Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश में किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर 7 मई को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे। गुना के बिलोनिया में होने वाले इस आंदोलन में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
रणधीर चदेल
मध्य प्रदेश में किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर 7 मई को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे। गुना के बिलोनिया में होने वाले इस आंदोलन में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- मध्य प्रदेश में किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर 7 मई को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे। गुना के बिलोनिया में होने वाले इस आंदोलन में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।1
- गुना जिले के बदरवास में एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।1
- डिप्टी ने किया मौका मुआयना, फिर भी खाली हाथ पुलिस, बढ़ती वारदातों से सहमा कस्बा,बेखौफ बदमाश, बेबस पुलिस,5वें दिन भी नहीं खुली लूट की गुत्थी डिप्टी ने किया मौका मुआयना, फिर भी खाली हाथ पुलिस, बढ़ती वारदातों से सहमा कस्बा,बेखौफ बदमाश, बेबस पुलिस,5वें दिन भी नहीं खुली लूट की गुत्थी छीपाबड़ौद - हरनावदाशाहजी कस्बे के कुशवाह मोहल्ले में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात को बुधवार को पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वहीं लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार शाम छबड़ा डिप्टी ताराचंद वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पुलिस टीम से अब तक की जांच की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए, लेकिन इसके बावजूद पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। इससे पहले मंगलवार को बढ़ते जनाक्रोश के बीच छबड़ा-छीपाबड़ौद के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और व्यापारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर थानाधिकारी के नाम एएसआई डालूराम गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सीआई को मौके पर बुलाने की मांग की गई, लेकिन उनके नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। पूर्व विधायक राठौड़ ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर वार्ता कर मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की। पुलिस के सुस्त रवैए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिन के भीतर लूट का खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व कुशवाह मोहल्ले में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया, मारपीट की और सोने-चांदी के जेवर सहित करीब ढाई लाख रुपए की लूट कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग, फिर भी गिरफ्त से दूर मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन नकाबपोश संदिग्ध कैद हुए हैं। फुटेज में बदमाश घटना के बाद एक गली से होते हुए बाजार की ओर भागते नजर आ रहे हैं। राधाकृष्ण मंदिर क्षेत्र में भी उनकी गतिविधियां सामने आई हैं, लेकिन पुलिस अब तक उनकी पहचान नहीं कर सकी है। लगातार बढ़ रही वारदातें, नहीं कोई खुलासा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। खेतों से पानी की मोटर चोरी, बस स्टैंड स्थित ढाबे पर चोरी, नयागांव बंजारी में दीवार तोड़कर चोरी, सूने मकानों के ताले तोड़ना, बीच बाजार से तेल का टीन उठाना, बाइक और मोबाइल चोरी जैसी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं, लेकिन इनका भी अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार बढ़ती वारदातों और धीमी पुलिस कार्रवाई के चलते कस्बे में असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है। अब सबकी नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई और इस लूट के खुलासे पर टिकी हैं।3
- राजस्थान के बारां में कृषि विभाग के जॉइंट डायरेक्टर आनंदी लाल मीणा को ACB ने ₹8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने खाद बीज विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर सत्यापित करने के बदले यह राशि मांगी थी। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।1
- छीपाबड़ौद के स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत 'समुद्र मंथन प्राणायाम' का अभ्यास किया गया। यह अभ्यास अभी से 2026 के बड़े आयोजन के लिए उत्साह और भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।1
- बकरे के शरीर पर 'मोहम्मद' नाम लिखा मिला कचनारिया खुर्द गांव में लोग दूर-दूर से देखने आ रहे बारां जिले के हरनावदा शाहजी के समीप कचनारिया खुर्द गांव में एक बकरा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बकरे के शरीर पर 'मोहम्मद' नाम लिखा हुआ है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। बकरीद के अवसर पर यह बकरा और भी खास हो गया है। बकरे के मालिक सत्तर खा ने बताया कि लगभग आठ दिन पहले कुछ बाहरी लोगों ने उन्हें इस नाम के बारे में जानकारी दी। मालिक ने इसे अल्लाह का भेजा हुआ तोहफा बताते हुए खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बकरा उनके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं है। इस अनोखे बकरे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग कचनारिया खुर्द गांव पहुंच रहे हैं। ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोग इसे कौतूहल से देख रहे हैं। शोएब आलिम ने बताया कि उन्होंने पहली बार अपनी आंखों से किसी बकरे के शरीर पर 'मोहम्मद' नाम लिखा देखा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में 'मोहम्मद' नाम अत्यंत पवित्र और खुशी वाला माना जाता है, क्योंकि वे पैगंबर मोहम्मद साहब के अनुयायी हैं। उनके अनुसार, बकरे पर यह नाम लिखा होना एक महत्वपूर्ण घटना है।2
- राजस्थान के दाँता व केलवाड़ा गांवों में सरकार के 'ग्राम विकास रथ' का ग्रामीणों ने उत्साह से स्वागत किया। इस रथ के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नुक्कड़ नाटकों और विस्तार से ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। किसानों, महिलाओं और युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए योजनाओं से जुड़ने की इच्छा जताई।1
- राजस्थान के बारां में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कृषि विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर आनंदी लाल मीणा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मीणा को खाद-बीज विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर सत्यापित करने के एवज में दो परिवादियों से कुल 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।1