सैनी समाज द्वारा विधानसभा घेराव और समाज की, सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया बांदीकुई।।बड़ियाल कला क्षेत्र के धांधोलाई गांव में सैनी समाज द्वारा विधानसभा घेराव और समाज की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर पीले चावल बांटकर समाज के लोगों को विधानसभा घेराव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और अपनी मांगों को मजबूती से सरकार तक पहुंचाना बताया गया। समाज के लोगों ने बताया कि 19 फरवरी को भरतपुर जिले की वेर तहसील के शहीद मोहन सिंह सैनी के गांव गंधार में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीपी सैनी के नेतृत्व में जयपुर के लिए कूच किया जाएगा। इसके बाद 25 फरवरी को राजस्थान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। महिला शक्ति की बढ़ती भागीदारी को समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष ताराचंद जी सैनी, बड़ियाल कला सरपंच छुट्टन लाल जी सैनी, भजन लाल जी सैनी, सैनी महापंचायत संगठन महामंत्री हरेंद्र कुमार सैनी सहित पूर्ण सैनी, महेश जी सैनी, कैलाश सैनी, भगवान सहाय सैनी, बनवारी सैनी, सीताराम सैनी, दिनेश सैनी और अन्य समाज बंधुओं की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव में शामिल होने का आह्वान किया। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि 11 सूत्रीय मांगें समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी हुई हैं। समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। पूरे क्षेत्र में इस अभियान को लेकर लगातार जनसंपर्क और बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

- बांदीकुई।।बड़ियाल कला क्षेत्र के धांधोलाई गांव में सैनी समाज द्वारा विधानसभा घेराव और समाज की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर पीले चावल बांटकर समाज के लोगों को विधानसभा घेराव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और अपनी मांगों को मजबूती से सरकार तक पहुंचाना बताया गया। समाज के लोगों ने बताया कि 19 फरवरी को भरतपुर जिले की वेर तहसील के शहीद मोहन सिंह सैनी के गांव गंधार में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीपी सैनी के नेतृत्व में जयपुर के लिए कूच किया जाएगा। इसके बाद 25 फरवरी को राजस्थान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। महिला शक्ति की बढ़ती भागीदारी को समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष ताराचंद जी सैनी, बड़ियाल कला सरपंच छुट्टन लाल जी सैनी, भजन लाल जी सैनी, सैनी महापंचायत संगठन महामंत्री हरेंद्र कुमार सैनी सहित पूर्ण सैनी, महेश जी सैनी, कैलाश सैनी, भगवान सहाय सैनी, बनवारी सैनी, सीताराम सैनी, दिनेश सैनी और अन्य समाज बंधुओं की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव में शामिल होने का आह्वान किया। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि 11 सूत्रीय मांगें समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी हुई हैं। समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। पूरे क्षेत्र में इस अभियान को लेकर लगातार जनसंपर्क और बैठकें आयोजित की जा रही हैं।1
- झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में आज ग्राम पंचायत भवन में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विभाग द्वारा खाद्य एवम् किराना व्यापार संघ के तत्वाधान में फूड लाईसेंस शिविर आयोजित किया गया जिसमें विभाग द्वारा दुकानदारों के आवेदन पर हाथों हाथ 45 नए खाद्य लाइसेंस बनाए एवम् 25 पुराने लाईसेंस का नवीनीकरण किया गया है ! विभाग के अधिकारी जी. एस. गुर्जर द्वारा बताया गया है कि सभी खाद्य से संबंधित व्यापारियों को शुद्धता एवम् गुणवत्ता रखनी चाहिए तथा बिना लाईसेंस के किसी भी प्रकार के खाद्य एवम् पेय पदार्थों का व्यापार नहीं करें और यदि कोई भी शिकायत पाई जाती है तो विभाग किसी भी प्रकार की रिहायत नहीं देगा और उचित कार्यवाही की जाएगी ! आपकी सुविधा को देखते हुए ही आपके कस्बे में शिविर लगाया गया है जिससे व्यापारी अपना व्यापार छोड़कर झालावाड़, भवानी मंडी न जाएं और उनका व्यापार और समय दोनों बाधित न हों ! इस अवसर पर गोविंद जी गुर्जर प्रशिक्षु जगदीश जी नागर प्रशिक्षु मुकेश गोचर कंप्यूटर अस्सिटेंट दिलीप भील सहित टीम सहित किराना व्यापार संघ अध्यक्ष पवन कुमार पिछोलिया उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार जैन , जय प्रकाश अग्रवाल, अंशुल ओसवाल, गौतम लोढ़ा, सहित विभाग के अधिकारी और व्यापारी जन उपस्थित रहे!2
- अलवर मालाखेड़ा क्षेत्र में ग्राम पंचायत बडेर में सरकारी स्कूल के पास लोगों द्वारा गाय भैंस का गोबर डालकर बीमारी का घर बना दिया बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिक्षा विभाग के कर्मचारी इस पर कोई रोक नहीं लग पा रहे हैं।1
- Post by RAJ.JANTA .971
- अवैध खनन से ग्रामीण परेशान रामगढ़ अलवर1
- विराटनगर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था, साइबर अपराध और यातायात नियमों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कपिल कुमार उपाध्याय, पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) उमेश निठारवाल, तहसीलदार लालाराम यादव और थानाधिकारी सोहनलाल सहित 50 से अधिक ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने एसपी का स्वागत किया। थानाधिकारी सोहनलाल सहित 50 से अधिक ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों को विशेष रूप से साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि अवांछित कॉल आने पर किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी, आधार कार्ड या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। जनसुनवाई कार्यक्रम में बंटी चौधरी, महेन्द्र सैनी, श्योराम गुर्जर, रोहिताश चौधरी, ख्यालीराम गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह शेखावत सहित 50 लोग उपस्थित रहे1
- 5 सड़कों व खेल मैदान का शिलान्यास, विधायक ने की कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा रामगढ़ पचवारा उपखंड क्षेत्र में लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर ने लगभग 3 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पांच सड़कों एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहजहांनपुरा के खेल मैदान का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने शाहजहांनपुरा विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि डॉ. मोहन लाल मीणा ने शाहजहांनपुरा से खलकाई माता मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने एवं ठाकुर जी मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी रही तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी ।1
- कपासन रीको इंडस्ट्री एरिया में केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, आग से स्क्रैप यूनिट भी चपेट में कपासन, चित्तौड़गढ़ जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर कपासन के रीको इंडस्ट्री एरिया से सामने आ रही है, जहां मरुन इंडस्ट्रीज स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि करीब पांच किलोमीटर तक धरती कांप उठी और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट के तुरंत बाद फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी, जिसने पास स्थित स्क्रैप फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। धमाके की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री से उछला एक भारी वाल करीब 500 मीटर दूर एक मकान पर जा गिरा, जिससे घर की छत में लगी पट्टी टूट गई। स्क्रैप यूनिट की चद्दरें उड़ने और दीवार क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई दमकलें मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रथमदृष्ट्या प्लांट में बॉयलर फटने की आशंका जताई जा रही है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। फिलहाल क्षेत्र को सुरक्षित कर नुकसान के आकलन की प्रक्रिया जारी है।4