जर्जर मकान में 4 बेटियों संग दिन गुजारने को मजबूर विधवा, संज्ञान में आते ही मदद को आगे आया ब्राह्मण महासभा प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र के पंडितपुर हरिनाहपुर गांव में रह रहीं विधवा पीड़िता रिंकी मिश्रा का दर्द अब शासन-प्रशासन और समाज के सामने आने लगा है। पति को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में खोने के बाद बेहद तंगहाली और जर्जर स्थिति में जी रहे इस पीड़ित परिवार की आवाज अब अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बना है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर का संज्ञान लेते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर एक जिला प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद 17 अगस्त (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। लगभग 100 साल पुराना जर्जर मकान, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा पंडितपुर हरिनाहपुर निवासी दिवंगत दिवाकर मिश्रा के परिवार की स्थिति अत्यंत शोचनीय और कष्टप्रद है। रिंकी मिश्रा अपने 80 वर्षीय वृद्ध ससुर और चार मासूम छोटी बेटियों के साथ जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। परिवार जिस मकान में रह रहा है, वह लगभग 100 साल पुराना और पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह कच्चा/जर्जर मकान कभी भी ढह सकता है, जिससे मासूमों की जान को हर वक्त खतरा बना रहता है। जब प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा तो पीड़िता का दर्द सुनकर आंखें नम हो गईं। यह बदहाली और मजबूरी अत्यंत कष्टप्रद और असहनीय है। संगठन परिवार को बेसहारा नहीं छोड़ेगा।" — विनोद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष (अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा) राष्ट्रीय अध्यक्ष 17 अगस्त को करेंगे दौरा प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर फोन के माध्यम से स्थिति की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी को दी। उन्होंने तुरंत आश्वासन दिया कि वे 17 अगस्त को सुबह 10:00 बजे स्वयं हरिनाहपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। उन्होंने भरोसा दिया कि आर्थिक, सामाजिक और आवासीय स्तर पर परिवार की पूरी मदद की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे: प्रिंस मिश्रा (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी) लोकेश दुबे, आशीष तिवारी, उमेश तिवारी, अमित मिश्रा अनुज मिश्रा, विदित पांडे, कृपा शंकर दुबे, सनी दुबे, प्रदीप दुबे, नितिन मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता। सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद अब स्थानीय लोगों को भी उम्मीद जगी है कि इस असहाय परिवार को पक्का आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सकेगा।

- आज रात लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग ! साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात में शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इसे एक खास खगोलीय घटना माना जा रहा है। वहीं, वैज्ञानिकों ने सूर्य ग्रहण को सुरक्षित तरीके से देखने की सलाह दी है।1
- जर्जर मकान में 4 बेटियों संग दिन गुजारने को मजबूर विधवा, संज्ञान में आते ही मदद को आगे आया ब्राह्मण महासभा प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र के पंडितपुर हरिनाहपुर गांव में रह रहीं विधवा पीड़िता रिंकी मिश्रा का दर्द अब शासन-प्रशासन और समाज के सामने आने लगा है। पति को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में खोने के बाद बेहद तंगहाली और जर्जर स्थिति में जी रहे इस पीड़ित परिवार की आवाज अब अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बना है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर का संज्ञान लेते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर एक जिला प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद 17 अगस्त (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। लगभग 100 साल पुराना जर्जर मकान, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा पंडितपुर हरिनाहपुर निवासी दिवंगत दिवाकर मिश्रा के परिवार की स्थिति अत्यंत शोचनीय और कष्टप्रद है। रिंकी मिश्रा अपने 80 वर्षीय वृद्ध ससुर और चार मासूम छोटी बेटियों के साथ जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। परिवार जिस मकान में रह रहा है, वह लगभग 100 साल पुराना और पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह कच्चा/जर्जर मकान कभी भी ढह सकता है, जिससे मासूमों की जान को हर वक्त खतरा बना रहता है। जब प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा तो पीड़िता का दर्द सुनकर आंखें नम हो गईं। यह बदहाली और मजबूरी अत्यंत कष्टप्रद और असहनीय है। संगठन परिवार को बेसहारा नहीं छोड़ेगा।" — विनोद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष (अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा) राष्ट्रीय अध्यक्ष 17 अगस्त को करेंगे दौरा प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर फोन के माध्यम से स्थिति की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी को दी। उन्होंने तुरंत आश्वासन दिया कि वे 17 अगस्त को सुबह 10:00 बजे स्वयं हरिनाहपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। उन्होंने भरोसा दिया कि आर्थिक, सामाजिक और आवासीय स्तर पर परिवार की पूरी मदद की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे: प्रिंस मिश्रा (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी) लोकेश दुबे, आशीष तिवारी, उमेश तिवारी, अमित मिश्रा अनुज मिश्रा, विदित पांडे, कृपा शंकर दुबे, सनी दुबे, प्रदीप दुबे, नितिन मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता। सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद अब स्थानीय लोगों को भी उम्मीद जगी है कि इस असहाय परिवार को पक्का आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सकेगा।1
- चायल/कौशांबी.... हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और चायल विधायक पूजा पाल PRIME 18 NEWS के ब्यूरो सुनील साहू से रूबरू होते हुए ।1
- लोहदा पहुंचीं प्रभारी मंत्री, पुलिस अधिकारियों की लगाई क्लास कौशाम्बी। लोहदा गांव में वृद्ध से मारपीट और कथित जातिसूचक गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचीं। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई का जवाब तलब करते हुए जमकर क्लास लगाई। बताया जाता है कि गड़रियन पुरवा निवासी वृद्ध के साथ एहसान उस्मानी द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस कार्रवाई में सत्ता पक्ष के एक कथित नेता द्वारा दबाव बनाए जाने की भी चर्चा है। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि पुलिस पर दबाव बनाया गया था तो उस व्यक्ति पर कार्रवाई कब होगी? प्रभारी मंत्री के सख्त रुख के बाद अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।1
- एसओजी कांस्टेबल विवेक यादव की शादी की तस्वीरें वायरल। #10newsnation #kaushambinews #brekingnews एसओजी कांस्टेबल विवेक यादव की शादी की तस्वीरें वायरल। #10newsnation #kaushambinews #brekingnews1
- उप जिलाधिकारी सिराथू ने ग्राम एदिलपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण कौशाम्बी।राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने आज ग्राम एदिलपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में शिकायतकर्ता अवधेश कुमार की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या-536, नवीन परती की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। इसी प्रकार ग्राम की आराजी संख्या-526, जो सरकारी अभिलेख में नवयुवक मंगल दल के नाम से अंकित है, पैमाइश कर चिन्हित किया गया।1
- कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा स्थित कान्हा गौशाला में कई गौवंशों की मौत का मामला सामने आया है। मृत गौवंशों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गौशाला में पशुओं की देखरेख, चारे-पानी और उपचार व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौवंशों की देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है। सवाल यह है कि गौवंशों की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है—सरकार, जिला प्रशासन, जिलाधिकारी या स्थानीय अधिकारी? सरकार द्वारा गौशालाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है, इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला दबा दिया जाएगा। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़।1