Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट: विधायक ने की कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा 5 सड़कों व खेल मैदान का शिलान्यास, विधायक ने की कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा रामगढ़ पचवारा उपखंड क्षेत्र में लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर ने लगभग 3 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पांच सड़कों एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहजहांनपुरा के खेल मैदान का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने शाहजहांनपुरा विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि डॉ. मोहन लाल मीणा ने शाहजहांनपुरा से खलकाई माता मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने एवं ठाकुर जी मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी रही तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी ।
Girdhari lal Sahu
लालसोट: विधायक ने की कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा 5 सड़कों व खेल मैदान का शिलान्यास, विधायक ने की कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा रामगढ़ पचवारा उपखंड क्षेत्र में लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर ने लगभग 3 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पांच सड़कों एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहजहांनपुरा के खेल मैदान का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने शाहजहांनपुरा विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि डॉ. मोहन लाल मीणा ने शाहजहांनपुरा से खलकाई माता मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने एवं ठाकुर जी मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी रही तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी ।
More news from Dausa and nearby areas
- 5 सड़कों व खेल मैदान का शिलान्यास, विधायक ने की कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा रामगढ़ पचवारा उपखंड क्षेत्र में लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर ने लगभग 3 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पांच सड़कों एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहजहांनपुरा के खेल मैदान का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने शाहजहांनपुरा विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि डॉ. मोहन लाल मीणा ने शाहजहांनपुरा से खलकाई माता मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने एवं ठाकुर जी मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी रही तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी ।1
- हमारा शहर एक नदी के दूसरी तरफ है जिससे वह सारी तुम्हें वहां से निकलने वाले सभी नागरिकों को बहुत समस्या होती है वर्षा ऋतु में नदी के उधर वाले लोग बाजार की तरफ नहीं जा पाए और वर्षा ऋतु में पानी का बहुत तेज होने के कारण लोग दूसरी तरफ नहीं निकाल पाते जिससे उसकी दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं नहीं खरीद पाते हैं स्वाति नदी से दूसरी तरफ निकालने में बहुत ही समस्या उत्पन्न होती है तो आपसे मेरा अनुरोध है यहां की कार्रवाई जल्दी से जल्दी शुरू की जाए एड्रेस राजस्थान दोसा लालसोट डिगो3
- अलीगंज में टाइगर की झूठी अफवाह को लेकर तहसीलदार ने किया बयान जारी। #tiger #TigerPride #forest #forestlife #forestlifestyle Man Singh Gurjar Shivratan Gupta Rajasthan Police1
- गंगापुर सिटी अग्रवाल पेंशनर्स सेवा समिति द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का किया है1
- बांसखोह फाटक पर देर शाम को करीब एक घंटे तक जाम लगा करीब फाटक पर 6 ट्रेन आई उसके बाद फाटक खुला यदि बांसखोह फाटक पर जल्द ही ओवरब्रिज का कार्य शुरू हो जाए तो लोगों को काफी सुविधा मिलेगी4
- बांदीकुई।।बड़ियाल कला क्षेत्र के धांधोलाई गांव में सैनी समाज द्वारा विधानसभा घेराव और समाज की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर पीले चावल बांटकर समाज के लोगों को विधानसभा घेराव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और अपनी मांगों को मजबूती से सरकार तक पहुंचाना बताया गया। समाज के लोगों ने बताया कि 19 फरवरी को भरतपुर जिले की वेर तहसील के शहीद मोहन सिंह सैनी के गांव गंधार में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीपी सैनी के नेतृत्व में जयपुर के लिए कूच किया जाएगा। इसके बाद 25 फरवरी को राजस्थान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। महिला शक्ति की बढ़ती भागीदारी को समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष ताराचंद जी सैनी, बड़ियाल कला सरपंच छुट्टन लाल जी सैनी, भजन लाल जी सैनी, सैनी महापंचायत संगठन महामंत्री हरेंद्र कुमार सैनी सहित पूर्ण सैनी, महेश जी सैनी, कैलाश सैनी, भगवान सहाय सैनी, बनवारी सैनी, सीताराम सैनी, दिनेश सैनी और अन्य समाज बंधुओं की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव में शामिल होने का आह्वान किया। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि 11 सूत्रीय मांगें समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी हुई हैं। समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। पूरे क्षेत्र में इस अभियान को लेकर लगातार जनसंपर्क और बैठकें आयोजित की जा रही हैं।1
- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल बड़ौदामेव | बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के अलवर–भरतपुर रोड पर रेणु पब्लिक स्कूल के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात चौपहिया वाहन ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चंद्रा का बास निवासी जाहूल उर्फ काड़ा (30) पुत्र अलीशेर सीतल की ओर से बड़ौदामेव आ रहा था। इसी दौरान रेणु पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जाहूल उर्फ काड़ा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए बड़ौदामेव के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।1
- अलीगंज में चीता और शेर की अफवाह फैलाने से आसपास के गांव में डर का माहौल बन गया था लोग हुए अफवाह का शिकार ऐसा कुछ भी नहीं था प्रशासन ने अफवाह उड़ाने वालों को अपनी गिरफ्तारी में ले लिया है1