जहानाबाद : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, चालक फरार। जहानाबाद जिले के बभना गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम कार्तिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार्तिक घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति की जांच कर आगे की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी बाइक सवार की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए, साथ ही रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण लगाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

- जहानाबाद में सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, उंटा मदारपुर निवासी शंकर कुमार राम दुकान से निकलकर शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान स्टेशन के पास तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंकर कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर कर दिया। इधर, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बुलेट सवार युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।1
- खलिहान में आग लगने से नेबारी का पुंज जलकर हुआ खाक हुलास गंज प्रखंड क्षेत्र के बुढानपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बृजनंदन यादव के खलिहान में आग लगने से नेबारी (फसल अवशेष) का पुंज जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना शनिवार के दोपहर की बताई गई है।घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बताया जाता है कि खलिहान में रखे नेबारी के बड़ेपुंज में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी या किसी चिंगारी के कारण यह घटना हुई हो सकती है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा पुंज जलकर राख में तब्दील हो गया। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।1
- 🚀 शिक्षा में स्टार्टअप सोच | बदलाव की नई शुरुआत 💡 एजुकेशन सिस्टम में सुधार | एक नई पहल की शुरुआत 🔥 प्राइवेट स्कूल सिस्टम के खिलाफ नई शुरुआत 🚨 शिक्षा को व्यापार नहीं बनने देंगे | स्टार्टअप सोच1
- Post by The current scenario1
- बिक्रम प्रखंड अंतर्गत बाघाकोल में स्थित न्यु एरा पब्लिक स्कूल स्थित सभागार में सीबीएसई द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में बेहतर करने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं मार्गदर्शन के साथ अभिभावक और स्कूल के बीच के बंधन को मजबूत करने के उद्देश्य शुक्रवार को ओरिएंटेशन सह करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरवल जिले के डीटीओ अमन प्रीत सिंह, पालीगंज एसडीएम चन्दन कुमार, पालीगंज डीसीएलआर जनक कुमार विद्यालय की प्राचार्या डॉ नीना कुमार व शिक्षाविद गोपाल विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किए। प्राचार्या डॉ. नीना ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कार्यक्रम की सफल प्रस्तुति के लिए बधाई दी तथा विद्यालय की उपलब्धियों और अनुशासन की सराहना की। इसके पश्चात उन्होंने पौधा भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।1
- Post by Rishi Singhania1
- Bengal Politics ka sabse bada sawal! 🤔 Rahul Gandhi ne bataya ki kaise BJP ko West Bengal mein rasta mila. Kya aap is baat se sehmat hain? 💬 Apni rai comment mein zarur batayein! #WestBengal #Politics #RahulGandhi #TMC #BJP #PoliticalAnalysis #ViralNews1
- जहानाबाद जिले के बभना गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम कार्तिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार्तिक घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति की जांच कर आगे की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी बाइक सवार की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए, साथ ही रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण लगाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।1