logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंबई और पटना फिल्म जगत में पारिवारिक फिल्मों की पहचान बन चुकीं अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक की नई भोजपुरी फिल्म ‘बेटी घर की रानी’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। Shujay Music World के यूट्यूब चैनल पर 10 जुलाई को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने महज़ 12 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक व्यूज़ हासिल कर दर्शकों के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। यह फिल्म एक भावनात्मक पारिवारिक कहानी है, जिसमें रिश्तों की गरिमा, बुजुर्गों का सम्मान, पारिवारिक मूल्यों और लालच के खिलाफ एक बेटी के संघर्ष को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में अपर्णा ने एक ऐसी बेटी का किरदार निभाया है जो अपने परिवार की मर्यादा और दादा के सम्मान के लिए हर चुनौती का सामना करती है। इस फिल्म में अपर्णा मल्लिक के साथ कुंदन भारद्वाज, विनोद मिश्रा, परी सिंघानिया, प्रियांशु सिंह और समर्थ चतुर्वेदी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण कृष्णा जे. हलवाई (गुप्ता) ने किया है, जबकि इसका निर्देशन अनुभवी निर्देशक धनंजय तिवारी ने किया है। दर्शकों द्वारा सोशल मीडिया पर भी अपर्णा के सहज अभिनय और भावनात्मक अभिव्यक्ति की जमकर सराहना की जा रही है। अपर्णा मल्लिक भोजपुरी सिनेमा की एक भरोसेमंद डिजिटल स्टार बनकर उभरी हैं। इससे पहले उनकी फिल्म ‘सास बहू की पंचायत’ को 3 करोड़ से अधिक, ‘क्योंकि हर एक सास ज़रूरी होती है’ को 2 करोड़ से अधिक, ‘शुभ लगन’ को करीब 1 करोड़ और ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए-2’ को 50 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। भोजपुरी के अलावा उन्होंने बेहद कम समय में हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। 'बेटी घर की रानी' की इस शानदार शुरुआत से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह फिल्म व्यूअरशिप के कई नए रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है।

4 hrs ago
user_Welcome News
Welcome News
Local News Reporter बादशाहपुर एसटी, गुरुग्राम, हरियाणा•
4 hrs ago
f96940bf-7a15-4773-839a-c47d6b80873f

More news from हरियाणा and nearby areas
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (PMDA) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचकूला के समग्र विकास के लिए एक सुनियोजित रणनीति तैयार करना है। बैठक के दौरान PMDA द्वारा वर्तमान में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों द्वारा इन कार्यों की प्रगति का विस्तृत रिव्यू किया गया ताकि शहर के विकास की गति को और सुचारू बनाया जा सके।
    1
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (PMDA) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचकूला के समग्र विकास के लिए एक सुनियोजित रणनीति तैयार करना है।

बैठक के दौरान PMDA द्वारा वर्तमान में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों द्वारा इन कार्यों की प्रगति का विस्तृत रिव्यू किया गया ताकि शहर के विकास की गति को और सुचारू बनाया जा सके।
    user_Welcome News
    Welcome News
    Local News Reporter बादशाहपुर एसटी, गुरुग्राम, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • अधर्म का विनाश पूरी तरह से तय है और अंत में हमेशा धर्म की ही जीत होती है। इसी अटूट विश्वास के साथ 'जय श्री कृष्णा' का उद्घोष किया गया है।
    1
    अधर्म का विनाश पूरी तरह से तय है और अंत में हमेशा धर्म की ही जीत होती है। इसी अटूट विश्वास के साथ 'जय श्री कृष्णा' का उद्घोष किया गया है।
    user_Nirmal Kumar
    Nirmal Kumar
    Voice of people महरौली, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • कानपुर के एक अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट में न्याय प्रक्रिया पर सीधे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कोर्ट के भीतर अपने केस से संबंधित पेपर्स को ऊपर उछाल दिया। न्याय प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अधिवक्ता ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया और कहा, "जब सब मौन है तो यह दिखावा क्यों?" अधिवक्ता द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पेपर उछालने और सीधे तौर पर न्याय प्रणाली की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा करने का यह मामला सामने आया है।
    1
    कानपुर के एक अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट में न्याय प्रक्रिया पर सीधे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कोर्ट के भीतर अपने केस से संबंधित पेपर्स को ऊपर उछाल दिया। न्याय प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अधिवक्ता ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया और कहा, "जब सब मौन है तो यह दिखावा क्यों?" अधिवक्ता द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पेपर उछालने और सीधे तौर पर न्याय प्रणाली की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा करने का यह मामला सामने आया है।
    user_Vinod Rastogi
    Vinod Rastogi
    चाणक्यपुरी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 10 खास समझौते और 18 बड़े फैसले हुए हैं। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में ये सौदे साइन किए गए हैं। यह पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली न्यूजीलैंड यात्रा है, इससे पहले साल 1986 में राजीव गांधी ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। इस ऐतिहासिक समझौते के तहत दोनों देशों ने साल 2030 तक आपसी कारोबार को 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। रिकॉर्ड 9 महीने के भीतर दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) किया गया है, जिसके तहत भारत से न्यूजीलैंड जाने वाली ज्यादातर चीजों पर शून्य टैक्स लगेगा और न्यूजीलैंड से आने वाली वस्तुओं पर भी बेहद कम या शून्य टैक्स लागू होगा। इसके साथ ही, न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 1.72 लाख करोड़ रुपये (20 अरब डॉलर) का बड़ा निवेश करेगा, जिससे भारत के विकास में मदद मिलेगी। इस व्यापारिक साझेदारी के तहत भारत न्यूजीलैंड को केमिकल्स, प्रोसेस्ड फूड, एग्री प्रोडक्ट्स और अन्य चीजों की सप्लाई करेगा, जबकि न्यूजीलैंड से कीवी, अन्य फल और क्रिटिकल मिनरल्स समेत कई चीजें सस्ती कीमतों पर भारत आएंगी। समझौते के तहत दोनों देश व्यापार, डिफेंस, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, स्पोर्ट्स, कल्चर और टूरिज्म पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2030 तक का रोडमैप तैयार करेंगे। रक्षा और समुद्री क्षेत्र में दोनों देश सहयोग और निगरानी बढ़ाएंगे, नौसैनिक चार्ट व डेटा शेयर करेंगे और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की सेनाओं को लॉजिस्टिक सुविधाएं देंगे। आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए एक संयुक्त कार्य समूह का गठन किया जाएगा और खुफिया जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा, डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी व विशेषज्ञता साझा की जाएगी, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवागमन आसान किया जाएगा, और रग्बी, रोइंग, एथलेटिक्स व गोल्फ जैसे खेलों में स्पोर्ट्स मेडिसिन और स्पोर्ट्स साइंस के जरिए सहयोग किया जाएगा। फूड टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने और कीवी को लेकर नया एक्शन प्लान बनाने के साथ-साथ, भारत के UPI को न्यूजीलैंड के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जोड़ने पर भी सहमति बनी है जिससे डिजिटल भुगतान बेहद आसान हो जाएगा।
    3
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 10 खास समझौते और 18 बड़े फैसले हुए हैं। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में ये सौदे साइन किए गए हैं। यह पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली न्यूजीलैंड यात्रा है, इससे पहले साल 1986 में राजीव गांधी ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं।

इस ऐतिहासिक समझौते के तहत दोनों देशों ने साल 2030 तक आपसी कारोबार को 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। रिकॉर्ड 9 महीने के भीतर दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) किया गया है, जिसके तहत भारत से न्यूजीलैंड जाने वाली ज्यादातर चीजों पर शून्य टैक्स लगेगा और न्यूजीलैंड से आने वाली वस्तुओं पर भी बेहद कम या शून्य टैक्स लागू होगा। इसके साथ ही, न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 1.72 लाख करोड़ रुपये (20 अरब डॉलर) का बड़ा निवेश करेगा, जिससे भारत के विकास में मदद मिलेगी। इस व्यापारिक साझेदारी के तहत भारत न्यूजीलैंड को केमिकल्स, प्रोसेस्ड फूड, एग्री प्रोडक्ट्स और अन्य चीजों की सप्लाई करेगा, जबकि न्यूजीलैंड से कीवी, अन्य फल और क्रिटिकल मिनरल्स समेत कई चीजें सस्ती कीमतों पर भारत आएंगी।

समझौते के तहत दोनों देश व्यापार, डिफेंस, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, स्पोर्ट्स, कल्चर और टूरिज्म पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2030 तक का रोडमैप तैयार करेंगे। रक्षा और समुद्री क्षेत्र में दोनों देश सहयोग और निगरानी बढ़ाएंगे, नौसैनिक चार्ट व डेटा शेयर करेंगे और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की सेनाओं को लॉजिस्टिक सुविधाएं देंगे। आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए एक संयुक्त कार्य समूह का गठन किया जाएगा और खुफिया जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा, डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी व विशेषज्ञता साझा की जाएगी, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवागमन आसान किया जाएगा, और रग्बी, रोइंग, एथलेटिक्स व गोल्फ जैसे खेलों में स्पोर्ट्स मेडिसिन और स्पोर्ट्स साइंस के जरिए सहयोग किया जाएगा। फूड टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने और कीवी को लेकर नया एक्शन प्लान बनाने के साथ-साथ, भारत के UPI को न्यूजीलैंड के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जोड़ने पर भी सहमति बनी है जिससे डिजिटल भुगतान बेहद आसान हो जाएगा।
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Engineer वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • हरियाणा के धारूहेड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में कैंटर और डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर में तुरंत आग लग गई और वह आग का गोला बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कैंटर चालक की जान सुरक्षित बच गई है।
    1
    हरियाणा के धारूहेड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में कैंटर और डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर में तुरंत आग लग गई और वह आग का गोला बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कैंटर चालक की जान सुरक्षित बच गई है।
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.