उन्नाव के बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बच्चों के साथ मनाया जन्म दिन कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के बीच मनाया बीएसए शैलेश कुमार पाण्डेय ने जन्मदिन, भावुक हुआ माहौल ▪️शिक्षा ही बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत - बीएसए शैलेश कुमार पाण्डेय उन्नाव। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव शैलेश कुमार पाण्डेय ने अपना जन्मदिन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हिलौली की होनहार बेटियों के साथ मनाकर इस खास दिन को यादगार बना दिया। बेटियों के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाने का यह अवसर स्नेह, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा। छात्राओं की निष्कलुष मुस्कान, आत्मीय शुभकामनाओं और उत्साह ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हिलौली की छात्राओं ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की। बेटियों के स्नेह और शुभकामनाओं से अभिभूत बीएसए ने भी छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीएसए शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि इन बेटियों की आंखों में उज्ज्वल भविष्य के सपने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास देखकर मन गर्व और आशा से भर जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शक्ति है, जो जीवन को नई दिशा देने के साथ ही व्यक्ति को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाती है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बेटियां शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को नई उड़ान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां निश्चित रूप से अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी बेटियां स्वस्थ, सुरक्षित, संस्कारित और सफल जीवन प्राप्त करें तथा निरंतर ज्ञान, आत्मविश्वास और उपलब्धियों के शिखर को स्पर्श करें। बेटियों के साथ जन्मदिन मनाने का यह भावपूर्ण अवसर शिक्षा, स्नेह और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास का प्रेरणादायी संदेश दे गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हिलौली सुरेश कुमार, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

- रायबरेली लालगंज बैसवारा। लालगंज के गांधी चौराहे पर पूरे दिन लगा रहता है जाम जब से गिगैसो गंगा पुल चालू हुआ भारी वाहनों के आवा गमन के कारण यह जाम लगा रहता है लालगंज की जनता परेशान करण ,,,लखनऊ और फतेहपुर से आने-जाने वाली बसें गांधी चौराहे पर ही खड़ी कर देते हैं1
- Post by Shubham S1
- ‼️शुक्लागंज में बाबा साहब की प्रतिमा पर बड़ा संकल्प! विधायक पंकज गुप्ता बोले सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है विषय।‼️ उन्नाव के शुक्लागंज में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की विस्थापित प्रतिमा की पुनर्स्थापना को लेकर संकल्प सभा का आयोजन हुआ। स्थानीय गेस्ट हाउस में हुई सभा में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक जी ने कहा बाबा साहब की प्रतिमा सिर्फ प्रतिमा नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, स्वाभिमान और संविधान में आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुनर्स्थापना जनभावनाओं के अनुरूप कराई जाएगी और सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विधायक ने सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- Post by Ramakant1
- बड़ी अपडेट हसनगंज शाहपुर तोंदा सोसाइटी में मोहान विधायक बृजेश रावत का औचक निरीक्षण खाद वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश निरीक्षण के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद दिए जाने सहित कई खामियां सामने आईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह तोमर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटियों) की जांच कराने के निर्देश दिए गए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- दबंग भू माफिया ने बेवा महिला के जमीन पर किया अवैध कब्जा, महिला ने लगाया आरोप #उन्नाव में बेवा महिला ने भूमाफियाओं पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप डीएम से निष्पक्ष पैमाइश और न्याय दिलाने की लगाई गुहार बिना सूचना राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में कब्जा कराने का आरोप विरोध करने पर परिजनों को थाने ले जाकर धमकाने का भी लगाया आरोप सड़क से लगी जमीन पर रकबे के अनुसार अपना हक दिलाने की मांग जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, पैमाइश और आवश्यक कार्रवाई की मांग मौरावां थाना क्षेत्र का मामला1
- रायबरेली भोजपुर चंद्रम खेड़ा विधानसभा 182 सरेनी क्षेत्र वासियों के लिए खुशखबरी देखें पूरी खबर।1
- *उन्नाव पुलिस* *पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 12 मिनट में।* *उन्नाव निवासी 20 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 31.07.2026 की रात्रि 12:19 AM पर यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @unnaopolice को सूचित किया। मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार मीडिया सेल द्वारा तत्काल थाना आसीवन पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।* *सूचना प्राप्त होने के मात्र 12 मिनट के भीतर थाना आसीवन पुलिस टीम युवक के घर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने परिजनों को सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में अवगत कराते हुए तत्काल युवक के पास पहुंचकर देखा कि उसके पास एक रस्सी तथा कीटनाशक से भरी बोतल रखी हुई थी। युवक उस समय अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त अवस्था में था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे सुरक्षित करते हुए परिजनों के सहयोग से उसकी स्थिति को सामान्य किया।* *पीड़ित की स्थिति सामान्य होने पर उसकी काउंसलिंग की गई। बातचीत के दौरान ज्ञात हुआ कि भाई से रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के कारण वह मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त हो गया था और इसी भावावेश में उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों एवं परिजनों द्वारा उसे समझाया गया, जिस पर युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों द्वारा उन्नाव पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई।* #EveryLifeMatters #DigitalSentinels #UPPCare #unnaopolice1