सीतापुर में बंदी कोर्ट परिसर से फरारः पॉक्सो कोर्ट में पेशी पर लाया गया था, नाबालिग को भगाने का था आरोप सीतापुर में कोतवाली नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक विचाराधीन बंदी न्यायालय अभिरक्षा से फरार हो गया। जिला जेल से पेशी पर लाए गए बंदी को पॉक्सो कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। पेशी के दौरान वापस आते ही बंदी पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। फरार बंदी की पहचान रोहित मारुति पुत्र स्वर्गीय रामू निवासी मछली मंडी, कोतवाली नगर क्षेत्र के रूप में हुई है। कोतवाली नगर इलाके से आरोपी को 21 जनवरी 2026 को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि रोहित मारुति पर पहले से ही चोरी के कई पुराने मुकदमे दर्ज हैं।

- सरकार की नीयत साफ है, उसकी नीतियां हैं, हर एक व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ ईमानदारी के साथ पहुंचे...1
- विकास खंड ईसानगर में स्थायी गौशाला और अस्थायी गौआश्रय स्थल प्रशासनिक लापरवाही का शिकार नजर आ रहे हैं। निरीक्षण के अभाव में व्यवस्थाएँ धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही हैं। गौवंश के लिए बनाए गए शेड जर्जर हालत में हैं और सफाई व्यवस्था बेहद कमजोर है। अस्थायी संचालन के कारण कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं दिखता। जानकारों का मानना है कि यदि नियमित निरीक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए, तो गौशालाओं की स्थिति सुधर सकती है।4
- सीतापुर में मनरेगा के 20 वर्ष पूरे होने पर ग्रामीण मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। संगतिन किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में हजारों मजदूरों ने प्रस्तावित “विकसित ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (ग्रामीण)” के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के फैसले को मजदूर विरोधी करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि सरकार अगर मनरेगा की मूल आत्मा से छेड़छाड़ करेगी तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।1
- लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह घना कोहरा और शीत लहर का असर देखने को मिला। सुबह करीब 8:30 बजे तक दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम में बदलाव आया और तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलते ही बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। खासकर बुजुर्गों और बच्चों ने धूप सेंककर सुकून महसूस किया।1
- भीषण ऑक्सीडेंट हुआ सिर फैट गया इस।बच्चे का, ट्रक ड्राइवर फरार1
- पलिया के दुधवा रोड पर सड़क हादसे में एक नेपाली नागरिक की दर्दनाक मौत हो गयी1
- सीतापुर के थाना सदरपुर में रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट दोनों पक्ष गंभीर रूप से घायल पुलिस कर रही मामले की जांच1
- सरकार द्वारा गौसंरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाएँ ईसानगर विकास खंड में प्रभावी होती नहीं दिख रही हैं। स्थायी गौशाला और अस्थायी गौआश्रय स्थल में बुनियादी सुविधाओं की कमी साफ नजर आती है। चारा, पानी और देखरेख की व्यवस्था कमजोर होने से योजना के उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि योजनाओं की सही मॉनिटरिंग हो और धन का सही उपयोग किया जाए, तो गौवंश को बेहतर जीवन मिल सकता है।3
- डायल-112 सेवा को मिली नई रफ्तार, सीतापुर पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 10 नई मोटरसाइकिलें सीतापुर। जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से 10 नई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिन्हें जनपदीय डायल-112 स्क्वाड में शामिल किया गया।1