Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, दुबहड़ पुलिस की कार्रवाई बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर दर्ज मामले में जांच के दौरान गंभीर तथ्य सामने आए। बताया गया कि नाबालिग युवती 17 मार्च की सुबह घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर जनाड़ी चौराहे के पास से आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनियर थाना क्षेत्र का निवासी है। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर केस दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
MD EMRRAN KHAN journalist BALL
दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, दुबहड़ पुलिस की कार्रवाई बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर दर्ज मामले में जांच के दौरान गंभीर तथ्य सामने आए। बताया गया कि नाबालिग युवती 17 मार्च की सुबह घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर जनाड़ी चौराहे के पास से आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनियर थाना क्षेत्र का निवासी है। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर केस दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले परशुराम जी की पूजा-अर्चना की गई और उनके जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। भक्तों ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया और धार्मिक भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जहां सामाजिक एकता और धर्म के प्रति आस्था का सुंदर संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय की प्रेरणा देता है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।1
- नमस्कार! आपका स्वागत है डिजिटल E पेज में— यह वो प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको मिलती हैं बलिया जनपद की छोटी-बड़ी हर खबर— सबसे पहले, सबसे तेज़ और सबसे सटीक अंदाज़ में। हम आपके लिए लाते हैं हर ज़रूरी अपडेट— चाहे वो प्रशासनिक खबरें हों, ग्रामीण मुद्दे हों, या जनहित से जुड़ी बड़ी बातें। 👉 अब आपकी आवाज़ ही आपकी पहचान बनेगी। तो देर किस बात की? आज ही जुड़िए डिजिटल E पेज के साथ— और सच्ची पत्रकारिता के इस अभियान में हमारा साथ दीजिए। डिजिटल E पेज — आपकी खबर, आपकी ताकत।" #viralvideo #reelstrending #explorepage #trendingnow #indiaviral1
- #बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में आज सुबह एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। वह एक नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद पर अड़ा था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक की पहचान देवड़ीह निवासी मिथुन राजभर के रूप में हुई है। सुबह करीब 9 बजे वह टावर पर चढ़ा और लोगों के बार-बार कहने पर भी नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसने चेतावनी दी कि जब तक उसकी बात नाबालिग लड़की से नहीं कराई जाएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और एसआई अनूप कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। #sentimentalvalue #ballia #photography1
- सहतवार श्री चैनराम बाबा समाधि स्थल से निकली दादा पशुराम जी की शोभा यात्रा जिसमें ब्राह्मण समाज और सवर्ण समाज के नव युवा शक्ति एवं बुजुर्गों द्वारा यह शोभा यात्रा सफल शांति पूर्ण संपन्न हुआ, इस यात्रा में सहतवार थाना प्रभारी एवं उनके टिम भी शामिल रहा, पूजा अर्चन के बाद निकली गई शोभा यात्रा1
- ये सरकारी नलकामहीनों से खराब हुआ है ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बाद भी नहीं बनवाया जा रहा है कृपया जल्दी से बनाया जाए इससे आम जनमानस को दिक्कत हो रहा है1
- Post by Deepak yadav1
- ward number 24 ka nalie jaam hai तीन-चार din se koi nahin aata hai2
- बलिया के मनियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में अंकित कुमार राजभर को खेजुरी मोड़ से पकड़ा गया। वहीं दूसरे मामले में बृजेश राजभर को मनियर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया, जिस पर अपहरण, मारपीट व पॉक्सो की धाराएं दर्ज हैं। वहीं दुबहड़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में राहुल कुमार (19) को जनाड़ी चौराहे से गिरफ्तार किया। तीनों मामलों में पीड़िताएं नाबालिग हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।1