हरिगांव में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आगाज, गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा हरिगांव में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आगाज, गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा कोंच प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती गांव हरिगांव में शनिवार को हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन भव्य कलश यात्रा जलभरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजे-बाजे और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ श्रद्धालु उपहारा स्थित पवित्र पुनपुन नदी के तट पर पहुँचे। वहां आचार्य राजू दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान मुना तिवारी, सुबोध तिवारी और टुनटुन तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। जलभरी के पश्चात कलश यात्रा वापस यज्ञ मंडप पहुँची, जहाँ पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, जयकांत पांडे, शैलेश द्विवेदी, पिंटू उपाध्याय, विंदा उपाध्याय, मनोज तिवारी और छोटन तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। सात दिनों तक बहेगी भक्ति की धारा आयोजन समिति ने बताया कि इस यज्ञ के दौरान प्रतिदिन भागवत कथा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है और पूरे गांव को तोरण द्वारों व लाइटों से सजाया गया है। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

- 🚀 शिक्षा में स्टार्टअप सोच | बदलाव की नई शुरुआत 💡 एजुकेशन सिस्टम में सुधार | एक नई पहल की शुरुआत 🔥 प्राइवेट स्कूल सिस्टम के खिलाफ नई शुरुआत 🚨 शिक्षा को व्यापार नहीं बनने देंगे | स्टार्टअप सोच1
- गया शहर के गांधी मैदान मिर्ज़ा ग़ालिब रोड के पास स्थित जयप्रकाश झरना के पास संध्या बेला एवं रात्रि के समय यहां पर पेड़ों में लगा रंगीन लाइटें एवं झरना (फुहारा) का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। जो लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यहां पर संध्या बेला सेल्फी प्वाइंट जैसा फोटो खींचने एवं खिंचवाने के लिए युवक, युवतियों का लगता है भीड़।1
- रामपुर थाना कांड संख्या 221/26दिनांक 15/04/2026 इस सम्बन्ध मे रामपुर थाना मे पी सी के माध्यम से विस्तृत जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा दी गई जो इस प्रकार है l1
- Post by Rishi Singhania1
- जहानाबाद में सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, उंटा मदारपुर निवासी शंकर कुमार राम दुकान से निकलकर शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान स्टेशन के पास तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंकर कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर कर दिया। इधर, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बुलेट सवार युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।1
- Paper Plate बनाने वाली मशीन आपको कर देगी मालामाल #highlightsシ゚ #business #paperplate #shorts #viral1
- Post by Ashutosh kumar1
- जहानाबाद जिले के बभना गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम कार्तिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार्तिक घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति की जांच कर आगे की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी बाइक सवार की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए, साथ ही रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण लगाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।1
- नविचक बाजार के पास तलाव में एक बच्चा धुवां और पता नहीं चल रहा है गांव के लोग बोल रहा है कि सुबह के समय में 5 बच्चे तलाव में स्नान करने गिरा था,🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲 उसमें एक बच्चा धुवां रह गया 25/4/2026🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲🥲3