logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पृथ्वी दिवस पर ‘पृथ्वी संवाद’, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या- प्रवीण पाण्डेय विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी संवाद का हुआ आयोजन फतेहपुर: विकास खंड धाता के ग्राम गुरसंडी स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर कॉलेज में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, गंगा समग्र, पर्यावरण गतिविधि एवं विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और समस्त जीवों की जीवनदायिनी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अंधाधुंध दोहन से प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। यदि समय रहते हम नहीं चेते तो भविष्य में मानव जीवन के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जाए तथा जल स्रोतों, पेड़ों और पारंपरिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि वे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्षरत हैं और जनजागरूकता के लिए अब तक 52 बार खून से पत्र लिख चुके हैं। उनकी पुस्तक “जलनिधियों को जीने दो” को जलशक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रिया तिवारी, साधी पाण्डेय, वेदान्त सिंह, शिवानी देवी, लक्ष्मी देवी, नैन्सी देवी, सोनालिका देवी, प्रज्ञा देवी, रचना देवी, प्रतिमा देवी, सोनिका देवी, गीता देवी, रोशनी देवी, आकांक्षा देवी, निधि सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पृथ्वी एवं पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।

9 hrs ago
user_आलोक कुमार केशरवानी
आलोक कुमार केशरवानी
Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
16e6d05a-020c-4799-bf01-16b97e617c34

पृथ्वी दिवस पर ‘पृथ्वी संवाद’, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या- प्रवीण पाण्डेय विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी संवाद का हुआ आयोजन फतेहपुर: विकास खंड धाता के ग्राम गुरसंडी स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर कॉलेज में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, गंगा समग्र, पर्यावरण गतिविधि एवं विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और समस्त जीवों

की जीवनदायिनी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अंधाधुंध दोहन से प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। यदि समय रहते हम नहीं चेते तो भविष्य में मानव जीवन के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जाए तथा जल स्रोतों, पेड़ों और पारंपरिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि वे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्षरत हैं और जनजागरूकता के लिए अब तक 52 बार खून से पत्र लिख चुके हैं। उनकी पुस्तक “जलनिधियों को जीने दो” को जलशक्ति

मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रिया तिवारी, साधी पाण्डेय, वेदान्त सिंह, शिवानी देवी, लक्ष्मी देवी, नैन्सी देवी, सोनालिका देवी, प्रज्ञा देवी, रचना देवी, प्रतिमा देवी, सोनिका देवी, गीता देवी, रोशनी देवी, आकांक्षा देवी, निधि सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पृथ्वी एवं पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या- प्रवीण पाण्डेय विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी संवाद का हुआ आयोजन फतेहपुर: विकास खंड धाता के ग्राम गुरसंडी स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर कॉलेज में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, गंगा समग्र, पर्यावरण गतिविधि एवं विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और समस्त जीवों की जीवनदायिनी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अंधाधुंध दोहन से प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। यदि समय रहते हम नहीं चेते तो भविष्य में मानव जीवन के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जाए तथा जल स्रोतों, पेड़ों और पारंपरिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि वे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्षरत हैं और जनजागरूकता के लिए अब तक 52 बार खून से पत्र लिख चुके हैं। उनकी पुस्तक “जलनिधियों को जीने दो” को जलशक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रिया तिवारी, साधी पाण्डेय, वेदान्त सिंह, शिवानी देवी, लक्ष्मी देवी, नैन्सी देवी, सोनालिका देवी, प्रज्ञा देवी, रचना देवी, प्रतिमा देवी, सोनिका देवी, गीता देवी, रोशनी देवी, आकांक्षा देवी, निधि सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पृथ्वी एवं पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।
    3
    माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या- प्रवीण पाण्डेय 
विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी संवाद का हुआ आयोजन 
फतेहपुर: विकास खंड धाता के ग्राम गुरसंडी स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर कॉलेज में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, गंगा समग्र, पर्यावरण गतिविधि एवं विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और समस्त जीवों की जीवनदायिनी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अंधाधुंध दोहन से प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। यदि समय रहते हम नहीं चेते तो भविष्य में मानव जीवन के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जाए तथा जल स्रोतों, पेड़ों और पारंपरिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि वे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्षरत हैं और जनजागरूकता के लिए अब तक 52 बार खून से पत्र लिख चुके हैं। उनकी पुस्तक “जलनिधियों को जीने दो” को जलशक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
प्रतियोगिता में प्रिया तिवारी, साधी पाण्डेय, वेदान्त सिंह, शिवानी देवी, लक्ष्मी देवी, नैन्सी देवी, सोनालिका देवी, प्रज्ञा देवी, रचना देवी, प्रतिमा देवी, सोनिका देवी, गीता देवी, रोशनी देवी, आकांक्षा देवी, निधि सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पृथ्वी एवं पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।
    user_आलोक कुमार केशरवानी
    आलोक कुमार केशरवानी
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ऊंचाहार:बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल ऊंचाहार, रायबरेली: जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर अरखा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात निजी बस ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है। ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सबीसपुर निवासी दशरथ (36) अपनी पत्नी माधुरी और बेटे प्रिंस के साथ कल्याणी गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। बुधवार रात करीब 10:30 बजे वापस लौटते समय, अरखा कोल्ड स्टोर के पास मौत बनकर आई एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक करीब 1 किलोमीटर दूर 'मनऊ का इंदारा' तक घिसटती चली गई। इस भयावह मंजर को देख लोगों के होश उड़ गए। हादसे में दशरथ और माधुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मासूम की हालत नाजुक गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय प्रिंस को तत्काल CHC ले जाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घायलों के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    ऊंचाहार:बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल
ऊंचाहार, रायबरेली: जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर अरखा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात निजी बस ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है।
ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सबीसपुर निवासी दशरथ (36) अपनी पत्नी माधुरी और बेटे प्रिंस के साथ कल्याणी गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। बुधवार रात करीब 10:30 बजे वापस लौटते समय, अरखा कोल्ड स्टोर के पास मौत बनकर आई एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक
चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक करीब 1 किलोमीटर दूर 'मनऊ का इंदारा' तक घिसटती चली गई। इस भयावह मंजर को देख लोगों के होश उड़ गए। हादसे में दशरथ और माधुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मासूम की हालत नाजुक
गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय प्रिंस को तत्काल CHC ले जाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घायलों के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • Shailendra Gupta jansewak unchahar
    1
    Shailendra Gupta jansewak unchahar
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by KEN
    1
    Post by KEN
    user_KEN
    KEN
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.