कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा स्थित कान्हा गौशाला में कई गौवंशों की मौत का मामला सामने आया है। मृत गौवंशों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गौशाला में पशुओं की देखरेख, चारे-पानी और उपचार व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौवंशों की देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है। सवाल यह है कि गौवंशों की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है—सरकार, जिला प्रशासन, जिलाधिकारी या स्थानीय अधिकारी? सरकार द्वारा गौशालाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है, इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला दबा दिया जाएगा। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़।
कौशाम्बी। नगर पंचायत अझुवा स्थित कान्हा गौशाला में कई गौवंशों की मौत का मामला सामने आया है। मृत गौवंशों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गौशाला में पशुओं की देखरेख, चारे-पानी और उपचार व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौवंशों की देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है। सवाल यह है कि गौवंशों की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है—सरकार, जिला प्रशासन, जिलाधिकारी या स्थानीय अधिकारी? सरकार द्वारा गौशालाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है, इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला दबा दिया जाएगा। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़।
- हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए निकली भव्य तिरंगा यात्रा जगतपुर, रायबरेली। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से पहले बुधवार को जगतपुर कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामलीला मैदान के पास से शुरू होकर पंडित जालीपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। युवाओं, विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे, भाजपा जगतपुर मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अजय त्रिपाठी, ऋषभ सैनी, अजय गौतम, रमेश मिश्रा, रोहित, पंकज सिंह, सर्वेश त्रिवेदी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। समापन पर सभी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- आज रात लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग ! साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात में शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इसे एक खास खगोलीय घटना माना जा रहा है। वहीं, वैज्ञानिकों ने सूर्य ग्रहण को सुरक्षित तरीके से देखने की सलाह दी है।1
- स्कूल वाहनों के चालक-परिचालक का पुलिस सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य, अभिभावकों को भी किया जाए जागरूक रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विद्यालयों के संचालकों के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों की स्थिति, वाहनों की फिटनेस, अभिलेखों की उपलब्धता तथा चालक-परिचालकों के सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना फिटनेस तथा पूर्ण अभिलेखों के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न होने दिया जाए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि उनके विद्यालय में बच्चों के परिवहन के लिए संचालित प्रत्येक वाहन निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन करता हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों के चालक एवं परिचालक का पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन कराया जाए तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विशेष रूप से नेत्र परीक्षण (आई चेकअप) पर ध्यान दिया जाए, ताकि बच्चों को विद्यालय तक लाने-ले जाने वाले चालक पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं वाहन संचालन के लिए सक्षम हों। जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए कि वे बच्चों को अनाधिकृत अथवा असुरक्षित निजी वाहनों से विद्यालय न भेजें। इसके लिए विद्यालय संचालकों एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिसमें स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, यातायात नियमों तथा अभिभावकों की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी जाए। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बिना पंजीकरण अथवा अनधिकृत प्राइवेट वाहन से बच्चों को विद्यालय न भेजें। साथ ही, नाबालिग बच्चों को किसी भी दशा में वाहन चलाकर विद्यालय जाने की अनुमति न दें। जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि यदि कोई नाबालिग बच्चा स्वयं वाहन चलाकर विद्यालय आता है तो विद्यालय परिसर में उस वाहन को पार्क न कराया जाए तथा संबंधित अभिभावक को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक रूप से जागरूक किया जाए। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा से बच्चों को विद्यालय ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के आवागमन के लिए असुरक्षित एवं नियमविरुद्ध साधनों का प्रयोग न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित पक्ष निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ विद्यालयों और अभिभावकों के मध्य निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव मिश्र, एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) उमेश चन्द्र कटियार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के संचालक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- भाजपा के आह्वान पर हथगांव में निकली तिरंगा यात्रा मुख्य अतिथि मनभावन शास्त्री की अगुवाई में हुआ आयोजन,देशभक्ति के नारों से गुंजा नगर हथगांव/फतेहपुर नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री एवं हथगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष गनेशी लाल साहू की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 10:30 बजे पत्रकार पुरोधा श्री गणेश शंकर विद्यार्थी के स्मारक पर माल्यार्पण कर तेहीपारा से शुरू हुई और करीब 12:30 बजे ब्लॉक परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। करीब दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से नगर का माहौल देशभक्तिमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक स्थल तेहीपारा से प्रारंभ होकर वार्ड नंबर दो से होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीण बैंक और पुराने बस स्टॉप से होते हुए वापस ब्लॉक परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी नजर नहीं आई। समापन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री ने बलिदानी गंगा वैरागी और शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद करते हुए उनके जीवन एवं देश की आजादी के लिए दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके त्याग और बलिदान से आज की पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गनेशी लाल साहू, महामंत्री सौरभ अवस्थी, उपाध्यक्ष विनीत तिवारी, कमल सिंह, बबलू सिंह,एडीओ पंचायत अनुपम मिश्रा शोएब अहमद, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशहित के लिए सदैव कार्य करने का संकल्प लिया।4
- क्षेत्र भ्रमण 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #ucr #rbl #up #photo1
- जर्जर मकान में 4 बेटियों संग दिन गुजारने को मजबूर विधवा, संज्ञान में आते ही मदद को आगे आया ब्राह्मण महासभा प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र के पंडितपुर हरिनाहपुर गांव में रह रहीं विधवा पीड़िता रिंकी मिश्रा का दर्द अब शासन-प्रशासन और समाज के सामने आने लगा है। पति को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में खोने के बाद बेहद तंगहाली और जर्जर स्थिति में जी रहे इस पीड़ित परिवार की आवाज अब अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बना है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर का संज्ञान लेते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर एक जिला प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद 17 अगस्त (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। लगभग 100 साल पुराना जर्जर मकान, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा पंडितपुर हरिनाहपुर निवासी दिवंगत दिवाकर मिश्रा के परिवार की स्थिति अत्यंत शोचनीय और कष्टप्रद है। रिंकी मिश्रा अपने 80 वर्षीय वृद्ध ससुर और चार मासूम छोटी बेटियों के साथ जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। परिवार जिस मकान में रह रहा है, वह लगभग 100 साल पुराना और पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह कच्चा/जर्जर मकान कभी भी ढह सकता है, जिससे मासूमों की जान को हर वक्त खतरा बना रहता है। जब प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा तो पीड़िता का दर्द सुनकर आंखें नम हो गईं। यह बदहाली और मजबूरी अत्यंत कष्टप्रद और असहनीय है। संगठन परिवार को बेसहारा नहीं छोड़ेगा।" — विनोद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष (अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा) राष्ट्रीय अध्यक्ष 17 अगस्त को करेंगे दौरा प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर फोन के माध्यम से स्थिति की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी को दी। उन्होंने तुरंत आश्वासन दिया कि वे 17 अगस्त को सुबह 10:00 बजे स्वयं हरिनाहपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। उन्होंने भरोसा दिया कि आर्थिक, सामाजिक और आवासीय स्तर पर परिवार की पूरी मदद की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे: प्रिंस मिश्रा (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी) लोकेश दुबे, आशीष तिवारी, उमेश तिवारी, अमित मिश्रा अनुज मिश्रा, विदित पांडे, कृपा शंकर दुबे, सनी दुबे, प्रदीप दुबे, नितिन मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता। सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद अब स्थानीय लोगों को भी उम्मीद जगी है कि इस असहाय परिवार को पक्का आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सकेगा।1
- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकृत मंदिर में पूजा अर्चना की ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी.... मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर में श्रावण मास/महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर जनपद पुलिस तथा समस्त जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए मंगलकामना की गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, समस्त क्षेत्राधिकारी गण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन सहित अन्य पुलिस कर्मी एवं उनके परिवारीजन उपस्थित रहे। उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं परिवारीजनों द्वारा भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।1
- डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड (विकास कार्यों से संबंधित) पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों तथा सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की रैंकिंग एवं प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों को केवल रैंकिंग के दृष्टिकोण से न देखा जाए, बल्कि योजनाओं के वास्तविक धरातलीय प्रभाव को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनमें कारणों की समीक्षा कर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। साथ ही, सीएम डैशबोर्ड पर फीड किए जाने वाले आंकड़ों एवं सूचनाओं की शुद्धता, अद्यतन स्थिति एवं प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित कम प्रगति वाले बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- बाइक चोरी का सीसीटीवी वीडियो वायरल, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर रायबरेली। बछरावां कस्बा क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बंधन बैंक के सामने से कर्मचारी की बाइक चोरी होने का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पड़ताल में पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी होती दिखाई दे रही बाइक बंधन बैंक शाखा बछरावां में कार्यरत कर्मचारी सुशील कुमार सिंह की है। सुशील कुमार सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी छोटा कछार, अछोला, जनपद हमीरपुर ने बताया कि वह करीब एक वर्ष से बछरावां शाखा में कार्यरत हैं। 9 अगस्त को उन्होंने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी और बैंक के अंदर काम करने चले गए। कुछ देर बाद बाहर आने पर बाइक गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने घटना की शिकायत स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर की है। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।1