कुख्यात ड्रग माफिया ‘अज्जन’ पर बड़ा शिकंजा: 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क, NDPS के तहत पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बाराबंकी में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात तस्कर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट-1985 की धारा 68F(2) के तहत न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर की गई। जानकारी के मुताबिक 09 जनवरी 2026 से जिला कारागार बाराबंकी में बंद अज्जन लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह थाना जैदपुर का हिस्ट्रीशीटर (नं. 56B) है और बीते करीब 25 वर्षों से ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। प्रशासन ने नवाबगंज नगर परिषद क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 198 (मिन), क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर में बने आवासीय मकान को कुर्क किया है, जो उसकी पत्नी नगमी खातून के नाम दर्ज बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। जानकारी के मुताबिक अज्जन के खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे एडीजी लखनऊ जोन द्वारा इंटर-डिस्ट्रिक्ट गैंग (IR-09) में भी सूचीबद्ध किया गया है, जबकि जिला स्तर पर उसे ड्रग माफिया घोषित करते हुए गैंग नंबर 32 का सरगना बताया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष की निरुद्धि का आदेश भी जारी किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल। इस कार्रवाई के बाद जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश गया है और पुलिस-प्रशासन की सख्ती साफ तौर पर नजर आ रही है।
कुख्यात ड्रग माफिया ‘अज्जन’ पर बड़ा शिकंजा: 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क, NDPS के तहत पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बाराबंकी में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात तस्कर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट-1985 की धारा 68F(2) के तहत न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर की गई। जानकारी के मुताबिक 09 जनवरी 2026 से जिला कारागार बाराबंकी में बंद
अज्जन लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह थाना जैदपुर का हिस्ट्रीशीटर (नं. 56B) है और बीते करीब 25 वर्षों से ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। प्रशासन ने नवाबगंज नगर परिषद क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 198 (मिन), क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर में बने आवासीय मकान को कुर्क किया है, जो उसकी पत्नी नगमी खातून के नाम दर्ज बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक टीम
की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। जानकारी के मुताबिक अज्जन के खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे एडीजी लखनऊ जोन द्वारा इंटर-डिस्ट्रिक्ट गैंग (IR-09) में भी सूचीबद्ध किया गया है, जबकि जिला स्तर पर उसे ड्रग माफिया घोषित करते हुए गैंग नंबर 32 का सरगना बताया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष की निरुद्धि का आदेश
भी जारी किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल। इस कार्रवाई के बाद जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश गया है और पुलिस-प्रशासन की सख्ती साफ तौर पर नजर आ रही है।
- बाराबंकी में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात तस्कर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट-1985 की धारा 68F(2) के तहत न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर की गई। जानकारी के मुताबिक 09 जनवरी 2026 से जिला कारागार बाराबंकी में बंद अज्जन लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह थाना जैदपुर का हिस्ट्रीशीटर (नं. 56B) है और बीते करीब 25 वर्षों से ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। प्रशासन ने नवाबगंज नगर परिषद क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 198 (मिन), क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर में बने आवासीय मकान को कुर्क किया है, जो उसकी पत्नी नगमी खातून के नाम दर्ज बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। जानकारी के मुताबिक अज्जन के खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे एडीजी लखनऊ जोन द्वारा इंटर-डिस्ट्रिक्ट गैंग (IR-09) में भी सूचीबद्ध किया गया है, जबकि जिला स्तर पर उसे ड्रग माफिया घोषित करते हुए गैंग नंबर 32 का सरगना बताया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष की निरुद्धि का आदेश भी जारी किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल। इस कार्रवाई के बाद जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश गया है और पुलिस-प्रशासन की सख्ती साफ तौर पर नजर आ रही है।4
- Post by Mueed Abdul1
- बाराबंकी में पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने एक बड़ी कार्रवाई में 73 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग कर तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को बरामद किया।1
- बाराबंकी। सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत के 73 मोबाइल फोन बरामद किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट।1
- बाराबंकी मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। इस हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने करीब 9 बजे बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गई और डंपर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया। महिला का सिर कुचल गया था।मसौली निवासी बृजमोहन अपनी 45 वर्षीय मां के साथ बहन के घर जा रहा था। अंबरपुर के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बृजमोहन की मां की जान चली गई।हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। ओवरलोड डंपर अक्सर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं। प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बृजमोहन का इलाज जारी है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, लेकिन फरार चालक अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।इस हादसे से परिवार में शोक का माहौल है।1
- बाराबंकी।आगामी 09 मई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने और आम जनता को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से, बाराबंकी पुलिस द्वारा आज दिनांक-02.05.2026 को एक विशाल बाइक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोक अदालत के महत्व, लाभ और मामलों के त्वरित व सौहार्दपूर्ण निपटारे के तरीके के बारे में जानकारी देना है। रैली को माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।* यह रैली मा0 जिला एवं सत्र न्यायालय गेट संख्या 01 से प्रारंभ होकर जेब्रा पार्क एंव उसके पश्चात नबीगंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा होते हुए मा0 जिला एवं सत्र न्यायालय गेट संख्या 02 पर समाप्त हुई। रैली में पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लंबित मामलों (जैसे आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, 138 एन0आई0 एक्ट धनवसूली, श्रम व श्रमिक विभाग, बिजली पानी बिल, राजस्व वाद, आरबीट्रेशन से सम्बन्धित वाद, यातायात चालान, पारिवारिक विवाद, तथा सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने योग्य उपयुक्त वाद आदि) को आपसी समझौते के माध्यम से निपटाया जाता है।* यह विवादों के सरल और शीघ्र निपटारे का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे। बाराबंकी पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई कि वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण करवाकर कानूनी बोझ से मुक्त हों।1
- *जनपद बाराबंकी* *दिनांक- 02.05.2026* *बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा कुख्यात ड्रग माफिया / हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की अचल सम्पत्ति (कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक) को सीजिंग / फ्रीजिंग अथोरिटी न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली के आदेश के क्रम में धारा 68F(2) NDPS Act- 1985 के तहत कुर्क किया गया-* इसी क्रम में *थाना जैदपुर* पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/97 धारा 8/21 NDPS एक्ट के *गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी)* द्वारा विगत वर्षों से गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त हैं। गिरोह द्वारा अवैध तरीके से की जा रही मादक पदार्थ की तस्करी जैसे आपराधिक कृत्य से आम जनमानस के जीवन में संकटापन्न की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही साथ युवा वर्ग को नशे की लत में डालकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ,जिससे आम जनमानस अपने बच्चों को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से धनोपार्जन करते हुए *पत्नी श्रीमती नगमी खातून के नाम पर पैसार अन्दर सीमा नगर परिषद नवाबगंज बाराबंकी में गाटा संख्या 198 मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर (आवासीय मकान)* नाम दर्ज है। अभियुक्त/ गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा अर्जित की गई अचल सम्पत्ति (कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक) को सीजिंग / फ्रीजिंग अथोरिटी न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा अन्तर्गत धारा 68F(2) NDPS Act- 1985 के तहत दिनांक 30.04.2026 को फ्रीजिंग का आदेश के तहत कुर्क किया गया। *गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी* को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त विगत 25 वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त है, अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान थाना जैदपुर तथा जनपद बाराबंकी व लखनऊ मे दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। *अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन महोदय के आदेश से अर्न्तजनपदीय गैंग आई०आर०-09 सूचीबद्ध किया गया है।* अभियुक्त की अवैध मादक पदार्थों की निगरानी हेतु थाना जैदपुर हिस्ट्रीसीट खोली गयी, जिसका हिस्ट्रीसीट नं0-56 बी है तथा जनपद स्तर पर ड्रग माफिया घोषित किया गया है, जिसका गैंग नं0- 32 है जिसका गैंग लीडर स्वयं अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान है। *राज्य सरकार उ0प्र0 द्वारा दि प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक एन नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साइकोट्रॉफिक सब्सटेन्सेज एक्ट-1988 (पिट-एन0डी0पी0एस0 एक्ट) की धारा-3(1) के अन्तर्गत मादक पदार्थ तस्कर/अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के विरुद्ध 01 वर्ष के लिए निरूद्धी आदेश जारी किया गया था। कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में दिनांक 09.1.2026 से निरुद्ध है।* *कुर्क सम्पत्ति का विवरण-* कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक *अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी की अचल सम्पत्ति-* 1. पैसार अन्दर सीमा नगर परिषद नवाबगंज बाराबंकी में गाटा संख्या 198मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर (आवासीय मकान), *आपराधिक इतिहास अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी-* 1. मु0अ0सं0 10/2015 धारा 8/21//27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना चिनहट, लखनऊ 2. मु0अ0सं0 09/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिनहट लखनऊ 3. मु0अ0सं0 01/2015 धारा 8/21(C)/ 29 एनडीपीएस एक्ट थाना सेन्ट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो, लखनऊ 4. मु0अ0सं0 437/2024 धारा 8/21सी/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 5. मु0अ0सं0 319/1997 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट जैदपुर थाना बाराबंकी 6. मु0अ0सं0 573/2007 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट व 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 7. मु0अ0सं0 603/2007 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 8. मु0अ0सं0 86/2008 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर,बाराबंकी 9. मु0अ0सं0 513/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 10. मु0अ0सं0 89ए/2001 धारा 147,148,149,307,452, 504,436,506 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 11. मु0अ0सं0 599ए/2004 धारा 323,504 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 12. मु0अ0सं0 22/2006 धारा 147,148,323,506,307 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 13. मु0अ0सं0 251/2006 धारा 147,148, 323, 353,504 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 14. मु0अ0सं0 476/2007 धारा 147,148,149, 308, 323, 504, 506,536 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 15. मु0अ0सं0 98/2008 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 16. मु0अ0सं0 67/2015 धारा 147,148,149, 323, 504, 506, 307,302,120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 17. मु0अ0सं0 196/2016 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 18. मु0अ0सं0 144/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 19. मु0अ0सं0 14/2025 धारा NDPS ACT थाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ 20. मु0अ0सं0 1100/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी 21. मु0अ0सं0 1101/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी 22. मु0अ0सं0 04/2026 धारा 308(4)/352/351(3) बीएनएस थाना जैदपुर बाराबंकी1
- बाराबंकी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए 73 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम मोबाइलों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सर्विलांस सेल और थानों की टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग कर इन मोबाइलों को बरामद किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया फोन और उसमें मौजूद जरूरी डाटा वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने मौके पर ही बाराबंकी पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों और हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा के बारे में भी जानकारी दी गई। गौरतलब है कि पिछले 5 महीनों में बाराबंकी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने 623 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही है। यह आंकड़ा पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।2