ऊंचाहार:बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल,,,, रिपोर्ट- सागर तिवारी ऊंचाहार:बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल ऊंचाहार, रायबरेली: जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर अरखा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात निजी बस ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है। ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सबीसपुर निवासी दशरथ (36) अपनी पत्नी माधुरी और बेटे प्रिंस के साथ कल्याणी गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। बुधवार रात करीब 10:30 बजे वापस लौटते समय, अरखा कोल्ड स्टोर के पास मौत बनकर आई एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक करीब 1 किलोमीटर दूर 'मनऊ का इंदारा' तक घिसटती चली गई। इस भयावह मंजर को देख लोगों के होश उड़ गए। हादसे में दशरथ और माधुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मासूम की हालत नाजुक गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय प्रिंस को तत्काल CHC ले जाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घायलों के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- ऊंचाहार:बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल ऊंचाहार, रायबरेली: जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर अरखा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात निजी बस ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है। ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सबीसपुर निवासी दशरथ (36) अपनी पत्नी माधुरी और बेटे प्रिंस के साथ कल्याणी गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। बुधवार रात करीब 10:30 बजे वापस लौटते समय, अरखा कोल्ड स्टोर के पास मौत बनकर आई एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक करीब 1 किलोमीटर दूर 'मनऊ का इंदारा' तक घिसटती चली गई। इस भयावह मंजर को देख लोगों के होश उड़ गए। हादसे में दशरथ और माधुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मासूम की हालत नाजुक गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय प्रिंस को तत्काल CHC ले जाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घायलों के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- लखनऊ के केजीएमयू में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर, प्रेस वार्ता के दौरान आरोपी फर्जी डॉक्टर को संस्थान प्रशासन ने किया पेश, आरोपी हसम अहमद ने कबूला अपना जुर्म, आरोपी ने केजीएमयू प्रवक्ता डॉ केके सिंह का बनाया लेटर पैड, दर्जनों से अधिक छात्राओं को किया यूएसऐ डॉक्टरों से मिलाने के नाम पर किया था टारगेट। दिल्ली एम्स ले जाने की फिराक में था आरोपी हसम अहमद लखनऊ के तीन चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टर के शामिल होने के गिनाये है ,नाम इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज, एरा मेडिकल कॉलेज, एसजीपीजीआई के डॉक्टर सिंडिकेट में शामिल होना बताया , संस्थान प्रशासन ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया है।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by KEN1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या- प्रवीण पाण्डेय विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी संवाद का हुआ आयोजन फतेहपुर: विकास खंड धाता के ग्राम गुरसंडी स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर कॉलेज में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, गंगा समग्र, पर्यावरण गतिविधि एवं विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और समस्त जीवों की जीवनदायिनी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अंधाधुंध दोहन से प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। यदि समय रहते हम नहीं चेते तो भविष्य में मानव जीवन के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जाए तथा जल स्रोतों, पेड़ों और पारंपरिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि वे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्षरत हैं और जनजागरूकता के लिए अब तक 52 बार खून से पत्र लिख चुके हैं। उनकी पुस्तक “जलनिधियों को जीने दो” को जलशक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रिया तिवारी, साधी पाण्डेय, वेदान्त सिंह, शिवानी देवी, लक्ष्मी देवी, नैन्सी देवी, सोनालिका देवी, प्रज्ञा देवी, रचना देवी, प्रतिमा देवी, सोनिका देवी, गीता देवी, रोशनी देवी, आकांक्षा देवी, निधि सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पृथ्वी एवं पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।3
- नगर पंचायत ऊंचाहार में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न ऊंचाहार, रायबरेली। आज दिनांक 22 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय ऊंचाहार के प्रांगण में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनियुक्त नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले नामित सभासद शासन द्वारा नामित जिन तीन सदस्यों ने आज अपने पद की शपथ ली, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ओम प्रकाश साहू (निवासी: गायत्री नगर, ऊंचाहार) तारकेश्वर मिश्रा (निवासी: बस स्टॉप, ऊंचाहार) जगतपाल पासी (निवासी: रेलवे क्रॉसिंग, ऊंचाहार) गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल और अधिशाषी अधिकारी (ईओ) सिकंदरादित्य विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में निगोहा ग्राम प्रधान आशिष तिवारी ,ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल के साथ-साथ नगर पंचायत के निर्वाचित सभासद राज गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, और शैलेश गुप्ता सहित सभी सभासदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संगठन की ओर से मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, समाजसेवी अनिल पांडेय,अभिषेक पांडेय, जेके जायसवाल, राज जायसवाल और अभिषेक वर्मा भी कार्यक्रम के साक्षी बने। विधायक डॉ. मनोज पांडेय का संबोधन शपथ ग्रहण के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास हो रहा है। उन्होंने नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया।1