के पटना में छात्र और युवा दिल्ली जैसा बड़ा आंदोलन करने सड़कों पर उतर आए हैं, जिसके बाद मौके पर भारी बवाल मच गया है। स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। सड़कों पर उतरे छात्रों और युवाओं के इस जोरदार प्रदर्शन के चलते अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
    user_पासवान मोर्चा नालंदा
    पासवान मोर्चा नालंदा
    Social worker बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.